For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

धनु राशि वाले बेवजह के झगड़े से बचें, जानें बाकी राशियों का हाल

|

क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और खुलेंगे आपके लिए तरक्की के द्वार? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

विद्यार्थी पढ़ाई पर विशेष ध्‍यान दें। काम का बोझ कुछ कम रहने से आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है खासतौर पर अनाज के व्‍यापारियों के ल‍िए दिन फायदेमंद साबित हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आज परिजनों के साथ आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। पैसों को लेकर चल रहा है आपका प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। अगर आप सोच समझ कर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी आर्थिक सारी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:40 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

लंबे समय से अटका हुआ आपका कोई काम आज पूरा होने की प्रबल संभावना है। कॉस्मेटिक्स का व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं होटल या रेस्टोरेंट से जुड़े व्‍यापारियों के ल‍िए दिन सामान्‍य रहेगा। घर के माहौल में सुधार आ सकता है। आप भी संतुल‍ित व्‍यवहार रखें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। आप अपने खान-पान का अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक: 7

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या कहासुनी से बचें। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। तेल से जुड़े कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। भाई बहनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकि आपको उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके सेहत की है तो आज छोटी मोटी परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:21

शुभ समय:शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप साझेदारी में व्यापार करते तो आपको अपने साझेदार के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। बेवजह के झगड़े से आप के कारोबार में नुकसान हो सकता है। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार है। ऑफिस देर से जाने वाले वक्‍त को लेकर पाबंद हो जाएं। पिता के साथ आज किसी गंभीर घरेलू मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। सेहत की बात करें तो बाहर के भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक: 16

शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 6:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर का माहौल कुछ गर्म रहेगा। हो सकता है किसी कारणवश बॉस का मूड कुछ ठीक न रहे। ऐसे में छोटी सी गलती आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। बेहतर होगा आप इस बात का पूरा ध्यान रखें। सोना चांदी का व्यापार करने वाले जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। घवहीं शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय ठीक नहीं है। सेहत का मामला ठीक-ठाक रहेगा। आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। यह सब आपके कड़े परि

श्रम का ही नतीजा है। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपका कोई बनता हुआ काम अचानक बिगड़ सकता है, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। आप बस धैर्य से काम लें। निजी जीवन की बात करें तो माता के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। यदि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो उन्हें तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार है। सेहत की बात करें तो आज आप हाथ पैर के दर्द से परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:8

शुभ समय:प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बॉस द्वारा दी हुई जिम्मेदारी को प्राथमिकता दें। यदि आज आप अपना काम तय समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। लकड़ी के कारोबारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आपको बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव डालने से बचें।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:6

शुभ समय:सुबह 5:45 से दोपहर 12:35 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप नौकरी करते तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका आपके हाथ लग सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर का लाभ उठाएं। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे जातकों को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। खुदरा व्यापारियों को अच्छा अधिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़ों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। आज जीवनसाथी की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है जिससे आर्थिक लाभ भी संभव है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग:गहरा लाल

शुभ अंक:25

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आप अपने क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात करने का मौका मिल सकता है। जिससे आपको फायदा भी होगा। दवा के व्यापारियों के ल‍िए दिन अच्‍छा रहेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह की बातों पर झगड़े झंझट से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि आपके घर का माहौल ठीक नहीं चल रहा है तो आज कुछ सुधार आने की संभावना है। माता पिता का आशीर्वाद और समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रखेगा। नौकरीपेशा जातकों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट रहेंगे। आप और कड़ी मेहनत करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। वहीं व्यापारियों को अतीत में किए हुए निवेश का अच्छा परिणाम मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज कोई पुराना रोग असहजता का कारण बन सकता है। आप लापरवाही न बरतें और अपना सही इलाज करवाएं ।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:26

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज की बात करें तो इस राशि के व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आपको आर्थिक समस्या घेर सकती है। आज हाथ में आया हुआ कोई बढ़िया अवसर निकल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को भी पैसों की तंगी झेलनी पड़ सकती है। आपका वेतन अटक सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है। आपके उग्र स्वभाव की काफी आलोचना हो सकती है। दूसरों का गुस्सा अपने प्रिय पर न निकालें। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें बल्कि आप अपनी सोच बदलें आप महसूस करेंगे कि चीज़ें आपके पक्ष में रुख कर रही है। आज जो भी करें बहुत सोच समझकर अन्यथा बाद में आपके हाथ पछतावा ही लगेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:6

शुभ समय:दोपहर 12:15 से रात्रि 8:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें और उन्हें महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास है। आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है। दफ्तर में किसी सहकर्मी के साथ गलतफहमी हो सकती है। जनरल स्टोर, इलेक्ट्रॉनिक, कपड़े, डेरी उत्पादों से जुड़े व्‍याप‍रियों को उम्मीद के अनुसार फायदा होगा। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आय से अधिक खर्च करने से बचें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:14

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 2:20 तक

English summary

Daily Horoscope for 8 August 2021 Sunday

What does your sunday, 8 August 2021, horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, August 7, 2021, 12:55 [IST]
Desktop Bottom Promotion