Latest Updates
-
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं -
Navratri Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत संदेशों और श्लोकों के साथ अपनों को दें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri 2026: पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए जरूर पढ़ें ये शक्तिशाली संस्कृत श्लोक
8 अप्रैल राशिफल: जानें आज किन राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ
कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। दफ्तर में मनचाहा काम मिल सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप पूरी सकारात्मकता के साथ अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आपके हाथ निराशा लगेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य से बेहतर रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। आपको किसी पुराने बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि आज आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं है तो परिजनों के साथ समय बिताने का प्रयास करें खासतौर पर घर के छोटे सदस्यों के साथ अपना संबंध बेहतर करने की कोशिश करें। अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी शिक्षा में आ रही कोई बाधा दूर हो सकती है। आप अपने गुरुजनों की सलाह को भी अनसुना न करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आप अपने लिए शॉपिंग करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल है। सड़क पर चलते समय आज आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके साथ दुर्घटना हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि कुछ दिनों से आप किसी बात को लेकर परेशान हैं तो हो सकता है आज आपकी इस परेशानी का अंत हो जाए। मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताने का भी मौका आपको मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन बेवजह के खर्चे हो सकते हैं। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने बजट अनुसार ही खर्च करें। अगर आप बड़े कारोबारी है तो आपको अपने कर्मचारियों के साथ वाद विवाद से बचने की जरूरत है अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने आसपास की गतिविधियों पर भी नजर बनाकर रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी मेहनत का क्रेडिट कोई और ले जा सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:40 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप व्यापार करते हैं तो आर्थिक तंगी के कारण आज आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज बीच में ही अटकने की संभावना है। हालांकि आपको इस तरह की चुनौतियों से घबराने की जरूरत नहीं है। आप धैर्य से काम लें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरीपेशा है और दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके कार्यों में कमियां निकालते हैं तो आप अहंकार की भाषा का इस्तेमाल करने से बचें। अपनी गलतियां स्वीकार कर अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। निजी जीवन की बात करें तो यदि कुछ समय से माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो उनको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 12:30 से शाम 6:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप व्यापार करते हैं और आज कोई नई डील पक्की करने वाले हैं तो आपको सोच समझ कर अपना फैसला लेने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेने से बचें। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में आज कार्यभार कुछ कम रहेगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अगर आप अपने बजट अनुसार खर्च करेंगे तो आज किसी तरह की समस्या नहीं होगी। निजी जीवन की बात करें तो बच्चों के साथ ज्यादा सख्ती से पेश आने से बचें। आपको उन्हें प्यार से समझाने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 9:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस राशि की गर्भवती महिलाओं को आज अधिक सजग रहने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही हानिकारक साबित हो सकती है। यदि आप अपने घर का माहौल प्रफुल्लित रखना चाहते हैं तो आपको अपने परिजनों को पर्याप्त समय देना होगा। माता-पिता के साथ आज ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। व्यापारी अगर अपना स्टॉक बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आप बचत पर ध्यान देंगे तो जल्द ही आपको अपनी सारी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको कोई बढ़िया अवसर मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में यदि बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हैं तो आप पूरी मेहनत के साथ उसे पूरा करने का प्रयास करें। आपके लिए यह आगे बढ़ने का सुनहरा मौका हो सकता है। खुदरा व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के कुछ सदस्यों के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा आपके घर का माहौल बिगड़ सकता है, साथ ही इसका बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। सेहत की बात करें तो आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में आपको अपने काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचे खासतौर पर आपको व अपनी गुप्त जानकारियां बांटने से बचना होगा। लकड़ी का कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ वाद विवाद होने की आशंका है। आपके प्रिय के स्वभाव में उग्रता रहेगी। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप ठंडे दिमाग से काम लें। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप किसी करीबी के आर्थिक रूप से मदद भी कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज स्किन से जुड़ी कोई समस्या आपको हो सकती है। साफ-सफाई का अधिक ध्यान रखें और किसी भी स्किन प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी आप सोच समझकर करें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 4:30 से रात्रि 9:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी आए हो या व्यापार आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातक को लंबी यात्रा कर सकते हैं। थकान और तनाव का बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ने की संभावना है। बेहतर होगा आप काम के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। बच्चों की पढ़ाई पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह जरूर लें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 8:30 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
सेहत की बात करें तो शुगर और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आप समय पर अपनी दवाइयां ले साथ ही ज्यादा तनाव लेने से बचें। दफ्तर में बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको उनकी फटकार भी सुननी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने छोटे से छोटे काम को भी ध्यानपूर्वक पूरा करने का प्रयास करें। स्टेशनरी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं लोहे के कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज अचानक किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। अपने दोस्त के साथ आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। मानसिक रूप से आज आप काफी मजबूत और सक्रिय रहेंगे। दफ्तर में आप अपने सभी काम तय समय पर पूरे कर पाएंगे। साथ ही वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से भी संतुष्ट रहेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। अपना कारोबार आगे बढ़ाने का कोई बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आपकी उपलब्धियों पर उन्हें काफी गर्व होगा। जीवनसाथी के साथ आज आप एक रोमांटिक डिनर डेट के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप अपने घर की सजावट में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। आपको अपने परिजनों का भी सहयोग मिलेगा। यदि कुछ दिनों से जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो हो सकता है आज आपके प्रिय के मूड में कुछ बदलाव देखने को मिले। बेहतर होगा आप भी अपना गुस्सा भूल कर प्यार से पेश आएं। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। दफ्तर में यदि आप अपनी टीम को लीड कर रहे हैं तो आपको सभी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखने की सलाह दी जाती है। उग्र होकर बात करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक लेन देन करते समय अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपकी स्वास्थ्य की है तो आज मांसपेशियों से जुड़ी कोई शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











