Latest Updates
-
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads -
Simple Aromatic Peas Pulao Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा खिला-खिला मटर पुलाव -
International Yoga Day 2026: रोजाना योग करने से मिलेंगे ये 10 जबरदस्त फायदे, तन और मन रहेगा स्वस्थ -
Jamai Sasthi 2026: दामाद की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत, जानें जमाई षष्ठी का महत्व और मनाने का तरीका -
5 Minute Protein Masala Omelette Recipe: झटपट बनाएं होटल जैसा टेस्टी और हेल्दी नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग
8 जनवरी राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के नए घर का सपना हो सकता है पूरा
आज आपको किन चीजों पर अधिक ध्यान देने और किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत है, इसका जवाब जानने के लिए आप पढ़ सकते हैं अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपको सभी के साथ बहुत ही नरमी से बर्ताव करने की जरूरत है। दफ्तर में अपने उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों से किसी तरह की बहसबाजी करने से बचें अन्यथा आज आपकी यह गलती आप पर भारी पड़ सकती है। यदि आप शांत रहेंगे तो किसी बड़ी परेशानी से बच सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपके जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे और आप दोनों का रिश्ता प्रगाढ़ होगा। पिछले कुछ समय से आप अपनी रोमांटिक लाइफ पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे थे लेकिन आज आपको अपने पार्टनर के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। पैसों की बात करें तो यदि आपने किसी से उधार लिया है तो आज आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 11:05 से दोपहर 12:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट को पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं तो आज आपकी यह मेहनत रंग ला सकती है। मुमकिन है आपके उच्च अधिकारी आज इस काम के लिए आपको चुनें। हालांकि इस समय आपको अपने आस पास हो रही गतिविधियों पर भी नजर रखनी चाहिए क्योंकि आपके कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपके कार्यों में बाधा डाल सकते हैं। यदि आप व्यापार करते हैं तो दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ किये हुए आपके काम आज सफल हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में यदि कोई समस्या आ रही है तो आज इस परेशानी का अंत हो सकता है। अपनों के साथ संबंधों में सुधार आने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति आज संतोषजनक रहेगी। आज आप कोई भी बड़ा वित्तीय फैसला सोच समझकर ही लें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहने के आसार हैं। आज आपके अधिकांश काम बिना किसी रूकावट के पूरे हो सकते हैं। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो उस पर आज आप गंभीरता से विचार कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छे संकेत दे रहा है। यदि आपका काम सौंदर्य प्रसाधन, प्रिंटिंग प्रेस, इम्पोर्ट एक्सपोर्ट आदि से जुड़ा है तो आज आपको मुनाफा मिल सकता है ,नौकरीपेशा जातकों को आज अपने वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा इसलिए ज्यादा चिंता करने से बचें। आप बस आर्थिक मोर्चे पर समझदारी से आगे बढ़ें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी। सेहत की बात करें तो आपको अपने वजन पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 11:30 से दोपहर 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
प्यार मोहब्बत की बात करें तो अपने पार्टनर पर किसी भी बात का दबाव न डालें या फिर उनसे ज्यादा उम्मीदें न रखें अन्यथा आज आप दोनों के बीच दूरियां कुछ बढ़ सकती हैं। आपको अपने साथी की पसंद नापसंद का भी ध्यान रखना होगा। आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ बेवजह की बहस में न पड़े अन्यथा आप अपनी मानसिक शांति खो बैठेंगे। निजी जीवन की समस्याएं आपके काम पर भी हावी हो सकती हैं। बेहतर होगा आप अपना दिमाग ठंडा रखें। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को आज संभलकर रहने की जरूरत है। अपने साझेदार पर आंख बंद करके भरोसा करने की भूल न करें, जहां तक बात पैसों की है तो आज का दिन खर्चीला रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं जिससे आज सब कुछ संभालना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पारिवारिक जीवन में आज कलह रहेगाी। आपकी वाणी पर नियंत्रण ना रहने के कारण आज घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। अपने उग्र स्वभाव के लिए आज आपको आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का भी सहयोग आज आपको प्राप्त नहीं होगा जिससे मन काफी उदास रहेगा। बेहतर होगा आप अपने व्यवहार और वाणी को संतुलित रखें ताकि इस तरह की परेशानियों से आप बच सकें। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। मुमकिन है आप उनकी ओर आकर्षित भी हों लेकिन इस रिश्ते को लेकर आप ज्यादा गंभीर न हों क्योंकि ये रिश्ता लंबे समय तक चलने वाला नहीं है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। पैसों के मामले में आज आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: प्रातः 5:20 से दोपहर 12:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि आप व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आप इसी तरह योजनाबद्ध तरीके से काम करते रहेंगे तो जल्द ही आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आज स्त्री वर्ग से आपको लाभ मिलने के आसार है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। आज आप अपने परिजनों के साथ बहुत ही मजेदार दिन बिताएंगे। आप खुद को जोश और आत्मविश्वास से भरा हुआ पाएंगे जिसके परिणामस्वरूप कार्यक्षेत्र में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। दफ्तर में आज कोई कठिन कार्य आप आसानी से निपटा लेंगे। आपके वरिष्ठ काफी प्रसन्न होने के साथ प्रभावित भी होंगे। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। आपके पास धन की आवक अच्छी रहेगी लेकिन कोई बड़ा निवेश करने के लिए यह समय अनुकूल नहीं है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर जीवनसाथी के साथ किसी तरह की गलतफहमी के कारण आपके रिश्ते में खटास आ गई है तो आपको बातचीत के द्वारा मसले को सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। इस तरह चुप रहकर आप अपने बीच की दूरियां और बढ़ा रहे हैं। आज आपके सामने अचानक कोई ऐसी परिस्थिति आ सकती है जिससे निपटना आपके लिए थोड़ा मुश्किल होगा। हालांकि यदि आप समझदारी से काम लेंगे तो चीजें आपके लिए आसान हो सकती हैं। आप बस उग्र होने से बचें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का पूरा प्रयास करेंगे। आज जो भी काम आपको दिया जाएगा उस पर आप खूब मेहनत करेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहेगा। आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले गंभीरता से विचार कर लें।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा विशेष रूप से नौकरी करने वाले जातकों को आज बहुत बड़ी राहत मिलेगी। पिछले कुछ दिनों से वरिष्ठ आपके काम से नाखुश चल रहे थे लेकिन आज आपको उनका सहयोग मिलेगा जिससे आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने सभी काम पूरे करेंगे। इतना ही नहीं, आज आपके लंबित कार्य भी समाप्त हो जाएंगे। आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि आप किराए के मकान में रहते हैं और खुद के घर का सपना देख रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। आज आप दोनों एक शांत भरा दिन गुजारेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
रोमांटिक लाइफ में आज कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आज अचानक आपकी मुलाकात टल सकती है। कई प्रयासों के बाद भी आप दोनों के बीच संपर्क नहीं हो पाएगा, इससे आप थोड़े उदास हो सकते हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ का योग बन रहा है। साथ ही अगर आप कोई नयी संपत्ति खरीदना या इसमें निवेश करना चाहते हैं तो आज आपके रास्ते में आ रही कोई बाधा दूर हो सकती है और आपका काम बन सकता है। काफी दिनों के बाद आज दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका आपको मिल जाएगा। आप इस अवसर का भरपूर फायदा उठाएंगे और ढेर सारी मौज मस्ती भी करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन अनुकूल है। आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों के मामले में आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आप अच्छा खासा पैसा कमा पाएंगे। आज किसी छोटे से काम के पूरे होने से आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है। यदि आप इस धन का सही उपयोग करते हैं तो भविष्य में इसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। रोमांटिक लाइफ में आज आप अपने प्यार का इजहार करने में जरा भी नहीं हिचकिचाएंगे। आप खुलकर अपने दिल की बात किसी से कहेंगे। दफ्तर में अपने शानदार प्रदर्शन से आप वरिष्ठों का दिल जीत लेंगे। आने वाले समय में वे आपके करियर को आगे बढ़ाने में आपकी पूरी मदद भी करेंगे। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी किसी बात से आज माता पिता नाराज रहेंगे। सेहत के प्रति लापरवाही न करें। यदि आप उक्त रक्तचाप के मरीज हैं तो ज्यादा तनाव लेने से बचें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 11:50 से दोपहर 2:25 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी जिसके परिणामस्वरूप आज अपनों के साथ आपकी अनबन संभव है। आपके जीवनसाथी के साथ आज आपका कोई बड़ा विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप अपना बर्ताव ठीक रखें। कामकाज की बात करें तो आज आप भविष्य को ध्यान में रखकर कुछ जरूरी योजनाएं बना सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। ज्यादा बड़े फायदे की अभी आप उम्मीद न करें। अगर आप विद्यार्थी हैं और पढ़ाई में आपका मन नहीं लग रहा है तो सबसे पहले आपको अपना दिमाग शांत रखने की जरूरत है। ज्यादा इधर उधर की बातों में समय नष्ट न करें। ध्यान आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि किसी दोस्त के साथ गलतफहमी के कारण कुछ अनबन हो गई थी तो आज सारे गिले शिकवे भूलकर एक बार फिर आप दोनों साथ होंगे। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि हंसी मजाक में कही हुई बातों को आप दिल पर न लें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कोई बड़ी खरीदारी कर सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई कीमती उपहार खरीद सकते हैं। दफ्तर में आज उच्च अधिकारियों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन किसी भी परिस्थिति में आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। शांत दिमाग से आप इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। आज जोखिम भरे कार्य करने से बचें। आपको छोटी मोटी चोट लग सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications