7 सितंबर राशिफल: इन राशि वालों का भाग्य पक्ष रहेगा आज मजबूत

दैनिक राशिफल वो माध्यम है जिससे आप अपने आने वाले दिन की जानकारी पहले ही हासिल कर सकते हैं और इसका पूरा लाभ उठा सकते हैं। आप अपने दिन को व्यवस्थित बनाने से लेकर आने वाली कई परेशानियों से भी बच सकते हैं। तो आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आज आपको काफी संभलकर रहने की जरूरत है। ज्यादा तनाव लेने से बचें। भीड़-भाड़ वाले इलाके में ना ही जाएं तो बेहतर होगा। अगर संभव हो तो आज घर पर ही आराम करें। पैसों की बात करें तो आज उधार दिए हुए रुपयों की वसूली होने से आपकी एक बड़ी चिंता दूर होगी। यह सब आपकी समझदारी से संभव हुआ। इससे आपको सबक भी मिला है। भविष्य में आप किसी को भी उधार देने से पहले दो बार जरूर सोचेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको अच्छे परिणाम नहीं मिल पाएंगे। समय पर काम पूरा नहीं हो पाएगा जिससे उच्च अधिकारी काफी नाखुश दिखाई देंगे, इससे आपकी छवि भी खराब हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। आप किसी नए और अच्छे अवसर की तलाश में हैं तो आज आपको बढ़िया मौका मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को कोई नया कार्यभार संभालने को दिया जा सकता है। इस काम को सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं तो आपकी तरक्की तय है। व्यापार से जुड़े जातक नए कारोबार में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। आपको अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। धन लाभ का योग बन रहा है। अटके हुए धन की प्राप्ति होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही किसी समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप चिंतित चल रहे हैं तो आज उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। उनकी देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 37

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

हो सकता है आज आपको अपेक्षित परिणाम ना मिल पाए लेकिन निराश और हताश होने से कुछ हासिल नहीं होगा। आप प्रयास करते रहें। धीमी गति से ही सही लेकिन आपको परिस्थिति में सुधार जल्द नजर आएगा। कामकाज के मोर्चे पर अगर आप कुछ नया करने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए अभी समय ठीक नहीं है। आप थोड़ी प्रतीक्षा करें। नौकरीपेशा जातकों को यह सलाह दी जाती है कि नौकरी बदलने का विचार अभी छोड़ दें। मुमकिन है जल्दबाजी में आप कोई गलत निर्णय ले बैठें। आर्थिक मोर्चे पर भी आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। निवेश करने से बचें। आज फिजूल खर्ची ना ही करें तो बेहतर होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा जिससे आपका तनाव काफी कम होगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है। काफी समय से आप घरेलू मुद्दों को लेकर परेशान थे लेकिन आज घर का वातावरण आपको कुछ अलग ही देखने को मिल सकता है। परिजनों के बीच चल रहा विवाद आज खत्म होने से एक बार फिर घर की खुशियां लौट आएंगी। इसका श्रेय आपके जीवनसाथी को जाता है। रोमांटिक लाइफ में आज आपके पार्टनर से आपको वो प्रेम और सहयोग मिलेगा जिसकी आपको उम्मीद रहती है। आप दोनों एक बहुत ही मजेदार दिन का आनंद उठाएंगे। दफ्तर में आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। आपका कोई सहकर्मी आपके बारे में झूठी बातें फैलाकर आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। ऐसे मामलों में बहुत ही होशियारी से काम लें। आप शांत रहकर अपने काम पर ध्यान लगाएं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

रोमांटिक लाइफ में आज आप बहुत ही व्यस्त रहेंगे। यदि आपने नए रिश्ते की शुरुआत की है तो आज आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे ताकि एक दूसरे को आप गहराई से जान सकें। शादीशुदा जोड़ों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके जीवनसाथी के कारण आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है, इसके लिए आप उनका शुक्रिया करना ना भूलें। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। खरीदारी करने के लिए समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र में भी आपको सुखद परिणाम मिल सकता है। दफ्तर में आपके काम की खूब तारीफ होगी। आपके उच्च अधिकारी आपकी मेहनत को पहचानेंगे। इस बात की भी प्रबल संभावना है कि जल्द आपको कोई बढ़िया मौका दिया जाए।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आज परिजनों के सहयोग से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ सारी गलतफहमियां दूर करने का सही समय है। अगर आप सोच समझकर और ठीक से बर्ताव करेंगे तो निश्चितरूप से आपके प्रिय का भी समर्थन आपको मिलेगा इसलिए खुद के अंदर कुछ बदलाव लाने की कोशिश करें ताकि आपका रिश्ता मजबूत बना रहे। रोमांटिक लाइफ में आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। सिंगल जातकों की मुलाकात ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिसके साथ आप अपना पूरा जीवन बिताना चाहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलने के आसार हैं। आपके किसी काम में आपके विरोधी बाधा डाल रहे हैं तो आज आप उनपर विजय हासिल कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों को लेकर आज आप थोड़े चिंतित रहेंगे। हाल में आपने जो बड़े खर्चे किये थे उससे आपका बजट असंतुलित हो गया है। हो सकता है पैसों की कमी के कारण कोई काम बीच में ही अटक जाए, इसे पूरा करने के लिए आपको कर्ज तक लेना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आप अपनी गलतियों से सबक लें। लंबे समय के बाद आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। आप अपनी सच्ची भावनाओं से उन्हें अवगत कराएंगे और आपके प्रिय की ओर से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया आपको मिल सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। काम का बोझ हल्का रहने से आपको आराम करने का भी पर्याप्त समय मिल पाएगा। आज आप दफ्तर से घर जल्दी आ सकते हैं।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 25

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपका मूड बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने घर की साज सजावट पर अधिक ध्यान देंगे। इसके लिए आप खरीदारी करने भी जा सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आप दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आज आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी और आप दिन भर तरोताजा रहेंगे। आज दफ्तर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। आज काम करने का एक अलग ही आनंद महसूस होगा। हो सकता है आपके काम करने के तरीके को देखकर आपके बारे में वरिष्ठों की राय बदल जाए। व्यापार से जुड़े जातक अपने व्यावसायिक मामलों को लेकर आज कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। हो सकता है आप अपने नए कारोबार को लेकर अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करें। घर में शांति का वातावरण रहेगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

इस समय आपको आराम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अपने गुस्से पर काबू रखें और लड़ाई झगड़े से बचें। नकारात्मक विचारों को अपने मन में घर करने ना दें। अपने रिश्तों में सुधार और मजबूती चाहते हैं तो आपको सामने वाले के पक्ष को भी समझना होगा। आपका ज़िद्दी और अड़ियल स्वभाव आपको अपनों से दूर कर रहा है। पैसों को लेकर आज किसी से विवाद हो सकता है। ऐसे में आपने होश से नहीं बल्कि जोश से काम लिया तो नुकसान आपका ही होगा। इस तरह की परेशानियों का सामना करके आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। अपने बच्चों से सख्ती से पेश ना आएं बल्कि उन्हें प्यार से समझाने का प्रयास करें। दफ्तर में अपने काम से काम रखने में ही आपकी भलाई है। दूसरों की कमियां निकालने से बेहतर होगा, आप खुद में सुधार लाने का प्रयास करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 5:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

प्यार मोहब्बत के मामले में आप किसी तरह की जल्दबाजी ना करें। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो अपने पार्टनर से कोई भी बात छिपाने से आपको बचना होगा। झूठ से भी बचें। अगर आप किसी खास से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो पहले अपनी ओर से आश्वस्त हो जाएं कि आप इस रिश्ते को लेकर कितने गंभीर हैं। बेवजह किसी की भावनाओं के साथ खिलवाड़ ना करें। कार्यक्षेत्र में आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में आपको जो नया कार्यभार सौंपा गया है आप उसमें कुछ बदलाव करना चाहेंगे लेकिन सहकर्मी आपसे सहमत नहीं रहेंगे। आपको उन्हें विश्वास दिलाना होगा कि आप सही तरीके से ही काम करना चाहते हैं। वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। जीवनसाथी का मूड आज खराब रहेगा जिस कारण आप दोनों के बीच छोटी छोटी बातों को लेकर कहासुनी हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 42

शुभ समय: दोपहर 1:05 से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आप मौज मस्ती के मूड में हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। घूमने फिरने का आनंद लें और जमकर लुत्फ उठाएं। पैसों से जुड़ी आपकी समस्या का समाधान होगा जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। अतीत में किए हुए निवेश से आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल का वातावरण आज बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपको काम करने में एक अलग ही आनंद आएगा। आप व्यापार करते हैं तो इस समय आप अपने साझेदार के साथ संबंध बेहतर बनाने की कोशिश करें अन्यथा आप दोनों के बीच की खटास का बुरा प्रभाव आपके काम पर पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मधुर और मजबूत बना रहेगा। संतान पक्ष से जुड़ी किसी चिंता से आज आपको मुक्ति मिल सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इस समय आपकी सेहत आपकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। आपकी लापरवाही के कारण लगातार इसमें गिरावट आ रही है। अपनी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक क्षमता को बढ़ाने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान करें। आज के दिन आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। अपने निजी मामलों को लेकर दूसरों पर भरोसा करने से आपको बचना होगा। अपने दिल की बात यूं ही किसी से शेयर ना करें। परिवार में आज कुछ तनाव संभव है। संपत्ति से जुड़े किसी मामले को लेकर आज परिजनों से आपके मतभेद हो सकते हैं। बेहतर होगा आप किसी भी परिस्थिति में अपना आपा ना खोएं। कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करेंगे लेकिन अपने काम को पूरा करने में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 1:15 तक

Story first published: Saturday, September 7, 2019, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion