8 जुलाई राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को मिल सकती है आज खुशखबरी

ग्रहों की बदली हुई चाल आज आपके जीवन में कौन सा नया बदलाव लाएगी, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। पिछले कुछ समय से जो उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई थी आज आपको उससे कुछ राहत मिल सकती है। आप नौकरी करते हैं तो आपको तेजी से अपने काम पूरे करने की जरूरत है। वहीं पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले जातकों को आज छोटा-मोटा लाभ मिल सकता है। इस समय आपको अपने बिजनेस पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर करने की कोशिश करनी चाहिए। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। परिजनों के साथ आज आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। पैसों की बात करें तो यदि आपने कर्ज लिया है तो उसे समय पर चुकाने की कोशिश करें। टालमटोल करने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपकी जिन लोगों से बनती ना हो उनसे आज दूरी बनाकर रखें अन्यथा बेवजह का विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आने से आप अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक

 वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पिछले कुछ समय से यदि काम को लेकर आप कोई प्रयास कर रहे थे हैं तो आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। हालांकि इस समय आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं ई-कॉमर्स से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई लाभ आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खास उपहार मिल सकता है। इसके अलावा जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलने से आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 24

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

Sankashti Chaturthi 2020: 08 जुलाई सावन की पहली संकष्टी चतुर्थी | Sankashti Chaturthi Pooja |Boldsky
मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

नकारात्मक विचारों से दूर रहें और खुद को सकारात्मक रखने की कोशिश करें। आत्मविश्वास से किए गए कार्यों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। आज उनके सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा हो जाएगा। आप अपने पिता के व्यापार से जुड़े हैं तो कोई भी बड़ा व्यवसायिक फैसला लेने से पहले उनके साथ राय विचार जरूर कर लें। उनकी सलाह से आपको कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। निजी जीवन में आज जीवनसाथी के साथ आपको ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करनी चाहिए। किसी कारणवश आज आपके प्रिय उदास महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पेट में किसी प्रकार की दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज के दिन आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कुछ लोग आपकी उदारता का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। हो सकता है वह अपने फायदे के लिए आपका इस्तेमाल करें। बेहतर होगा आप ऐसे लोगों से सावधान रहें। कामकाज को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ती नजर आ रही है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज ना करने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपने प्रदर्शन में सुधार लाना चाहते हैं तो आपको अपने वरिष्ठ की बातों पर गौर करना चाहिए। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आपको सारी गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करनी चाहिए ताकि घर का माहौल खराब न हो। स्वास्थ्य की बात करें तो अनावश्यक क्रोध करने से बचें, खासतौर पर अगर आपको बीपी की समस्या है तो इस बात का अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अभी हाल ही में आपने कोई नया कारोबार शुरू किया है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। आपके काम तेजी से पूरे होंगे और आपको आर्थिक लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों से आज कुछ नए और बेहतरीन टिप्स मिल सकते हैं जो आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेंगे। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज किसी तरह की आर्थिक समस्या का सामना आपको नहीं करना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। माता या पिता से आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बेहतर होगा कि आप उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें क्योंकि वह आपका भला ही चाहते हैं। यदि आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी की नुक्ताचीनी आज आपको परेशान कर सकती है। सेहत से जुड़ी चिंता से आज आपको मुक्ति मिल सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप अच्छा खासा पैसा कमाने में सफल रहेंगे और आपकी जमा पूंजी में भी इजाफा होगा। आज आपको छोटे-मोटे कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो आज का दिन कठिन मेहनत की ओर इशारा कर रहा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में कार्यभार अधिक रहेगा। आपके उच्च अधिकारियों को आपसे काफी उम्मीदें हैं। अच्छा यही होगा कि आप उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े लोगों को काफी प्रयासों के बाद अपेक्षित लाभ मिल सकता है। निजी जीवन में परिजनों का प्रेम और सहयोग मिलने से आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका अनियंत्रित क्रोध आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ा सकता है। आपको समझना होगा कि गुस्से या लड़ाई झगड़े से किसी का लाभ नहीं होता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आप नौकरी करते हैं तो कार्यभार अधिक रहने के बावजूद आज आप समय पर और सफलतापूर्वक सभी काम पूरे कर पाएंगे। सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा फायदा न मिलने से निराशा हो सकती है लेकिन आपका कोई अटका हुआ व्यवसायिक मामला आज सुलझ सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो अनियमित दिनचर्या के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

सही दिशा में किए हुए आपके प्रयास आज सफल हो सकते हैं। आज आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। आप अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे। अगर हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए साक्षात्कार दिया है तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। आप प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं तो आज किसी बड़े क्लाइंट के साथ आपकी मीटिंग हो सकती है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

किसी भी बात को लेकर अपने मन में अनावश्यक शंका न पाले। अपने लिए हुए फैसलों पर भरोसा रखें। आप अपना भला-बुरा अच्छी तरह समझते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने सभी काम ध्यानपूर्वक करने की कोशिश करनी चाहिए। आपकी एक गलती उच्च अधिकारियों के सामने आपकी छवि बिगाड़ सकती है। यदि आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेंगे तो आने वाले दिनों में इसका फायदा आपको जरूर मिलेगा। जीवनसाथी का कड़क रवैया आज आप दोनों के बीच तनाव बढ़ा सकता है। आज ज्यादा तनाव के कारण आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक

 मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

सेहत से जुड़ी कोई परेशानी आ सकती है। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। यदि आप थोड़ी सी सावधानी बरतेंगे तो आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। पैसों के मामले में आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। यदि आप कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों की मदद से आप कठिन कार्य को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज उनके व्यवहार में नरमी देखने को मिल सकती है। बेहतर होगा आप भी अपनी ओर से ठीक बर्ताव करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज को लेकर आज आप कुछ तनाव में रहेंगे। हालांकि इस तरह चिंता करने से कुछ हासिल नहीं होगा। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। यदि आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो हो सकता है आने वाला कल आपके लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आए। बेहतर होगा आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज कोई बड़ा खर्चा नहीं होगा। आज पिता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप उनकी देखभाल में किसी तरह की कमी न करें। आप नौकरी करते हैं तो आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है जिसे पूरा करने के लिए आप जमकर मेहनत करेंगे। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप कुछ बोझिल महसूस करेंगे।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक

 मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

ग्रहों के अच्छे प्रभाव के कारण आज आपका बिगड़ा हुआ काम अचानक बन सकता है। आज मन प्रसन्न रहेगा और आप स्वयं को चिंता मुक्त पाएंगे। नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। उच्च पद की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। हालांकि इससे आप पर जिम्मेदारियां भी काफी बढ़ सकती हैं। अच्छा यही होगा कि आप अपनी मेहनत और कोशिश जारी रखें। आप व्यापार करते हैं और पिछले कुछ समय से आपका कारोबार काफी मंदा चल रहा है तो आज आपको कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। साझेदारी में भी व्यापार शुरू करने का प्रस्ताव आपको मिल सकता है। परिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। आज परिजनों के साथ बहुत ही मजेदार दिन गुजरेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो किसी पुराने दर्द से आपको राहत मिलेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10 बजे तक

Story first published: Wednesday, July 8, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion