For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

8 अगस्त राशिफल: इन राशियों की आर्थिक स्थिति में आज आएगा बड़ा सुधार

|

अपने आज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। आइए देखते हैं आज क्या है आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप बेरोजगार हैं तो इस समय आपके हाथ निराशा लगेगी। हालांकि आपको अपनी ओर से प्रयास करते रहना होगा। सिर्फ एक साक्षात्कार से आपका काम नहीं बनेगा बल्कि आपको और भी कंपनियों में अप्लाई करना चाहिए। वहीं दूसरी ओर अगर आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आर्थिक समस्या के कारण आपकी योजनाओं में बाधा आ सकती है। घर का माहौल ठीक ठाक रहेगा। हो सकता है आज आपके घर के कुछ सदस्य आपके विचारों से सहमत न रहें। बेहतर होगा आप बहुत ही धैर्य से काम लें। जीवनसाथी के रिश्ता अच्छा रहेगा। यदि सेहत में गड़बड़ी चल रही है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 8

शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपका कोई काम सरलता से पूरा हो जाएगा। अगर आप स्टेशनरी का व्यापार करते हैं तो इस समय आपको अधिक माल स्टोर करने से बचना होगा। हालांकि आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पैसों की बात करें तो आज आय का नया स्रोत आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी से बात करते समय अपने गुस्से पर काबू रखें। सेहत की बात करें तो आपको अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करने की सलाह दी जाती है ताकि आप खुद पर भी बराबर ध्यान दे पाएं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पैसों को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आर्थिक समस्याएं बढ़ती नजर आ रही है। दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण फाइल्स को संभालकर रखें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखने की कोशिश करें। बेवजह की बातों को लेकर बहस न करें इस तरह की बातें आपकी शादीशुदा जिंदगी के लिए ठीक नहीं है। आपको अपने स्वभाव में बदलाव लाने की कोशिश करनी चाहिए। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। मन कुछ उदास रहेगा।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 23

शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज कोई जरूरतमंद आपसे मदद मांग सकता है। बेहतर होगा कि आप उन्हें निराश न करें। यदि आप सहायता करते हैं तो आपको ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होगा। अगर आप व्यापार करते हैं और आपके रास्ते में कई बाधाएं आ रही हैं तो आपको निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। आपकी मेहनत जल्द ही रंग लाएगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। हालांकि आपको उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। इतना ही नहीं, दफ्तर में सभी आपका उत्साह बढ़ाएंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं तो बेहतर होगा कि खुद ही सोच समझकर अपना फैसला लें। दूसरों की बातों में आकर आप जल्दबाजी न करें। अपने वैवाहिक जीवन को सुखी और खुशहाल बनाने के लिए अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी और आपके बीच की दूरियां भी कम होगी। कामकाज की बात करें तो इस समय आपको मेहनत के साथ अपनी बुद्धि का भी इस्तेमाल करना होगा तभी आप अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने उच्चाधिकारियों का दिल जितने की कोशिश करें। इसके अलावा सहकर्मियों से बेवजह उलझने से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आज आप ही नहीं बल्कि वरिष्ठ भी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। आप व्यापार करते हैं तो हाल ही में आपके द्वारा लिए हुए कुछ महत्वपूर्ण फैसलों का अच्छा लाभ आपको मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि जरूरत से ज्यादा खर्च करने से आपको बचना होगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो यदि घर में तनाव चल रहा है तो आप अपनी समझदारी से परिस्थिति को संभालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा और आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से आज आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

आज का राशिफल 08 अगस्त 2020 | Aaj ka rashifal | Today's Horoscope | Deepali Dubey | Boldsky
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों को लेकर आज किसी के साथ आपका विवाद हो सकता है। यदि आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो मुश्किल हो सकती है। आप कानूनी दांव पेंच में भी फंस सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने नवीन विचारों का प्रयोग करना चाहिए ताकि आपकी तरक्की का सपना जल्द ही पूरा हो जाए। दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्य मन लगाकर पूरा करने की कोशिश करें। व्यापारियों को आज कोई भी सौदेबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम आज न ही करें तो बेहतर होगा। लंबे समय बाद आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय गुजारेंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:05 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप नौकरी करते हैं तो सहकर्मियों के साथ चल आपकी अनबन का आज अंत हो जाएगा। व्यापारियों के हाथ अच्छा मुनाफा लग सकता है। यदि आप किसी व्यवसायिक मामले को लेकर परेशान चल रहे हैं तो आज आपकी ये समस्या दूर होगी। आपका कड़ा परिश्रम सफल हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने और जीवनसाथी के बीच में किसी तीसरे को दखलंदाजी न करने दें अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 11:45 से रात्रि 8:30 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो सोच समझकर अपना निर्णय लें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप अपने समय का सदुपयोग करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके बॉस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट और प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप रक्तचाप के मरीज हैं तो आज आराम पर अधिक ध्यान दें। इसके अलावा ज्यादा तनाव लेना आपकी सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 6:55 रात्रि से 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। आपको बड़ा फायदा मिलने की संभावना है। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। पैसों की बात करें तो आज घरेलू खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में प्यार बना रहेगा। वहीं दूसरी ओर आज जीवनसाथी कुछ उदास महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आपको उनके साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करनी चाहिए। स्वास्थ्य की बात करें तो काम के साथ आपको अपनी सेहत को भी प्राथमिकता देने की जरूरत है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको मोटे कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। जल्द ही आपकी सभी आर्थिक समस्याओं का अंत होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही मेहनत करने वाला रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आज आप बहुत ही व्यस्त रहने वाले हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा, विशेष रुप से भाई बहनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो ज्यादा देर तक टीवी, मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करने से आपको बचना होगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

निजी हो या पेशेवर जीवन आज आपको किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज मन लगाकर आप अपने सभी काम पूरे करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आपका कोई बड़ा ऑर्डर पूरा हो जाएगा। आज आपका तनाव कम होगा और आप बेहतर मह्सूस करेंगे। आपका दिन परिजनों के साथ बहुत ही आनंद में बीतेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के यादगार दिनों में से एक होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहेगा। आप शौक मौज पर कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो अगर आपको किडनी से जुड़ी शिकायत है तो आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 8 August 2020 Saturday

What does your Saturday, August 8, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Friday, August 7, 2020, 23:11 [IST]
Desktop Bottom Promotion