For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

8 अप्रैल राशिफल: तुला राशि वालों का दिन रहेगा आज खुशियों से भरा, क्या है आपके भाग्य में

|

आज का दिन किसके लिए रहेगा अच्छा और किसके लिए बुरा, अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत ही बढ़िया है। आज आपके हाथ कोई बड़ा अवसर लग सकता है जिससे आपका करियर आगे बढ़ेगा। आप नौकरीपेशा हैं तो उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आप आसानी से अपने काम पूरे कर पाएंगे। व्यापारियों को भी आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर आज घर में उत्सव सा माहौल रहेगा। परिजनों के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे। बच्चों के साथ आज आप भी बच्चे बन जाएंगे। वैसे खुद को तरोताजा रखने के लिए ये भी बेहद जरूरी है। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। आपका बजट संतुलित रहेगा और किसी तरह की आर्थिक समस्या आपको नहीं आएगी। बेवजह की बातों को लेकर आप अपना समय व्यर्थ न करें बल्कि अपनी ऊर्जा को अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने लगाएं। दांपत्य जीवन में आज कुछ सुधार आने की संभावना है। आज स्वास्थ्य आपका एकदम बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा लेकिन बेवजह की चीज़ों पर खर्च करके अपना बजट न बिगाड़ें। आज काम अधिक होने से आपको काफी थकान रहेगी। अगर शारीरिक रूप से कमजोर महसूस कर रहे हैं तो आपको पर्याप्त आराम करना चाहिए। प्यार मोहब्बत के मामले में आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। ऐसे बर्ताव के कारण आपके पार्टनर आपसे नाखुश रह सकते हैं। शादीशुदा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज मन में कई तरह की चिंताएं रहेगी जिस कारण आप एक अजीब सी बेचैनी महसूस करेंगे। आपकी नकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने नहीं दे रही है। इस समय आपको हिम्मत और धैर्य से काम लेना होगा। अपनी मानसिक शांति बनाए रखने के लिए आप बेवजह की चिंता करने से बचें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 1:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा और आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपका मूड बहुत ही अच्छा रहेगा और आपका दिन बहुत ही बढ़िया गुजरेगा। आज आप एक साथ दफ्तर के कई काम निपटाने में सफल रहेंगे। आपकी कार्यक्षमता को देखकर आपके वरिष्ठ आपसे काफी प्रभावित होंगे और आपकी खूब तारीफ भी करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलने का योग बन रहा है। प्राप्त हुआ धन उम्मीद के अनुसार होगा और आप अपने पुराने कर्ज भी चुका पाएंगे। जीवनसाथी की ओर से मिला कोई खास सरप्राइज आज आपके दिन को और भी खूबसूरत बना देगा। साथ ही उनके मिजाज में खुशदिली भी देखने को मिलेगी। सेहत की बात करें तो दिन ठीक रहेगा लेकिन आज आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी या हड़बड़ाहट से बचना होगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 10

शुभ समय: प्रातः 6:50 से दोपहर 12:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप कुछ अतिरिक्त धन कमा पाएंगे। यदि आप इन पैसों का सही उपयोग करते हैं तो आने वाले समय में आपको बड़ा फायदा मिल सकता है। प्रॉपर्टी या जमीन में निवेश करना इस समय आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। हो सकता है आपके काम से वरिष्ठ संतुष्ट न हो। लगातार मेहनत करने के बाद भी आपको उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिल पायेगी। अगर आप काम का ज्यादा दबाव महसूस कर रहे हैं तो कुछ दिनों का ब्रेक ले लें। आपके वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके पिता आज आपकी बातों से सहमत नहीं रहेंगे लेकिन आपको उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करनी चाहिए।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12 बजे शाम 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों की स्थिति में सुधार आने से आज अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। हालांकि इस समय आपको सोच समझकर ही खर्च करना होगा। आज आप परिजनों के साथ सुकून और शांत दिन का आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बढ़िया गुजरेगा। आज आपके जीवनसाथी आपके साथ कुछ ज्यादा ही प्यार से पेश आएंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है। आपकी ईमानदार मेहनत आपको उम्मीद से ज्यादा मीठा फल देगी। व्यवसायियों के लिए भी दिन काफी लाभदायक रहेगा। आज आपको अच्छा खासा फायदा मिल सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत रोमांटिक रहेगा। आपके पार्टनर का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा और आपका प्यार गहरा होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 6 से 9:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज की बात करें तो आज आप जो भी करें बहुत ही सोच समझकर क्योंकि आपकी लापरवाही आपके लिए कोई बड़ी समस्या खड़ी कर सकती है। नौकरी हो या व्यापार आज आप अपना हर फैसला सोच समझकर ही लें तो अच्छा होगा। यदि आप नौकरी पाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज कोई अच्छा अवसर आपके हाथ लग सकता है। प्रेम जीवन में आपको कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आज आपकी मुलाकात संभव है लेकिन आपके पार्टनर का मूड खराब रह सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। आज पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण काम न करें। वैवाहिक जीवन में मुधरता बनी रहेगी और आप दोनों एक दूसरे के साथ खुशी महसूस करेंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा, बेहतर होगा आप सावधान रहें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दिन की शुरुआत अच्छी होगी और मानसिक रूप से आज आप काफी बढ़िया महसूस करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर भी दिन शुभ रहेगा। आप नौकरी करते हैं तो आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आप कुछ नया अनुभव कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। आपके जीवनसाथी का प्यारा बर्ताव आप दोनों के रिश्ते को और भी मजबूत बना देगा। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन सावधानी बरतने का है। अपने प्रेमी/ प्रेमिका से अच्छे से व्यवहार करें क्योंकि छोटी सी बात बड़े विवाद में बदल सकती है। आप अपने पार्टनर से सच्चा प्रेम करते हैं तो आपको उनकी भावनाओं का आदर करना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो जिस वित्तीय लाभ का आपको इंतजार था उसके मिलने की आज पूरी संभावना है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दफ्तर में आपके वरिष्ठ और बॉस आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे लेकिन सहकर्मियों से आपकी अनबन बनी रहेगी। अगर आप शांत दिमाग से अपना काम करना चाहते हैं तो आपको इस तरह की बातों से बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज आप काफी उत्साहित रहेंगे। आप अपने जीवन को एक बेहतर और नयी दिशा देने पर भी विचार कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है। आपको गुस्से से नहीं बल्कि शांति से मामले को सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। आपको समझना होगा कि जरा सी गलती आप दोनों के रिश्ते में खटास बढ़ा सकती है। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज पैसों को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। सेहतमंद रहने के लिए रोजाना व्यायाम जरूर करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों को लेकर चल रही चिंता आज खत्म होती नजर आ रही है। आय का नया स्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। यदि आप इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो आने वाले समय में पैसों से जुड़ी सारी समस्याओं का समाधान हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन उत्तम रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो लंबे समय बाद आपके काम में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। निजी जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। आप सोच समझकर अपने शब्दों का प्रयोग नहीं करेंगे तो आज आपको कई तरह की परेशानियों से दो चार होना पड़ सकता है। आपके इस रवैये के कारण आपके अपने भी दुखी हो सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में आज आपके पार्टनर के साथ छोटी सी मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य का मामला ठीक ठाक रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 12:20 से शाम 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपको मिलाजुला परिणाम दे सकता है। आप सोच समझकर खर्च नहीं करेंगे तो आपका बजट गड़बड़ हो सकता है। आज पैसों को लेकर कोई पुराना मामला उभरने से आपका वाद विवाद भी हो सकता है। आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों से संबंध अच्छे रखने होंगे अन्यथा आपके लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। आप अपने काम में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज आप एक यादगार दिन बिताएंगे। आज कुछ ईर्ष्यालु लोग आपके बारे में झूठी बातें फैलाकर आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। बेहतर होगा आप ऐसे लोगों से सावधान रहें। प्यार मोहब्बत के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज आपके पार्टनर आपको कोई अच्छी खबर दे सकते हैं। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता न करें। आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 1:45 से 3:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है, ऐसे में आप अपना आपा खो सकते हैं। यदि आपने संतुलित व्यवहार नहीं किया तो आज आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी भाषा पर अधिक ध्यान दें। जीवनसाथी के लापरवाह रवैये के कारण आप दोनों के बीच कुछ कहासुनी हो सकती है। आज आप कई तरह की चिंताओं से घिरे रहेंगे जिस कारण आपको अपने काम और निजी जीवन में संतुलन बनाने में भी मुश्किलें आएंगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। खर्चों में इजाफा होने के साथ अचानक धन हानि होने की संभावना है इसलिए पैसों से जुड़े मामलों में किसी तरह की जल्दबाजी न करें। आप नौकरीपेशा हैं तो आज अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा आपके वरिष्ठ कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। तनाव के कारण आज आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 1

शुभ समय: सुबह 11:40 से दोपहर 3:15 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पारिवारिक मोर्चे पर आज कुछ तनाव संभव है। भाइयों या रिश्तेदारों से पुश्तैनी संपत्ति को लेकर आज आपका वाद विवाद हो सकता है। ऐसे में आपको हद से ज्यादा क्रोध करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा गुस्से में आप अपना ही नुकसान करा बैठेंगे। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। आपके पास पैसे होंगे लेकिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। इस तरह खर्च करने से आपकी आर्थिक स्थिति में जल्द ही भारी गिरावट आ सकती है। घरेलू परेशानियां दिमाग पर छाई रहेंगी और आज काम में एकाग्रता बनाने में आपको काफी दिक्कत महसूस होगी। आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस समय आपके हाथ निराशा लगेगी। हालांकि आप हिम्मत से काम लें, ऐसी स्थिति ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। वैवाहिक जीवन में प्यार और जोश बना रहेगा। अपनी सेहत को अनदेखा न करें, नहीं तो छोटी सी बीमारी भविष्य में कोई भयंकर रूप ले सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 8 April 2020 Wednesday

What does your Wednesday, April 8, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Tuesday, April 7, 2020, 16:17 [IST]
Desktop Bottom Promotion