Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल ने उत्तराखंड में गुपचुप रचाई शादी, जानें कौन है सिंगर की दुल्हन -
Mango Varieties In India: तोतापुरी से लेकर बंगीनापल्ली तक, जानें भारत की प्रसिद्ध आम की किस्में और इनकी पहचान -
Heatwave Alert: दिल्ली समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, जानें भीषण गर्मी का सेहत पर असर और बचाव के टिप्स -
Guru Bhairavaikya Mandira: कर्नाटक का गुरु भैरवैक्य मंदिर क्यों है इतना खास? जिसका पीएम मोदी ने किया उद्घाटन -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, दरवाजे से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी -
डायबिटीज में चीकू खाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट -
Aaj Ka Rashifal 16 April 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगा तुला और कुंभ का भाग्य, जानें अपना भविष्यफल -
Akshaya Tritiya पर किस भगवान की होती है पूजा? जानें इस दिन का महत्व और पौराणिक कथा -
Parshuram Jayanti 2026 Sanskrit Wishes: परशुराम जयंती पर इन संस्कृत श्लोकों व संदेशों से दें अपनों को बधाई -
कौन हैं जनाई भोंसले? जानें आशा भोसले की पोती और क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का क्या है नाता?
8 फरवरी राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को अचानक होगी आज धन की प्राप्ति
आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के सहयोग से आज आपका कोई जरूरी कार्य पूरा हो जाएगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपकी आज की मुलाकात बहुत ही यादगार साबित होगी। काम का बोझ आज कुछ तनाव की वजह बन सकता है। आपको अपना दिमाग शांत रखना होगा। हो सके तो कुछ समय अपने बच्चों के साथ बिताएं आप बेहतर महसूस करेंगे। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। बेवजह की चिंता करके आप अपना कीमती समय न गवाएं अन्यथा सिर्फ पछतावा हाथ लगेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ कठिन रहेगा। मुमकिन है घर के किसी सदस्य से आपकी अनबन हो जाए। इससे आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। वित्तीय तौर पर आज कुछ सुधार आ सकता है। पिता की ओर से लाभ होगा। अतिरिक्त काम का बोझ लेकर खुद को न थकाएं। बेहतर होगा आप अपनी सेहत पर भी ध्यान दें। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। साथ ही जीवनसाथी के साथ प्रेम में भी वृद्धि होगी। शाम को कोई शुभ समाचार मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अति उत्तम है। आपकी शिक्षा में आ रही कोई बाधा दूर होगी। यात्रा करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपनी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के लिए आप काम के साथ आराम भी करें। इसके अलावा रोजाना व्यायाम भी करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। बातचीत में कुशलता और समझदारी से आज आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। बिना वजह तनाव आपको मानसिक कष्ट दे सकता है। वाद विवाद से बचें, नहीं तो छोटी सी बात किसी बड़ी परेशानी को न्योता दे सकती है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। आपको सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है। हो सकता है मेहनत से कमाया हुआ धन आपके हाथ से आसानी से सरक जाए। आपकी फिजूलखर्ची जीवनसाथी को नाराज कर सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन अच्छा है। अपने पार्टनर के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय गुजारेंगे। भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आप खुद को ऊर्जावान और ताजगी से भरा हुआ पाएंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपके बीच का प्रेम गहरा होगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपको अपने पार्टनर पर बेवजह शक करने से बचना होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। हालांकि खर्चों में हुई वृद्धि आपको थोड़ा परेशान कर सकती है लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। कुछ अटके हुए कार्यों पर भी ध्यान देने की जरूरत है, लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा। आपको रोजाना ध्यान करने की सलाह दी जाती है। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी और परिजनों के बीच एकता रहेगी। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज आप तरोताज़ा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले आप अच्छे से सोच विचार कर लें और उनके परिणामों का सामना करने के लिए भी तैयार रहें।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में अगर आप अपने काम पर फोकस नहीं करेंगे तो आज उच्च अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं और आपको इसका गलत खामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा फायदा हो सकता है। आर्थिक तौर पर आज का दिन आपके लिए कोई बेहतरीन अवसर लाएगा। साथ ही नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन की वर्षा होगी। आज जीवनसाथी आपकी वजह से दुखी महसूस करेंगे। आपको अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आने की जरूरत है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज अचानक आपकी मुलाकात टल सकती है। एक बेहतरीन शाम के लिए आज आप दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी और आप किसी खेल-कूद में भी हिस्सा ले सकते हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कार्यक्षेत्र अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। साथ ही कार्यभार बढ़ने की वजह से आप थका हुआ महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। पैसों की स्थिति में उछाल आ सकता है। आपके अच्छे सितारे आपको कोई बड़ा वित्तीय लाभ करा सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो मुमकिन है आज किसी बात को लेकर जीवनसाथी से आपकी कहासुनी हो जाए। रोमांटिक लाइफ में स्थिति अनुकूल रहेगी। अपने पार्टनर को कोई बढ़िया तोहफा देने के लिए दिन अच्छा है। माता पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। सेहत की बात करें तो आज आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
जीवनसाथी के साथ आपका झगड़ा हो सकता है। घर का माहौल अशांत रहेगा और इसका बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। अपने शब्दों पर ध्यान दें। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आपको अपने रिश्ते में पारदर्शिता रखने की जरूरत है। झूठ बोलने से बचें। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज कई बाधाओं के बावजूद पूरा हो जाएगा जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। अगर पैसे के मामले में आप अपने निर्णय सोच समझ कर लेंगे तो आज आपको अच्छा फायदा हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में कुछ परिवर्तन करने होंगे। खाने पीने पर ध्यान दें, पेट से संबंधित बीमारी आपको परेशान कर सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आर्थिक मोर्चे पर दिन लाभदायक है। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आज आपको बड़ी राहत मिलेगी। व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। बड़े निवेश के लिए अच्छा दिन है। उचित सलाह लेकर आप इस ओर अपना कदम बढ़ा सकते हैं। दफ्तर में आप अपना आपा खो सकते हैं, बेहतर होगा आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकतें है। दूसरों के मामले में टांग अड़ाने से बचें और न ही किसी के झगड़े में पड़ें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज अपने पार्टनर के साथ आप किसी रोमांटिक जगह पर डेट के लिए जा सकते हैं। सेहत के प्रति लापरवाही न करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आप में गजब का उत्साह रहेगा और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज आप खुलकर अपने दिल की बात अपने पार्टनर के साथ कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। लम्बे अरसे को मद्देनज़र रखते हुए ही निवेश करें। आज आपको किसी संत महापुरुष का आशीर्वाद प्राप्त होगा। व्यापारियों को अच्छा फायदा हो सकता है। दूसरे देशों में व्यवसायिक सम्पर्क बनाने के लिए समय अनुकूल है। अगर आप बेरोजगार हैं और लम्बे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपकी तलाश खत्म हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखना चाहते हैं तो अपने जीवनसाथी से अपने गलत बर्ताव के लिए माफी मांगकर पिछली सारी पुरानी बातें भूल जाएं और एक नयी शुरुआत करें। झूठ का सहारा बिलकुल न लें, नहीं तो आपका रिश्ता टूट भी सकता है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आपके पार्टनर की ओर से आपको कोई बढ़िया तोहफा मिल सकता है। पारिवारिक मामलों को सुलझाने के लिए आज का दिन उत्तम है। अपना हर फैसला सोच समझकर लें, जल्दबाजी न करें। पैसों के मामले में सावधान रहें। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फंसने से बचें। कार्यक्षेत्र से जुड़े किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है जो आपके लिए काफी लाभदायक साबित होगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आज आपके बॉस का मूड कुछ खराब रहेगा, इसलिए आलस्य का त्याग कर अपने काम पर ध्यान दें। अपने सहकर्मियों के साथ किसी भी तरह के गॉसिप से बचें। व्यापारियों को कोई बड़ा फायदा नहीं होगा। निजी जीवन की बात करें तो अपने जीवनसाथी की ईमानदारी पर बेवजह शक न करें, इससे आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। याद रखें रिश्तों की नीव भरोसे पर ही टिकी होती है। रोमांटिक लाइफ में प्यार और अपनापन रहेगा। पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आर्थिक परेशानियों के चलते आज मन में कई नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपको समझना होगा कि जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। उदास और निराश न हों। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आप अपने अधूरे कार्य को पूरा करें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ खास नहीं है। खर्चों में इजाफा होने के साथ अचानक धन हानि होने की संभावना है इसलिए पैसों से जुड़े मामलों में सोच समझकर फैसला लें। अगर बात आपके वैवाहिक जीवन की करें तो अपने जीवनसाथी को ज्यादा से ज्यादा समय दें। तभी आपकी शादीशुदा ज़िंदगी की गाड़ी पटरी पर चलेगी। साथ ही एक दूसरे के साथ वक़्त बिताने से आपका रिश्ता भी मज़बूत होगा। रोमांटिक लाइफ में चीजें आपके पक्ष में रुख करती नज़र आ रही हैं। आपके प्रेम प्रस्ताव को हरी झंडी मिल सकती है। कामकाज में चली आ रही किसी परेशानी से आज आपको छुटकारा मिल सकता है। घर में शांति का माहौल रहेगा। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











