For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

8 फरवरी राशिफल: वृश्चिक राशि वाले आज जल्दबाजी से बचें, बाकी भी जानें अपने दिन का हाल

|

आज किन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ और पूरी होगी उनकी हर इच्छा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कार्यक्षेत्र में आज आपको बेहतर परिणाम मिल सकता है। आपको लंबे समय से जिस अवसर का इंतजार था आज वो आपको मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आमदनी में वृद्धि संभव है लेकिन बिना सोचे समझे फैसले लेने की आपकी आदत आज कोई बड़ी समस्या खड़ी कर सकती है। यदि समय रहते आपने सब कुछ नहीं संभाला तो आने वाले समय में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। दांपत्य जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। बेहतर होगा आप अनावश्यक विवादों से दूर रहें अन्यथा आज आप अपनी मानसिक शांति खो बैठेंगे। अपने परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने का प्रयास करें, आपकी लापरवाही अपनों को दुखी कर रही है। यदि आज आप छोटे मोटे तनाव छोड़ दें तो सेहत से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 38

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आज आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताना चाहते हैं तो कहीं घूमने फिरने के लिए बाहर जाएं। इससे आपका तनाव भी कम होगा और आप तरोताजा भी महसूस करेंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। अपने लव पार्टनर के साथ आज आप काफी रोमांटिक समय गुजारेंगे। आपकी आज की डेट कुछ स्पेशल रहेगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। दफ्तर में आज आपके बॉस का पारा काफी चढ़ा हुआ रहेगा, ऐसे में आपकी छोटी सी गलती उनका गुस्सा भड़का सकती है। आज आप ध्यान से अपने काम पूरे करें। आज के दिन आप सुख सुविधा की चीजों पर कुछ ज्यादा ही धन खर्च कर सकते हैं। अपने निजी जीवन और कामकाज से जुड़ा कोई भी फैसला आप स्वयं ही लें। आपको आत्म निर्भर बनने की जरूरत है। वैसे भी आप अपना भला बुरा बेहतर जानते हैं। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 3

शुभ समय: सुबह 6:55 से 11:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आर्थिक मोर्चे पर दिन शुभ है। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय ले सकते हैं। इसका उचित परिणाम आपको जल्द ही मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आप अपनी शादीशुदा जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। आज मन में कुछ उथल पुथल रहने के कारण आप स्वयं को असमंजस की स्थिति में पाएंगे। आज आप कुछ नकारात्मक विचारों से घिरे रह सकते हैं। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें और अपना दिमाग भी शांत रखें। कुछ पुराने सोचे हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं। कामकाज की बात करें तो यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आज दफ्तर में कोई सकारात्मक बात हो सकती है जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5:20 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आपके वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज आपका मन चंचल रहेगा, साथ ही आप रोमांस के मूड में रहेंगे। आज जीवनसाथी का भी पूरा साथ आपको मिलेगा जिससे आपकी प्रसन्नता और भी बढ़ जाएगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने सहकर्मियों की आलोचना करने से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। आज बेवजह आप किसी वाद विवाद के चक्कर में फंस सकते हैं। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। बेहतर होगा आप खर्च और अपने बजट में संतुलन बनाकर चलें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई को लेकर चल रहा लंबे समय से आपका कोई प्रयास आज सफल होने से आपकी समस्या का समाधान होगा। सेहत की बात करें तो आज आप थोड़ा बोझिल महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 3

शुभ समय: सुबह 10:25 से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आज आपको कुछ नए और महत्वपूर्ण लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। आपके पारिवारिक जीवन की बात करें तो आपकी छोटी सी गलती के कारण आज घर में बड़ा विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप सोच समझकर काम लें। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है लेकिन आपको अपनी आर्थिक योजनाएं गुप्त रखनी होगी। कामकाज के लिहाज से दिन काफी अच्छा है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको अपनी सूझ बुझ से कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कोई पुराना रोग उभरने से आप काफी परेशान रहेंगे। काम के साथ आपको खुद पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आ सकता है और पैसों से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होगा। आज आप अपने पुराने किसी बिल का भुगतान भी कर पाएंगे। यदि आप अपना खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है जो आपके इस काम से जुड़ा हो। दफ्तर में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। आज सहकर्मियों से समय पर मदद न मिलने के कारण आप काफी निराश हो सकते हैं। ऐसी बातों को दिल से न लगाएं बल्कि इसे एक सबक के तौर पर याद रखें ताकि भविष्य में आप इससे बच सकें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। आपके जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में प्रेम और मिठास बनी रहेगी जिससे आपके सुखों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 18

शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10:40 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यदि आज आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आता है तो इस बात की संभावना है कि आपका रिश्ता पक्का हो जाएगा। प्रेमी जोड़ों को आज के दिन संभलकर रहना होगा। अपने पार्टनर के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। कोई ऐसी बात न करें जिससे आपके साथी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी लगातार कोशिशें और मेहनत आज आपको अच्छी सफलता दिला सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कामयाबी मिलने की प्रबल संभावना है। बात पैसों की करें तो आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। हाल ही में आपने अपनी आर्थिक योजनाओं में जो बदलाव किया था उसका फायदा आपको नजर आएगा। शाम को किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका आपको मिलेगा। मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पारिवारिक मोर्चे पर दिन काफी बढ़िया रहेगा। परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे और उनका भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। इतना ही नहीं, आपके द्वारा किये हुए किसी कार्य से संतोषजनक परिणाम मिलने के आसार हैं जिससे आपके माता पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी का मूड अच्छा रहेगा। अपने प्रिय को कोई बढ़िया सा तोहफा देने के लिए दिन अच्छा है। रोमांटिक लाइफ में भी सब कुछ सामान्य रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। साथ ही आज धन लाभ का योग बन रहा है। अगर बात आपके काम की करें तो आज नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं व्यापारियों को आज जल्दबाजी में कोई भी कार्य करने से बचना होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

रोमांटिक लाइफ में आज कुछ बढ़िया हो सकता है। आज आपके पार्टनर की ओर से मिला कोई तोहफा आपके दिन को और भी खूबसूरत बना देगा। दांपत्य जीवन में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप अपनी सारी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ तनाव संभव है। आपके किसी दोस्त से कुछ अनबन हो सकती है। आप बहसबाजी करने से बचें अन्यथा आपका तनाव बढ़ सकता है। अगर आप इस तरह की परेशानियों से बचना चाहते हैं तो आपको अपने व्यवहार में थोड़ा बदलाव लाने की कोशिश करनी चाहिए। आज आपके मित्र आपके खराब रवैये की आलोचना कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी लेकिन किसी तरह की आर्थिक समस्या नहीं आएगी। आज आप काम को अलग रखकर आराम पर ज्यादा जोर देंगे। इससे आपका मूड भी अच्छा हो जाएगा और आप तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज थोड़ा सोच समझकर आर्थिक लेन देन करना होगा। अगर आप कुछ नए लोगों के साथ व्यवसाय कर रहे हैं तो आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें। नौकरीपेशा जातकों को अपने सहकर्मियों के भरोसे आज कोई भी काम छोड़ने से बचना होगा। यदि आप ऐसा करते हैं तो स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। पारिवारिक मोर्चे पर दिन काफी अच्छा रहेगा। माता पिता का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में चली आ रही परेशानियों का आज अंत हो सकता है। आपके जीवनसाथी को आपकी अहमियत पता चलेगी और शादीशुदा जीवन के असली मायने आज वे समझ पाएंगे। आज आप सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे जिससे आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8 से 11 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज जोश में आकर कोई भी कार्य न करें, नहीं तो आप अपने लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आज आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आज दफ्तर में आप मन लगाकर काम करेंगे जिसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। यदि आप किसी नए कार्य या व्यवसाय को लेकर योजना बना रहे हैं तो आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज आपको छोटी मोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन बावजूद इसके परिणाम उम्मीद के अनुसार मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में कुछ परेशानी आ सकती है। आज आपके प्रेमी/प्रेमिका के साथ किसी बात को लेकर आपकी अनबन हो सकती है। आज आपकी सेहत कुछ नरम रह सकती है। आप किसी मौसमी बीमारी से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 12:50 से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों को लेकर आज आप परेशान रहेंगे। पुराने कर्जों को लेकर आपकी मानसिक चिंता बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप इस समय बचत पर अधिक ध्यान दें ताकि आप जल्द से जल्द इस परेशानी से छुटकारा पा सकें। कामकाज के मोर्चे पर दिन शानदार रहेगा। आप महसूस करेंगे कि चीजें अपने आप आपके पक्ष में रुख कर रही हैं। आप मेहनत से अपने काम पूरे करेंगे। साथ ही आपका बेहतर प्रदर्शन आपके वरिष्ठों को भी प्रभावित करेगा। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य दिया गया है तो आज आप साबित कर देंगे कि आप एक अच्छे टीम लीडर हैं और आप सबके साथ मिलजुल कर काम कर सकते हैं। आज दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए आप छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बढ़िया गुजरेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 17

शुभ समय: सुबह 8 से दोपहर 3:30 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 8 February 2020 Saturday

What does your Saturday, February 8, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Friday, February 7, 2020, 15:46 [IST]
Desktop Bottom Promotion