7 सितंबर राशिफल: जानें हफ्ते का पहला दिन कैसा रहेगा आपके लिए

कैसा रहेगा आपके आज के दिन का हाल? क्या आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और मिलेगी आपको अपने प्रयासों में सफलता? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप बेरोजगार हैं तो नौकरी प्राप्त करने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आलास्य से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप उच्च पद की प्राप्ति चाहते हैं तो आपको अपना हर काम गंभीरतापूर्वक करना होगा। इसके अलावा सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने प्रयास जारी रखें, आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। पिता के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें अन्यथा बात काफी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक नहीं है। ज्यादा तनाव के कारण आपका ब्लड प्रेशर बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 11:20 से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आर्थिक मोर्चे पर आज आपको कुछ राहत मिल सकती है। यदि पैसों के कारण आपका कोई काम रुका हुआ है तो अपने किसी करीबी की मदद से आपका यह काम आज पूरा हो सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी ओर से पूरी कोशिश करेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। भाई बहनों के साथ संबंध पहले से बेहतर होंगे। जीवनसाथी के साथ भी आज का दिन अच्छा गुजरेगा। यदि आपकी माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है, इसलिए आप लापरवाही न करें। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। वहीं व्यापारियों को आर्थिक लाभ हो सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

आज का राशिफल 07 सितंबर 2020 | Aaj ka rashifal | Today's Horoscope | Deepali Dubey | Boldsky
मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज अचानक आप पर काम का बोझ कुछ बढ़ सकता है। आज काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। दूसरी ओर अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो इस तरह के फैसले जल्दबाजी में न ही लें तो बेहतर होगा। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए इस तरह के बदलाव से आपको बचने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपको अच्छा अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आपके घर के बड़े आज कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। अगर आप धूम्रपान करते हैं तो आपको अधिक सचेत रहने की सलाह दी जाती अन्यथा फेफड़ों से जुड़ा कोई गंभीर रोग आपको हो सकता है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार आएगा। आज आप समय से पहले अपने सारे काम निपटा लेंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपसे बेहद प्रभावित रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। आपको किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। आज आप बिना किसी तनाव के अपने कारोबार पर ध्यान दे पाएंगे। निजी जीवन की बात करें तो घर में चल रहा विवाद शांत होने से माहौल काफी अच्छा रहेगा। आपके माता-पिता की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। अगर आप उनकी सलाह अनुसार चलते हैं तो इसका अच्छा फायदा आपको मिलेगा। अगर आपके जीवनसाथी नौकरी करते हैं तो आज उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आप कई तरह की चिंताओं में घिरे रहेंगे। मन में असंतोष का भाव रहेगा और आप बहुत ही बोझिल महसूस करेंगे। ऐसे में किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा। अगर आप नौकरी करते हैं और अपनी पगार से असंतुष्ट हैं तो इस विषय में आपको अपने बॉस से बात करनी चाहिए। इस तरह परेशान होने से कुछ हासिल नहीं होगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कड़ी मेहनत की ओर इशारा कर रहा है। अगर आप किसी नई योजना पर काम शुरू करना चाहते हैं तो उसमें आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। घर का माहौल सामान्य रहेगा। बच्चे आपसे ज्यादा समय की मांग कर सकते हैं। बेहतर होगा आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से अपने बच्चों के लिए भी समय निकालें। आपकी सेहत की बात करें तो आपको अपने खान-पान का ध्यान रखना होगा। साथ ही आप पर्याप्त आराम भी करें। अपने निजी और पेशेवर जीवन के बीच अपनी सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की जरूरत है। कार्यस्थल पर कोई भी गैर जिम्मेदाराना हरकत करने से बचें। दफ्तर में अगर आप कोई महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के लिए मेहनत कर रहे हैं तो वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से आपका यह काम आज समय पर पूरा हो जाएगा। अगर आप अपनी प्रोफेशनल लाइफ से संतुष्ट नहीं हैं तो आप अपना करियर बदलने का भी विचार कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे। यदि आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपकी इस समस्या को दूर करने में आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी से कोई भी वादा करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दूसरों को खुश करने के लिए कोई काम न करें। इससे आपका बोझ और तनाव ही बढ़ेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी छोटी-छोटी गलतियां आप पर भारी पड़ सकती हैं। यदि आप इसी तरह अपनी गलतियां दोहराते रहेंगे तो आपकी नौकरी जाने का भी खतरा है। काम के प्रति आप जरा सी भी लापरवाही न करें। व्यापार करने वाले जातकों को आज आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर आप लोहे का व्यापार करते हैं तो आपको जबरदस्त मुनाफा मिलने की संभावना है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। यदि आपके घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपको उनकी अतिरिक्त देखभाल करने की जरूरत है। पैसों की बात करें तो अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपको निराशा हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके पद और पोजीशन में वृद्धि होगी। सहकर्मियों के बीच आपकी छवि मजबूत बनेगी। अगर आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। इस तरह के फैसले अगर आप खुद ही लेंगे तो बेहतर होगा। दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ अचानक आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है। अगर आप गुस्से से काम लेंगे तो आपके बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। अपने वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए एक दूसरे को समझने की कोशिश करें और आरोप-प्रत्यारोप से बचें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करते रहेंगे तो आप अच्छी सेहत का आनंद उठा सकते हैं।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

घर के सदस्यों का बर्ताव आप के प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। यदि कोई गलतफहमी हुई है तो आप उसे अपनी ओर से दूर करने की कोशिश करें। दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचें। इससे काम पर से आपका ध्यान भटक सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं और कुछ समय से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं तो आज आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। हालांकि आप जो भी काम करें वह नियम और कानून के दायरे में रहकर ही करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। आपकी सेहत की बात करें तो ज्यादा ठंडी और खट्टी चीजें खाने से बचें, नहीं तो गले से जुड़ी कोई दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और कठिन परिस्थितियों में भी अपनी समस्याओं का हल ढूंढने में आप सफल होंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो सहकर्मियों के साथ कंपटीशन काफी बढ़ सकता है, लेकिन आप अपनी ओर से जी तोड़ मेहनत करेंगे। अगर आप अपने बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह अनुसार चलेंगे तो इसका अच्छा फायदा आपको जरूर मिलेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। काफी प्रयासों के बाद आपको सफलता नहीं मिल पाएगी। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी को कोई बढ़िया सरप्राइज देने के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य आपका उत्तम रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

खर्च में वृद्धि होने से आपका बजट कुछ गड़बड़ हो सकता है। बेहतर होगा आप अपनी जेब पर नजर बनाकर रखें। अगर आप बिना सोचे समझे खर्च करेंगे तो आप पर आर्थिक संकट आ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर आप कोई बड़ा काम करने की सोच रहे हैं और उसके लिए बैंक से लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आपकी यह योजना आगे बढ़ सकती है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को अच्छा लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप सिर दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें, जल्दबाजी न करें। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपको क्रोध और अहंकार जैसी भावनाओं से बचना होगा। बेहतर होगा दफ्तर में आप अपने काम पर ध्यान दें। घर में अचानक कोई विवाद हो सकता है। हालांकि शाम तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा, लेकिन इस बीच आप काफी तनाव में रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। अपने प्रिय का प्रेम और सहयोग मिलने से आपका हौसला बढ़ेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो भागदौड़ के कारण आज आपकी थकान काफी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

Story first published: Monday, September 7, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion