8 मार्च राशिफल: कुंभ राशि वालों को पुराने कर्ज आज कर सकते हैं परेशान

आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

नौकरीपेशा जातकों को आज किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़े। अगर आप व्यापार करते हैं तो काम से जुड़ी यात्रा का योग बन रहा है। आज की गई यात्रा से आपका बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में कोई परेशानी हो सकती है और अचानक आपका तनाव बढ़ सकता है। इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आप अपने बड़ों की बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। हो सकता है आज आपको घर के सदस्यों के विरोध का सामना करना पड़े। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि आपके जीवन में कोई परेशानी चल रही है तो विपरीत परिस्थितियों से घबराने की जगह अगर आप इनका सामना हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ करेंगे तो आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। ज्यादा तनाव लेना आपके लिए ठीक नहीं है। आने वाले कल की चिंता में आप अपना आज नष्ट न करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज काम का भार अधिक रहेगा। आपको पूरी मेहनत और ऊर्जा के साथ अपने काम पूरे करने होंगे। वहीं व्यापारियों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रतिद्वंदी कड़ी टक्कर दे सकते हैं। इस समय छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान करा सकती है। वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ती नजर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। अगर आप शांति से काम लेंगे तो अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहेगा। मन आशांत और विचलित रहेगा। साथ ही आप अकेलापन भी महसूस करेंगे। ऐसे में आपको ईश्वर का ध्यान करना चाहिए। जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके प्रिय के स्वभाव में रुखापन रहेगा। यदि मन में कोई भी बात है तो बेहतर होगा कि आप खुलकर अपने प्रिय से बात करें। चुप रहने से गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। दफ्तर में बॉस के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखेंगे और बॉस आपके विचारों से काफी प्रभावित भी होंगे। व्यापारियों को आज कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही आपके इस नुकसान की भरपाई हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। मानसिक तनाव बढ़ेगा और आप सुस्त भी रहेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर स्थिति अनुकूल रहेगी। नौकरी हो या व्यापार आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। व्यापारियों को कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। वहीं दूसरी ओर नौकरी करने वाले लोगों की मेहनत सफल हो सकती है। आपके विदेश जाने का सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। यदि उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए आप कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं और अपने जीवनसाथी को कोई बढ़िया सरप्राइज देने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। इससे आपके वैवाहिक जीवन में जोश और उत्साह बना रहेगा। अगर आप अस्थमा के मरीज हैं तो अपना अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 17

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 2 बजे तक

08 March 2021 Rashifal | आज का राशिफल 08 मार्च 2021 | Aaj Ka Rashifal | Boldsky
 सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपको अपनी वाणी पर अधिक नियंत्रण रखना। आपके बिगड़े हुए बोल आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ बहसबाजी से आपको बचना होगा। मिलजुलकर काम करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपके हाथ निराशा लगेगी। अटके हुए मामले घने हो सकते हैं। मानसिक रूप से आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे। आपका मनोबल कमजोर पड़ सकता है। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। पैसों की आवक अच्छी रहेगी लेकिन आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज कान से जुड़ी तकलीफ हो सकती हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 24

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज अचानक जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर सकता है। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, उचित समय आने पर फैसला आपके पक्ष में ही आएगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपके शानदार प्रदर्शन के लिए दफ्तर में आपको खूब तरीफें मिलेगी। आपकी तरक्की के भी संकेत मिल रहे हैं। अगर आप व्यापार करते हैं और आपका काम जनरल स्टोर, स्टेशनरी, खाने पीने की चीजों आदि से जुड़ा है तो आपको लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर में स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण रहेगी। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आज कोई बड़ा खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य का मामला आज अच्छा रहेगा। आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। लंबे समय से उलझा हुआ कोई व्यवसायिक मामला आज सुलझने से आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातक अपनी कार्यकुशलता से उच्च अधिकारियों का भरोसा और दिल जीतने में सफल रहेंगे। आप पर जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। अगर आप विद्यार्थी हैं तो इस समय आपको अपनी पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको खूब मेहनत करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। ज्यादा भागदौड़ न करें और आराम पर ध्यान दें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेने होंगे। सबसे पहले आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास करें। हालांकि आपको गलत तरीके अपनाने से बचना होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपका काम टारगेट बेस्ड है तो आपके मार्ग में कई रुकावटें आ सकती हैं। वहीं दूसरी ओर दफ्तर में यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यत हैं तो आपको अपने व्यवहार का ध्यान रखना होगा। व्यापारियों को आज कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर में शांति का माहौल रहेगा। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो अगर आप देर तक लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करते हैं तो अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करें अन्यथा आंखों से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन संबंधित चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। वहीं दूसरी ओर अगर आप बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी न करें। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज समय पर आपके सभी कार्य पूरे होंगे। साथ ही उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको मौज मस्ती करने का कोई बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। परिजनों के साथ आपका दिन आनंद में बीतेगा। जीवनसाथी का सम्मान करें। छोटी छोटी बातों पर अपने प्रिय के साथ बहसबाजी या मनमुटाव से बचें। यदि आपके प्रिय के स्वभाव में कुछ बदलाव नजर आ रहा है तो बातचीत के द्वारा उनके मन की बात जानने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 7:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। अगर आप काम का बोझ महसूस कर रहे हैं तो अपने दिन भर की योजना पहले ही बना लें। साथ ही एक वक्त पर आप एक ही काम करने की कोशिश करें, खुद पर ज्यादा दबाव न डालें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक लेन देन न करने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। अगर जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आपके बीच की कड़वाहट कम हो सकती है। बेहतर होगा आप भी अपना गुस्सा छोड़ कर अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आएं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर आप ज्यादा खर्च करने के मूड में हैं तो आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज सिर दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। पुराने कर्जों को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आर्थिक तंगी के कारण आपका कोई काम आज अधूरा ही रह सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। आपको उग्र होने से बचने की सलाह दी जाती हैं। साथ ही आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की भी जरूरत है। वहीं व्यापारी वर्ग को आज ठीक ठाक मुनाफा हो सकता है। धीमी गति से ही सही लेकिन आपका कारोबार आगे बढ़ेगा। निजी जीवन में तनाव रहेगा। परिजनों का सहयोग नहीं मिलेगा। इस समय आपकी सेहत सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए इसलिए छोटी सी भी लापरवाही करने से बचें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप अपने रिश्तों में सुधार चाहते हैं तो आपको अपने स्वभाव में बदलाव लाने की जरूरत है। आपके कटु शब्द अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो कानून के नियमों का पालन करें अन्यथा आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों की अपने काम के प्रति अधिक गंभीर रहने की सलाह दी जाती है। आज उच्च अधिकारियों का कड़क रवैया आपको परेशान कर सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्चे बढ़ते नज़र आ रहे हैं। आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचे रहें, खासतौर पर सीढ़ियों पर चढ़ते और उतरते समय सावधानी बरतें अन्यथा आपको चोट लग सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

Story first published: Monday, March 8, 2021, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion