Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: 25 या 26 मार्च, कब है दुर्गा अष्टमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और कन्या पूजन का समय -
Summer Skin Care: गर्मियों में चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से मिलेगी फ्रेश और ग्लोइंग स्किन -
Lakshmi Panchami 2026: कब है लक्ष्मी पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
World Water Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व जल दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Bihar Diwas 2026 Wishes: गर्व से कहो हम बिहारी हैं...बिहार दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Chaiti Chhath 2026: चैती छठ कब है? जानें नहाय-खाय, खरना से लेकर उषा अर्घ्य की सही तारीख, पूजा विधि और महत्व -
Chaitra Navratri Day 4: मां कुष्मांडा को समर्पित है नवरात्रि का चौथा दिन, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: मेष से मीन तक, रविवार को किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान? -
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार
8 दिसंबर रविवार का दिन किन राशियों पर पड़ेगा भारी, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल
जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। यदि आपके आने वाले कल से जुड़ी सारी जानकारियां पहले ही मिल जाए तो आप कई सारी परेशानियों से बच सकते हैं और इसका सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके बारे में आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आप काफी उत्साहित रहेंगे और आपको सकारात्मकता का अनुभव होगा। कामकाज के मोर्चे पर आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ जिम्मेदारिया हैं जिन्हें आपको आज ही पूरे करने होंगे, कल तक के लिए उन्हें ना ही टालें तो बेहतर होगा। परिजनों का पूरा साथ मिलेगा और सभी आपका सम्मान करेंगे। आज आप अपनी अच्छी वाणी से सबका दिल जीत लेंगे। आज आपके माता पिता आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपकी प्रसन्नता बढ़ाएगा। संतान पक्ष की ओर से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन लाभदायक रहेगा। आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: शाम 5:40 से रात्रि 9:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए आपको बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। साथ ही वरिष्ठ भी आप पर दबाव बना सकते हैं। हो सकता है उनका रवैया आज आपके प्रति कुछ ठीक ना रहे। आर्थिक मोर्चे पर दिन बढ़िया है। आज अतिरिक्त धन कमाने का कोई मौका आपको मिल सकता है लेकिन काफी मुश्किलों के बाद ही पैसा आपके हाथ आएगा। अपनी मेहनत से कमाए धन का आप सही उपयोग करें ताकि आने वाले समय में आपको अच्छा लाभ मिल सके। परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। लेकिन जीवनसाथी के साथ मतभेद बने रहेंगे। सही समय का इंतजार करें और सारे गिले शिकवे दूर करने की कोशिश करें। विपरीत परिस्थितियों में दोस्तों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अतीत की कड़वी यादों को भूलकर अपने वर्तमान और आने वाले कल पर ध्यान दें। इस तरह सोचते रहने से आपको कुछ हासिल नहीं होगा। आज आप काफी बेचैन रहेंगे। अगर आप अपनी मानसिक शांति को बनाए रखना चाहते हैं तो बेकार की बातों से दूर रहें। आर्थिक मोर्चे पर दिन कुछ खास नहीं है। पैसों की दिक्कत आ सकती है। धन की कमी के कारण आज आपका कोई काम अधूरा रह सकता है। ज्यादा चिंता ना करें ऐसी स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी। घर में आज अशांति रहेगी। परिजन आपसे नाखुश रहेंगे। माता पिता के साथ आपसी मनमुटाव हो सकता है इसलिए आज जो भी बोलें बहुत ही सोच समझकर। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आप समय पर अपने सारे काम निपटाने में सफल रहेंगे। सहकर्मियों का भी सहयोग आपको मिलेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आप बेरोजगार हैं तो आज नौकरी मिलने की पूरी संभावना है। अगर आप वर्तमान नौकरी छोड़कर नयी जगह जाना चाहते हैं तो कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। जल्दबाजी आपके लिए बहुत ही नुकसानदायक साबित हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका आपको मिलेगा। पैसों को लेकर स्थिति संतोषजनक रहेगी। यदि आज आप कुछ ज्यादा खर्च करते भी हैं तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी का मूड भी एकदम बढ़िया रहेगा। सेहत का मामला बढ़िया रहेगा। हालांकि काम का कुछ दबाव आप पर रहेगा लेकिन कोई समस्या नहीं आएगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 3
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10:10 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। दफ्तर में किसी बात को लेकर उच्च अधिकारियों से आप उलझ सकते हैं। यदि आपने अपनी सीमा लांघने की कोशिश की तो नुकसान आपका ही होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। अगर आप कोई नया काम शुरू करने का मन बना रहे हैं तो आपके रास्ते में कई सारी रुकावटें आ सकती हैं। धन संबंधी मामलों में दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन में सब कुछ सुचारु रूप से चलेगा। परिजनों के साथ आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप कोई महत्वपूर्ण योजना बना सकते हैं। रोजमर्रा के कामों में भी आप उनका पूरा हाथ बटाएंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। त्वचा संबंधित कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों के मामले में दिन शुभ है। आपकी आय में वृद्धि संभव है। आज आप सोच समझकर खर्च करेंगे। छोटा मोटा निवेश करने के लिए दिन ठीक है। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन तनाव भरा रहेगा। आपके जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। आज छोटी सी बात पर आप दोनों के बीच बहसबाजी होने की संभावना है। आप खुद को शांत रखने का प्रयास करें और मामले की गंभीरता को समझें। कार्यक्षेत्र में यदि कोई समस्या आ रही है तो आज अपने वरिष्ठों से बात करने के लिए दिन अच्छा है। आपकी समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। पहली ही मुलाकात में आप उनकी ओर आकर्षित भी हो सकते हैं। आज सेहत कुछ कमजोर रहने के कारण परेशानी हो सकती है। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करें।
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 30
शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 9:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है। अगर आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति हेतु कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आज आप जो भी राय देंगे आपके वरिष्ठ उस पर जरूर गौर करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके विरोधी आपके रास्ते में बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं। परिजनों के साथ दिन बढ़िया गुजरेगा। भाई बहन आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम और लगाव बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। धन लाभ का योग बन रहा है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 9:55 से दोपहर 2:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों को तारीफ और सम्मान मिलेगा। व्यापारी आज जो भी निर्णय लेंगे वो उनके लिए लाभदायक रहेगा। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ ठीक से व्यवहार करें क्योंकि आपके बात करने का गलत तरीका आप दोनों के बीच मनमुटाव करा सकता है। घर परिवार से जुड़ी कुछ बातें आज आपको परेशान कर सकती हैं। ऐसी स्थिति में आपको आराम से बैठकर परिजनों के साथ विचार विमर्श करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी और आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आने से आपको मानसिक रूप से भी अच्छा महसूस होगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज सेहत में गड़बड़ी आपका दिन बर्बाद कर सकती है। कोई पुराना रोग उभरने से आपको कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप आराम पर ज्यादा ध्यान दें। दफ्तर में आज काम का बोझ आपका तनाव बढ़ा सकता है। इस तरह की परेशानियों को आप स्वयं पर हावी ना होने दें। शत्रु पक्ष आज सक्रिय रहेगा। आप संभलकर रहें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज कोई बड़ा आर्थिक फैसला ना ही लें तो अच्छा होगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में आज आप अपने वकील से सलाह ले सकते हैं। माता पिता का सहयोग मिलेगा। अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने का आप प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ता मजबूत बना रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री भी कर सकते हैं। मनचाहा दाम मिलने से आप काफी संतुष्ट रहेंगे। कार्यक्षेत्र में चीजें आज आपके पक्ष में रहेगी। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपके काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आज आपको कोई कठिन काम सौंपा जा सकता है जिसे आप बहुत ही आराम से पूरा कर पाएंगे। आप व्यापार करते हैं तो आज आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। निजी जीवन में तनाव रहेगा। परिजनों के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। यदि आप उग्र होकर आप बात करेंगे तो मामला और बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप शांत रहें। जीवनसाथी से जिस सहयोग की आप उम्मीद करते हैं वो मिलने से आपका मनोबल बना रहेगा। रोमांटिक लाइफ में आज आपकी मुलाकात ज्यादा लंबी नहीं होगी। हो सकता है आज आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहें।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
रोमांटिक लाइफ में आज आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज आपके पार्टनर का मूड काफी अच्छा रहेगा। आज आप दोनों जमकर मस्ती करने वाले हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के साथ आप घूमने फिरने का आनंद ले सकते हैं। वैसे भी पिछले कुछ दिनों से आप अपने प्रिय को ज्यादा समय नहीं दे पा रहे थे। आज उनकी सारी शिकयतें दूर हो जाएगी। आज माता पिता की सहायता से घर परिवार से जुड़ा कोई काम पूरा हो जाएगा। पैसों को लेकर किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपके कठिन परिश्रम के लिए आपको काफी तारीफें मिलेगी। व्यापार करने वाले जातकों का दिन सामान्य रहेगा। सेहत की बात करें तो आज का दिन अच्छा रहेगा। आप सभी मानसिक चिंताओं से दूर काफी प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी। मन शांत और संतुष्ट रहेगा। आज कोई महत्वपूर्ण काम बनने की पूरी संभावना है जिससे आपका बड़ा फायदा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वरिष्ठों के साथ तालमेल पहले से बेहतर हो सकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी अच्छी होगी लेकिन खर्चों में वृद्धि संभव है। आज चाहते हुए भी आप किसी बड़े खर्चे को रोक नहीं पाएंगे। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज परिजनों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। किसी नाजुक मुद्दे पर संभलकर बातचीत करें, ज्यादा टिप्पणी करना आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 से दोपहर 2:30 तक



Click it and Unblock the Notifications











