Latest Updates
-
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान
8 नवंबर राशिफल: इन राशियों को होगी आज शुभ फल की प्राप्ति
आज आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ आएगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। वहीं दूसरी ओर नौकरी करने वाले जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह अनुसार चलना होगा। इसके अलावा अगर आप वेतन में वृद्धि चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में सुधार आएगा और आज आपको उनके साथ कुछ ज्यादा समय बिताने का भी मौका मिलेगा। जीवनसाथी का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। जहां तक बात आपके सेहत की है तो तनाव और थकान के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 34
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आपको अपने पेशेवर और निजी जीवन में सामंजस्य बिठाकर चलना होगा। इस समय आपके लिए यह बेहद जरूरी है कि आप काम के साथ अपने परिवार पर भी ध्यान दें। नौकरीपेशा जातकों को आज छोटी मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी और आप मन लगाकर अपना काम कर पाएंगे। अगर आप बेरोजगार हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। पैसों की बात करें तो आज आपको धन की प्राप्ति होगी लेकिन खर्चों में भी वृद्धि की संभावना है। अगर आप सोच समझकर खर्च नहीं करेंगे तो आने वाले दिनों में आप पर आर्थिक संकट आ सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने आर्थिक फैसले समझदारी से लें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आपके बड़े भाई या बहन की मदद से आपके जीवन की किसी बड़ी परेशानी का अंत होगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार होगा। उतार चढ़ाव भरी परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार इस समय आपको अधिक फोकस करने की जरूरत है। दफ्तर में अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें और सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखें। अगर आप छोटा मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक समस्याओं के कारण आपकी योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो लापरवाही के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप अपना ध्यान रखें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। आपको आय का नया स्रोत मिल सकता है। आज आप आसानी से धन अर्जित कर पाएंगे और आपको किसी छोटे-मोटे कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेंगी। अपने परिवार को जोड़े रखने के लिए आप कोई बड़ा समझौता भी कर सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के साथ बहुत ही रोमांटिक समय गुजारने का मौका आपको मिलेगा। आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा और एक दूसरे पर आपका विश्वास भी बढ़ेगा। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के मामलों में ज्यादा दखलंदाजी न करें। व्यापारियों को पैसों के लेन देन में सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप जुकाम खांसी आदि से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
वैवाहिक जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं और आपके रास्ते में कुछ अड़चनें आ रही हैं तो जल्द ही सारी बाधाएं दूर होंगी और आप परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलने से आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के ट्रांसफर के संकेत मिल रहे हैं। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज के दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आप पर कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप सोच समझकर ही खर्च करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आप रोजाना योग करें इससे शारीरिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 8:15 से दोपहर 2:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। आज कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है। आर्थिक समस्याएं आपका तनाव बढ़ा सकती हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए। अपने लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा वरिष्ठ अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं और आपकी तरक्की टल सकती है। दूसरी ओर व्यापारी वर्ग को आज कुछ राहत मिल सकती है। यदि लंबे समय से आपका कोई व्यवसायिक मामला अटका हुआ है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे और उनका भावनात्मक समर्थन भी आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप अपनी दिनचर्या को नियमित कर लेते हैं तो सेहत से जुड़ी समस्याओं से आपको छुटकारा मिल सकता है। इस समय आपको खुद पर भी ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। विवाहित जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। अपनों के साथ दिन आनंद में बीतेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। दफ्तर में आप अपनी कार्यकुशलता का परिचय देंगे और आपके कार्यों को सराहा भी जाएगा। व्यापारियों को लाभ कमाने का अवसर प्राप्त होगा। पैसों की बात करें तो आज किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ लोग बेवजह की बातों से आपको परेशान कर सकते हैं। बेहतर होगा आप ऐसे लोगों की बातों से ज्यादा प्रभावित न हों। इस तरह की नकारात्मक बातें आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का फल मिलने की प्रबल संभावना है। आपका प्रमोशन हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। आपको अपने जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलेगा। अपने प्रिय के साथ आप काफी अच्छा समय बिताने वाले हैं। अगर बात पैसों की करें तो आज अनुमान लगाना नुकसानदेह साबित हो सकता है। बेहतर होगा पैसों के मामले में आप जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज अचानक आपके सामने कोई बड़ी परेशानी आकर खड़ी हो सकती है जिससे मन काफी परेशान रहेगा। इस तरह की परिस्थिति में आपको हिम्मत से काम लेना होगा। अगर आप शांत दिमाग से अपनी समस्या का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा आप अपना काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें और किसी भी काम को अधूरा न छोड़े। वहीं दूसरी ओर अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच झगड़े हो सकते हैं। अधिक क्रोध करने से बचें। स्वास्थ्य का मामला आज सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 8:15 से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति चाहते हैं तो आपको अपने जीवनसाथी का सम्मान करना होगा। साथ ही आपको अपने रिश्ते में पारदर्शिता रखनी होगी। अपने मन की बातें आप अपने प्रिय से साझा कर सकते हैं। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक घर में मेहमानों का आना हो सकता है और उनकी आवभगत में आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। दूसरों को खुश करने के लिए आप जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आगे बढ़ने का कोई बेहतरीन मौका मिल सकता है। यदि आप इस अवसर का लाभ उठाते हैं तो आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी। व्यापारियों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। यदि अपनी शिक्षा को लेकर आप कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और पढ़ाई में भी आपका मन लगेगा। पारिवारिक जीवन में यदि तनाव चल रहा है तो आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। परिजनों के बीच चल रही अनबन को आप खत्म करने में सफल रह सकते हैं। आज घर के माहौल में सुधार देखने को मिलेगा। दफ्तर के कार्यों को लेकर आज आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। आपको कुछ अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा शुभ रहेगी। इन सबके बीच आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा इसलिए जरा सी भी लापरवाही न करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 1:45 से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप व्यापार करते हैं तो आज अचानक आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। इसके अलावा यदि आप कोई नया निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। रोजमर्रा के कार्यों में आपके प्रिय आपकी मदद भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो शारीरिक रूप से आप काफी फुर्तीले रहेंगे। साथ ही मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस करेंगे। आपका तनाव दूर होगा और अब खुद को बेहतर मनोदशा में पाएंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











