For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

8 मई राशिफल: इन राशि वालों की आज चमक उठेगी किस्मत

|

अपने दैनिक राशिफल को पढ़कर आप इस नए दिन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातें जानकर अपनी असफलताओं को सफलता में बदला सकते हैं। तो आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन और क्या रंग लाएंगे आज आपके प्रयास।

मेष:

मेष:

आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी और आज आप दूसरों पर कुछ ज्यादा खर्चा कर सकते हैं। कामकाज की परेशानी कुछ तनाव दे सकती है। बेहतर होगा कि आप शांति से काम लें। साथ ही योजनाबद्ध तरीके से काम करें। अपने प्रेम-प्रसंग की बातें अभी गुप्त ही रखें तो बेहतर होगा। इस बारे में ज्यादा इधर-उधर बातें न करें, नहीं तो मुश्किल हो सकती है। मुमकिन है कोई आप दोनों के बीच गलतफहमियां पैदा कर दे। आपके वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज आप खुद को बहुत ही भाग्यशाली महसूस करेंगे क्योंकि आपके जीवनसाथी आपके साथ बहुत ही प्यार से पेश आएंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आय में वृद्धि के साथ प्रमोशन का भी योग बन रहा है। अगर आप बिजनेस से जुड़े हैं तो हो सकता है आज आप कुछ बड़े और अहम फैसले लें। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

वृषभ:

वृषभ:

पारिवारिक मोर्चे पर दिन कुछ ठीक नहीं है। आज परिजनों से आपको भावनात्मक समर्थन न मिलने पर आपका मनोबल कमजोर पड़ सकता है। आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई मौका मिल सकता है, आप इस अवसर का भरपूर फायदा उठाएं। यदि इस समय आप लापरवाही करते हैं तो आपको पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आज आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। इससे उनका अकेलापन भी दूर होगा। बेवजह की चिंता सिर्फ में अपना कीमती समय बर्बाद न करें। अपना दिमाग शांत रखें और अच्छा सोचें। आज किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी बिल्कुल न करें अन्यथा नुकसान संभव है। विवादित मुद्दों से बचें या फिर किसी और के मामले में टांग न अड़ाएं, नहीं तो बेवजह आपके लिए मुसीबत खड़ी हो जाएगी। आर्थिक स्थिति में आज कुछ सुधार हो सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक :11

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मिथुन:

मिथुन:

अगर आप कोई नया कार्य शुरू करने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए शुभ है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको कोई बड़ा और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है जैसे ट्रांसफर या प्रमोशन। जो भी होगा आपके हित में ही होगा। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। कुछ समय से काम के दबाव के कारण आप अपने प्रेमी/प्रेमिका पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे थे, आज उन्हें कोई सरप्राइज देने के लिए दिन बढ़िया है। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज आप कोई बड़ा निवेश करने पर फैसला ले सकते हैं। अच्छे मुनाफे के लिए अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को सही जगह पर निवेश करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

कर्क:

कर्क:

आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आपके प्रेमी/प्रेमिका के साथ आपकी मुलाकात संभव है। आपकी आपसी समझ अच्छी रहेगी और आपकी नजदीकियां बढ़ेगी। आर्थिक मोर्चे पर दिन शुभ है। आमदनी में इजाफा हो सकता है। आज आय का नया स्त्रोत प्राप्त होने की भी संभावना है। इसके अलावा आज काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है जिस कारण आप थकान महसूस करेंगे लेकिन उम्मीद के मुताबिक फायदा मिलने से आपका तनाव कम होगा। हालांकि मौजूदा हालात में यात्रा करना जोखिम भरा काम है इसलिए आपको सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आपकी सेहत भी उतनी ही जरूरी है। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। आज परिजनों के साथ हंसी खुशी में दिन बीतेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। सुबह उठकर पैदल चलें। आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3:30 बजे तक

सिंह:

सिंह:

पारिवारिक जीवन में सब कुछ सामान्य रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा और आपके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। आपके माता पिता का स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा। काम के साथ साथ आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें वरना कुछ मुश्किल हो सकती है। जीवनसाथी से कुछ अनबन हो सकती है। आपको उन्हें थोड़ा समय देने की जरूरत है। एक दूसरे के साथ अगर आप पर्याप्त समय नहीं बिताएंगे तो शादीशुदा जिंदगी में नीरसता रहेगी। आमदनी में इजाफा होने की पूरी संभावना है। अगर आप व्यापार से जुड़े हुए हैं तो लंबे समय से अटके हुए आपके आर्थिक लाभ आज आपको मिलने का योग बन रहा है। नौकरीपेशा जातक अपने शानदार प्रदर्शन से अपने वरिष्ठों का दिल जितने में कामयाब रहेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:50 तक

कन्या:

कन्या:

आप नौकरीपेशा हैं तो आपकी किसी बड़ी लापरवाही के कारण आपके बॉस कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। आप सावधान रहें क्योंकि आपके खिलाफ यह कोई साज़िश हो सकती है। आप व्यापार करते हैं तो आज आपके विरोधी परास्त होंगे जिससे आपका दबदबा कायम रहेगा। वहीं दूसरी ओर महत्वपूर्ण लोगों से बात करते समय आपको अपनी ज़ुबान पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो आप अपनी प्रतिष्ठा स्वयं ही धूमिल कर बैठेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी का प्यार भरा अंदाज आपको बेहद प्रभावित करेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम दे सकता है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है लेकिन खर्चों में भी वृद्धि संभव है। पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन थोड़ा संघर्षमय रह सकता है। मुमकिन है आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी अनबन हो जाए। सेहत के प्रति लापरवाही न करें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला:

तुला:

विद्यार्थियों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप काफी बोझिल महसूस करेंगे और आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है। पढ़ाई में आपका मन नहीं लगेगा और आप तनाव में रहेंगे। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा और अपने दिमाग को भी शांत रखें। नौकरीपेशा जातकों को आज एक साथ कई काम निपटाने के लिए दिए जा सकते हैं जिस कारण आपको काफी थकान रहेगी। आप अपनी शादीशुदा जिंदगी में शांति और सुकून चाहते हैं तो आज किसी भी तरह के विवादित मुद्दे पर जीवनसाथी से बात करने से बचें। दिन के दूसरे हिस्से में आपके हाथ कोई ऐसा अवसर लग सकता है जिससे जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर दिन शुभ है। आय के नए स्रोत प्राप्त होने की पूरी संभावना है लेकिन आज बैंक से जुड़े मामलों को बहुत ही सावधानी से निपटाने का प्रयास करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 5:05 से रात्रि 9:55 तक

वृश्चिक:

वृश्चिक:

कामकाज के मोर्चे पर कुछ सकारात्मक बदलाव संभव है। आपका काम आगे बढ़ेगा और आप उत्साह और ऊर्जा से भरे रहेंगे। इतना ही नहीं, आपके सृजनात्मक विचारों और आकर्षक अंदाज का भी आपको भरपूर फायदा मिलेगा। रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है ताकि बाद में आपको अपने लिए कुछ समय मिल जाए। पैसों की बात करें तो आज आपको अपनी जेब का ध्यान रखना होगा। अपने तयशुदा बजट के अनुसार ही चलें। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और लोग आपकी खूब तारीफ करेंगे। घर में चल रही किसी परेशानी का अंत होगा और एक बार फिर सभी के बीच प्यार और अपनापन देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्यार और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार के साथ साथ अपने शब्दों पर भी ध्यान देना होगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 1

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

धनु:

धनु:

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। अगर आप दूसरों को खुश करने के लिए खर्च करना बंद नहीं करेंगे तो जल्द ही आप आर्थिक संकट से खुद को घिरा हुआ पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलने में ही आपका फायदा है। आप अपने व्यवहार में थोड़ा सुधार लाने की कोशिश करें और काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। यदि आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम सौंपा गया है तो उससे जुड़ी सभी जानकारियां गुप्त रखें। जीवनसाथी का मूड आज अच्छा रहेगा और आप कुछ खूबसूरत पल एक दूसरे के साथ बिताएंगे। परिवार में शांति रहेगी। घर के सदस्यों में एकजुटता व सौहार्द की भावना रहेगी। आज छोटी सी यात्र करनी पड़ सकती है। ऐसे में आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 3

शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 9:30 बजे तक

 मकर:

मकर:

मानसिक दबाव के कारण हो सकता है आपके व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिले। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन अधिक रह सकता है लेकिन आपको खुद पर नियंत्रण रखने जी सलाह दी जाती है। परिजनों के साथ तालमेल बिठाकर चलें और किसी भी तरह की गैरज़िम्मेदाराना हरकत करने से बचें। उनका प्रेम और सहयोग आपको बड़ी से बड़ी परेशानी से लड़ने में मदद करेगा। जीवनसाथी की सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी। आपको उनका अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। आप दोनों के बीच गलतफहमियां बढ़ने के साथ दूरियां भी बढ़ सकती हैं। अगर बात आपके काम की करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज कुछ राहत मिलेगी। काम का दबाव कम रहेगा। आज आप अपने वरिष्ठों के साथ किसी नयी योजना पर भी चर्चा कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा धन लाभ मिलने का योग बन रहा है।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 1:10 तक

कुम्भ:

कुम्भ:

आपको अपने नए और रचनात्मक विचारों का भरपूर लाभ मिलेगा। आज आपकी आय में भी वृद्धि होने की संभावना है। आप अपने परिवार पर कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। आज आप कोई बड़ा निवेश भी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग की तैयारियों में जुटे रहेंगे। यदि आप सूझबूझ से काम लेंगे तो आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। साथ ही वरिष्ठों का समर्थन भी मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके विरोधी आपके किसी काम मे बाधा डाल सकते हैं। आज आपके जीवनसाथी का बर्ताव कुछ अजीब रह सकता है। वे आपको नज़रअंदाज करें सकते हैं। बेहतर होगा आप उनसे इस विषय पर बात करने की कोशिश करें। अच्छे खान पान के साथ रोजाना थोड़ा व्यायाम भी करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन:

मीन:

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन कुछ मुश्किल भरा रह सकता है। सफलता पाने के आपके सारे प्रयास आज विफल हो सकते हैं लेकिन आप निराश न हों और ईमानदारी से मेहनत करते रहें। आज जीवनसाथी का मिजाज कुछ ठीक नहीं रहेगा। शायद आपकी ओर से उन्हें उम्मीद के मुताबिक सहयोग न मिल पा रहा हो, यही उनकी झुंझलाहट की वजह हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन निराशाजनक रहेगा। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए दिन ठीक नहीं है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है। शाम को अपने करीबियों के साथ वक़्त बिताने से आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:15 तक

English summary

Daily Horoscope for 8 May 2020 Friday

What does your Friday, May 8, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Thursday, May 7, 2020, 15:53 [IST]
Desktop Bottom Promotion