Latest Updates
-
Som Pradosh Vrat Wishes 2026: सोम प्रदोष व्रत पर अपनों को भेजें दिव्य शुभकामना संदेश और शिव मंत्र -
Som Pradosh Vrat Katha 2026: इस कथा के बिना अधूरा है सोम प्रदोष व्रत, यहां पढ़ें आरती और मंत्र -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज
8 जून राशिफल: इन राशियों की आर्थिक समस्या का होगा आज समाधान
अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आज से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त होगी। इससे आप आने वाली परेशानियों से बच सकते हैं और अपने दिन को बना सकते हैं खुशहाल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
वैवाहिक जीवन में स्थिरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा और आज उनकी मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर यदि आपकी माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था तो आज आपको उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में काम का दबाव कुछ अधिक रहेगा। आपको एक साथ कई कार्य निपटाने पड़ सकते हैं। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। व्यापारियों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप बिना दस्तावेजों के कोई काम करने वाले हैं तो आज आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में आपके कार्य तय समय पर पूरे हो जाएंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बना रहेगा। वहीं दूसरी और व्यापारियों को इस समय अपना हर फैसला सोच समझकर लेना होगा। यदि आप किसी नए व्यापार में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। आपको थोड़ी प्रतीक्षा करनी चाहिए। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। यदि आप लापरवाही करते हैं तो आने वाले दिनों में आप पर दबाव अधिक बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खास तोहफा मिल सकता है। सेहत की बात करें तो ज्यादा तला भुना या मसालेदार खाना खाने से बचें अन्यथा पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
दफ्तर के कार्य करते समय आज किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें अन्यथा आपसे कोई बड़ी गलती हो सकती है। बेहतर यही होगा कि आप शांत दिमाग और मन लगाकर अपना काम करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। कई प्रयासों के बाद भी आज आपको मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाएगा। आज पैसों को लेकर किसी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। अच्छा यही होगा कि आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा मामला तूल पकड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों का प्यार और समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 27
शुभ समय: सुबह 9 बजे से शाम 4:50 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपके लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। यदि आप इसी तरह अपनी सेहत को नजरअंदाज करते रहेंगे तो आने वाले दिनों में आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है। सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से आपको दूर रहने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो यदि आपके पास कई ऐसे कार्य हैं जिन्हें आज ही निपटाना जरूरी है तो आप पहले उन कार्यों की सूची तैयार कर लें इससे आपका दबाव भी कम होगा और तय समय पर आपके काम भी पूरे होंगे। व्यापार करने वाले जातकों को कोई भी नई डील करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 37
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप कोई नया काम करने जा रहे हैं तो आज आपके सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं। बेहतर यही होगा कि आप समझदारी से बात को संभालने की कोशिश करें। अगर आप सही तरीके से समझाएंगे तो वे आपकी बात को जरूर समझेंगे। पारिवारिक जीवन में आज कलह हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर आप अपने घर की शांति बनाए रख सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। आपका गुस्सैल स्वभाव आप दोनों के बीच की दूरियां बढ़ा रहा है। सेहत की बात करें तो ज्यादा तनाव लेने या गुस्सा करने से आज आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि किसी मित्र से आपकी अनबन चल रही है तो सारी गलतफहमियां दूर करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आप स्पष्ट तरीके से अपनी बात कहें और उनकी भी सुनें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि आपकी नौकरी स्थाई नहीं है तो मुश्किल हो सकती है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें ताकि आप अधिकारियों का दिल और भरोसा जीत सकें। व्यापारी वर्ग को आज छोटा मोटा मुनाफा मिल सकता है। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 39
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको काम करने में अलग ही आनंद महसूस होगा क्योंकि काफी दिनों बाद आप स्वयं को तनावमुक्त पाएंगे और आपका सारा ध्यान काम पर ही होगा। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। यदि आप समझदारी से काम लेते हैं तो आने वाले दिनों में इसका बड़ा फायदा आपको मिल सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आज बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। इसके अलावा जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास दिलाएगा। आज आपके प्रिय की ओर से आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज भी मिल सकता है। कुल मिलाकर आपका आज का दिन आनंद में बीतेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है और आज आप अपना छोटा मोटा उधार चुकाने में भी सफल रहेंगे। इसके अलावा आप अपने खर्चों का लेखा-जोखा भी देख सकते हैं। अगर आप बचत पर थोड़ा और ध्यान देंगे तो आने वाले दिनों में आपकी आर्थिक समस्याओं का अंत हो जाएगा। नौकरीपेशा जातकों को आज संभलकर लेने की सलाह दी जाती है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि दफ्तर में आप अपने काम से काम रखें। दूसरों के मामले में ज्यादा दखलंदाजी न करें। अपने सहकर्मियों के साथ अच्छी तरह से पेश आएं। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। आज आपके किसी फैसले से परिजन सहमत नहीं रहेंगे। ऐसे में बहसबाजी करने की जगह आपको समझदारी का परिचय देना चाहिए। सेहत के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि पैसों की कमी के कारण आपका कोई काम अटका हुआ है तो आज का दिन आपके लिए राहत भरा साबित होगा। अगर आपने कर्ज के लिए आवेदन कर रखा है तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप अपने लक्ष्य को लेकर थोड़े तनाव में भी रहेंगे। अच्छा यही होगा कि आप अपना दिमाग शांत रखें और सकारात्मकता के साथ अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आने से आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि लंबे समय से आपका कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो आज भी आपके हाथ निराशा ही लगेगी। ऐसे में आपको हिम्मत से काम लेना चाहिए। सरकारी काम आसानी से पूरे नहीं होते इसलिए आप धैर्य का दामन थामें रहे। आज आपको अपने गुस्से और वाणी पर अधिक नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बनता हुआ काम भी बिगड़ सकता है। घर हो या दफ्तर अपना व्यवहार संतुलित रखें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। काफी दिनों बाद आज आप अपनों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ में इजाफा होगा। अपने प्रिय के साथ आज आप ज्यादा वक्त बिताना पसंद करेंगे। सेहत के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो उतना ही उधार लें जितना आप आने वाले दिनों में आसानी से चुका पाएंगे अन्यथा आप पर दबाव काफी बढ़ सकता है। यदि आप अपने आपको किसी तनावपूर्ण परिस्थिति में पाते हैं तो खुद को शांत रखें। इससे आपकी मानसिक शांति बनी रहेगी और आप आने वाली परेशानी से भी बच सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। झगड़े झंझट से दूर आज घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज एसिडिटी गैस या अपच की समस्या हो सकती है। बेहतर यही होगा कि आप खाने पीने का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
जीवन में छोटी मोटी परेशानियां आती रहती हैं। आपको समस्याओं से घबराने की जगह इनका सामना करना चाहिए। अपने विचार सकारात्मक रखें और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। आज आपको अपनों का असली महत्व समझ आएगा। विषम परिस्थिति में भी आपके परिजन और मित्र आपकी मदद के लिए खड़े रहेंगे। इससे आपके आपसी रिश्ते और मजबूत होंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर के काम का बोझ आपका तनाव बढ़ा देगा। यह समय मेहनत करने और अपनी प्रतिभा को सबके सामने लाने का है। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई बड़ी आर्थिक सौदेबाजी करने का मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में प्यार ही प्यार रहेगा। जीवनसाथी की समझदारी से आज आपकी किसी समस्या का समाधान होगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 1 से 3 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











