For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

8 नवंबर राशिफल: कर्क राशि के ल‍िए खुल सकते हैं सफलता के द्वार, जानें बाकी के राशियों का हाल

|

आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत और होगा उनका बेड़ा पार और किसकी बढ़ेगी मुसीबतें जानने के लिए पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप बेरोजगार हैं तो आज आपको कोई बढ़िया अवसर मिल सकता हैं । इसके अलावा यदि आप छोटा मोटा व्यापार करते हैं तो आज अच्छा लाभ मिलने की प्रबल संभावना हैं। पिछले कुछ समय से आप पैसों का काफी दबाव झेल रहे थे लेकिन आज का दिन आपके लिए राहत भरा साबित होगा। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा हैं। हो सकता हैं अचानक आपका कोई अटका हुआ काम बन जाए जिससे आपको बड़ा फायदा मिले। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज हंसी मजाक में दिन गुजरेगा। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ आज कुछ अनबन हो सकती हैं। उनका रुखा व्यवहार आपको परेशान कर सकता हैं। बेहतर होगा आप उनके मन की बात जानने की कोशिश करें। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8: 30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आपकी सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी। थकान के साथ-साथ आपको कमजोरी भी महसूस हो सकती हैं। बेहतर होगा आज आप कामकाज को अलग रखकर आराम पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। छोटे-मोटे खर्चे हो सकते हैं लेकिन पैसों को लेकर किसी तरह की समस्या नहीं होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज दफ्तर में अपने वरिष्ठों के सामने ठीक से बर्ताव करें। जोश में आकर ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। व्यापार करने वाले जातकों को आज अपने किसी प्रयास में सफलता मिल सकती हैं। पारिवारिक जीवन में अशांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपके वैचारिक मतभेद संभव हैं। बेवजह की बहसबाजी करके आप अपना समय व्यर्थ न करें बल्कि ठंडे दिमाग से काम लें। प्यार मोहब्बत के मामले आज का दिन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता हैं। आपके पार्टनर का आक्रामक रवैया आप दोनों के बीच के तकरार की वजह बन सकता हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:28

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:45 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

यदि लम्बे समय से कोट कचहरी का कोई मामला आपको परेशान कर रहा हैं तो आज आपको अपनी इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता हैं। इस बात की प्रबल संभावना हैं कि फैसला आपके पक्ष में आए। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति होने का योग बन रहा हैं मुमकिन हैं आज आप अपने परिजनों के लिए ढेर सारी खरीदारी भी करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा हो या व्यापारी आपको धन लाभ मिलने का योग बन रह हैं। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ संबंध मजबूत बने रहेंगे खासतौर पर माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का प्रेम और साथ मिलने से आपकी खुशियां दोगुनी हो जाएगी। आज आप दोनों काफी अच्छा समय बिताएंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप काफी तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 12:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आर्थिक स्थिति में आज सुधार आने की संभावना हैं। आज आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता हैं। साथ ही यदि आप अपने किसी काम के लिए बैंक से लोन लेने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। दफ्तर में आज आपके बॉस आपसे काफी खुश नज़र आएंगे। आपके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए आपके बॉस जल्द ही आपकी तरक्की करने का फैसला कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा विशेष रूप से आयात निर्यात का काम करने वाले लोगों को आज अच्छा खासा फायदा मिल सकता हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आज भाई बहनों के साथ आप काफी मजेदार समय बिताएंगे। सेहत की बात करें तो छोटी मोटी समस्या आ सकती हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7:30 बजे तक

 सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपका मन कुछ ठीक नहीं रहेगा। निजी जीवन की परेशानियां दिमाग पर हावी रहेगी आप चाह कर भी अपने काम पर एकाग्रता नहीं बना पाएंगे। ऐसे में आपको सलाह दी जाती हैं कि आप जल्द से जल्द इन मसलों को सुलझाने का प्रयास करें ताकि आपका काम प्रभावित न हो। जीवनसाथी के साथ आज आपकी कुछ कहासुनी हो सकती हैं। बेहतर होगा आप जरूरत से ज्यादा उनके मामलों में दखल न दें। रोज रोज के ये झगड़े आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ा रहे हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक ठाक रहेगी लेकिन आज कोई बड़ा खर्चा करने से आपको बचना होगा। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके पार्टनर आपको कितनी अच्छी तरह समझे हैं। सेहत की बात करें तो आज तनाव कुछ रहने से आप सिर्फ मानसिक रूप से ही नहीं बल्कि शारीरिक रूप से भी परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 5:40 से रात्रि 9:40 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप अपने घर में शांति बनाए रखना चाहते हैं तो बेहतर होगा आप दफ्तर का काम घर पर न लाएं। आपको समझना होगा कि काम के साथ साथ आपको अपने परिवार भी भी ध्यान देने की जरूरत हैं। इस तरह खुद पर काम इतना दबाव डाल कर आप अपनी सेहत के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। जीवनसाथी आज आपसे नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आज शाम को घर लौटते समय आप उनके लिए कोई बढ़िया से गिफ्ट लेकर जाएं। हो सकता हैं इससे उनका मूड अच्छा हो जाए और उनकी नाराजगी भी दूर हो जाए। पैसों की समस्या का समाधान हो सकता हैं। आज किसी करीबी से आपको वित्तीय सहायता मिलने की संभावना हैं। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अगर आप सिंगल हैं तो आज आपके प्रेम की शुरुआत हो सकती हैं। मुमकिन हैं आज आपको कोई अच्छा प्रस्ताव मिले और आप उसे स्वीकार कर लें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 29

शुभ समय: शाम 4:55 से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कार्यक्षेत्र में अचानक कोई बड़ी समस्या आ सकती हैं। दफ्तर में आज जिन सहकर्मियों से आपकी बनती नहीं वे आपकी छवि बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। बेहतर होगा आप सावधान रहें। आज जो भी काम आपको सौंपा जाए उसे ध्यान से पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना होगा इसके लिए दिन अनुकूल नहीं हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आज परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका आपको नहीं मिल पाएगा। हो सकता है आपकी यह बात आपके बच्चों पसंद न आए। यदि आज आप अपने अधूरे कार्य निपटाने में सफल रहते हैं तो इस वीकेंड आपको उनके साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिल सकता हैं। पैसों को लेकर आज कुछ चिंता संभव हैं। आर्थिक तंगी के कारण आपका कोई काम बीच में ही अटक सकता हैं।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10:05 से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज अतीत में लिया हुआ आपका कोई गलत फैसला आपकी मानसिक अशांति की वजह बनेगा। आज आप काफी अकेला और उदास महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। आर्थिक मोर्चे पर भी दिन कुछ खास नहीं हैं आज कोई निर्णय न ही लें तो अच्छा होगा। इसके अलावा आज वित्तीय लेन देन करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। कामकाज की बात करें तो आज काम का दबाव अधिक रहने के कारण आप थका हुआ महसूस करेंगे। ऐसे में जरूरी हैं आप कुछ दिनों के लिए अपने काम से छुट्टी ले लें और अपने परिवार दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आज मन में कई नकारात्मक विचार आ सकते हैं ऐसे में आपको आपको ध्यान सहारा लेना चाहिए।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 7:55 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पिछले कुछ समय से यदि आप अपने वैवाहिक जीवन में उमंग और उत्साह की कमी महसूस कर रहे हैं तो आज चीज़ें आपके पक्ष में नज़र आ रही हैं। आज जीवनसाथी के साथ काफी समय के बाद आप कुछ बढ़िया वक़्त गुजारेंगे जिससे उनकी सारी शिकायतें दूर हो जाएगी। वैसे भी आपको निजी और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत हैं ताकि आप काम के साथ परिवार पर भी ध्यान दे पाएं। दिन के दूसरे हिस्से में कोई समस्या आ सकती हैं। आज आपका किसी से वाद विवाद हो सकता हैं। बेहतर होगा आप अपनी जुबान पर लगाम लगाकर रखें अन्यथा क्रोध में आप कुछ ऐसा कह सकते हैं जिससे बात काफी बढ़ सकती हैं। दफ्तर में आज काम का बोझ कुछ हल्का रहेगा और आप आसानी से अपने सारे कार्य निपटा लेंगे। साथ ही सहकर्मियों का आज पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व महसूस कराएंगे। सेहत की बात करें तो आज आप ऊर्जा से से भरा हुआ महसूस करेंगे। प्यार के मामले में आज का दिन अच्छा हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 6:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी) :

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी) :

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहेगा। आपकी एकाग्रता भंग होने के कारण पढ़ाई में आपका मन नहीं लगेगा। ऐसे में आपको सलाह दी जाती हैं कि आप अपना दिमाग शांत रखेंगे इधर उधर की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। सेहत में सुधार लाने के लिए आपको दोबारा से योग की शुरुआत करनी चाहिए। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से खुद के लिए समय जरूर निकालें। दफ्तर में आप अपने काम से काम रखें तो बेहतर होगा साथ ही आँख मूँद कर अपने सहकर्मियों पर भरोसा न करें। अपनी गोपनीय जानकारियां बांटने से बचें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन लाभ का योग बन रहा हैं। आज भाई बहन के सहयोग से आपका कोई अधूरा कार्य पूरा हो सकता हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:12

शुभ समय: दोपहर 1:20 से शाम 7:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। मुमकिन है सुबह सुबह आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो जिससे आपकी प्रसन्नता बढ़ेगी। आज आप अपने करीबी दोस्तों के साथ ढेर सारी मौज मस्ती करेंगे जिससे आप काफी ततरोराजा महसूस करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा हैं। जेवर और एंटीक में निवेश फायदेमंद रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक हैं। आज आप कोई नई डील फाइनल कर सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को भी आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि भी होगी। आज आपको पारिवारिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और घर में खुशियों का आगमन होगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6:25 से रात्रि 8:40 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अपने प्रेमी/प्रेमिका से आज किसी भी तरह का वादा करने से पहले ठीक से सोच विचार कर लें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता हैं। वैवाहिक जीवन में प्यार और खुशियां रहेगी। मुमकिन हैं आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई कीमती तोहफा खरीदेंगे और उन्हें खास महसूस कराएंगे। नौकरी में आपको भाग्य को पूरा साथ मिलेगा। आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और विरोधियों पर आपका दबदबा कायम रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो सामान्य रहेगा। घर के किसी सदस्य से अनबन होने से घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। पैसों को लेकर आज आपके पिता से आपकी कुछ कहासुनी हो सकती हैं। अगर आप समझदारी से काम लेंगे तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता हैं। आज कोई आपकी योजनाओं में अड़ंगा लगा सकता है इसलिए सावधान रहें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 1:05 से शाम 6:30 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 8 November 2019 Friday

What does your Friday, November 8, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion