For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

8 अक्टूबर राशिफल: सिंह राशि वाले रखें आज अपने खर्चों पर नियंत्रण

|

अगर आप अपने दिन भर का हाल जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना आज का राशिफल और बनाएं अपने दिन को खास और बेहतर।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी बढ़ने से आप दोनों के बीच वाद विवाद हो सकता है। ससुराल पक्ष की दखलंदाजी से बात संभलने की जगह और बिगड़ सकती है। अपनी शादीशुदा जिंदगी में मिठास और प्रेम बनाए रखने के लिए आपको अपने प्रिय पर भरोसा मजबूत करना होगा। उनके बारे में राय बनाने से पहले उनके पक्ष को भी समझना आपके लिए जरूरी है। पैसों के लिहाज से दिन अच्छा है। आपकी आमदनी बढ़िया रहेगी और कुछ बड़े लेन देन पूरे हो सकते हैं। दफ्तर में आज काम ज्यादा रह सकता है। इसके अलावा आज ट्रांसफर या प्रमोशन की बातचीत हो सकती है। व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। आज कोई फायदे का सौदा आप कर सकते हैं। प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ते में सुधार होगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 4 बजे से 6:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

सेहतमंद रहने के लिए सबसे पहले आप अपने खान पान का खास ध्यान रखें क्योंकि आपके गलत खाने पीने की आदत आपके रोग को और बढ़ा रही है। कामकाज के मोर्चे पर दिन काफी व्यस्त रहेगा। कुछ जरूरी काम हैं जिन्हें आपको आज ही निपटाना होगा। आपके उच्च अधिकारी आपको कुछ नए काम भी सौंप सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आपको अपने व्यापार में तेजी देखने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज निवेश भी लाभदायक रहेगा। किसी अटके हुए काम के पूरे होने से भी धन लाभ संभव है। आज परिवार के साथ आप व्यस्त रहेंगे। बिगड़े हुए रिश्तों को सुधारने का यही सही समय है। वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी आज रोमांस के मूड में रहेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज कोई आपका करीबी आपको दुख पहुंचा सकता है जिससे मन काफी उदास रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज कुछ चुनौतियां आपको मिल सकती हैं बेहतर होगा आप किसी भी काम में जल्दबाजी ना करें। आज किसी सहकर्मी से आपकी अनबन हो सकती है, ऐसे में बड़ी ही समझदारी से आपको काम लेना होगा क्योंकि यह आपके खिलाफ कोई षड़यंत्र हो सकता है। पैसों के मामले में दिन कुछ खास नहीं है। आज उम्मीद के अनुसार आमदनी नहीं होगी। आर्थिक लेन देन में कोई बड़ी गड़बड़ी हो सकती है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा हालांकि संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंता रहेगी। पढ़ाई से उनका ध्यान भटक सकता है। आपको उनपर थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आज आप किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं, सावधान रहें। ज्यादा तनाव के कारण आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: प्रातः 4:55 से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

जीवनसाथी के साथ आज का दिन आनंद में बीतेगा। बीते कुछ समय से आपके रिश्ते में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई थी लेकिन अब आपके प्रयासों से स्थिति बेहतर है। दूसरों को खुश करने के लिए ज्यादा खर्च ना करें, नहीं तो आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं। अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करने से आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज से जुड़े अपने फैसले सोच समझकर लें। अगर व्यवसाय में किसी के साथ भागीदारी करने का विचार का रहे हैं तो बेहतर होगा पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में आज आपके बॉस आपकी जमकर तारीफ करेंगे जिससे आपका उत्साह और मनोबल दोनों बढ़ेगा। आप विद्यार्थी हैं तो सफलता का स्वाद चखने के लिए आपको अपनी पढ़ाई लिखाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। घर में किसी बुजुर्ग सदस्य की तबियत आज आपकी चिंता का कारण बन सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 44

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों के मामले में आज का दिन ठीक नहीं रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है जिससे आपको आर्थिक तंगी का भी सामन करना पड़ सकता है। इस तरह की समस्या से बचने के लिए आपको बेहतर योजना के तहत चलना चाहिए ताकि बजट संतुलित रहे और आप कुछ बचत भी कर पाएं। आज अपना हर कदम बहुत ही सोच समझकर बढ़ाएं अन्यथा आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। कोई भी गैरकानूनी काम ना करें फिर चाहे वो ट्रैफिक के नियम ही क्यों ना हो। आज किसी चुनौतीपूर्ण समस्या को दूर करने में आपके जीवनसाथी आगे आ सकते हैं। अपने प्रिय का साथ पाकर आपका मनोबल बढ़ेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको सुखद परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपको महसूस होगा कि आप सही दिशा में मेहनत कर रहे हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आप किसी बड़ी जिम्मेदारी वाले कार्य को निपटाने में काफी व्यस्त रहेंगे। यह काम आपके निजी जीवन से जुड़ा हो सकता है। परिजनों के साथ प्रेम और आपसी मेलजोल बना रहेगा। आज घर में किसी खास मेहमान का आना हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ एक प्यार भरा दिन गुजारने का मौका आपको मिलेगा। संतान पक्ष से भी सुख की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी का नया जरिया आपको मिल सकता है या फिर अचानक धन लाभ की भी संभावना है लेकिन खर्चों पर नियंत्रण नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। दफ्तर में आपको कोई कठिन कार्य करने को दिया जा सकता है लेकिन आप हर तरह के काम निपटाने के लिए तैयार रहेंगे। जब बात सेहत की आए तो आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातकों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है हालांकि इस बात की भी संभावना है कि आज आपका अपने किसी सहकर्मी से झगड़ा भी हो सकता है। आपको उग्र होने से बचना होगा। गुस्से में आकर ऐसा कोई काम ना करें जिससे आप अपना ही नुकसान कर बैठें। आज अचानक किसी स्रोत से धन लाभ की संभावना है जिससे पैसों को लेकर चल रही आपकी समस्या से आपको छुटकारा मिल सकता है। घर परिवार से जुड़े मसले भी सुलझ जाएंगे जिससे आपके पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मधुर बना रहेगा। आज उनके सहयोग से आप कुछ महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में सफल रहेंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए भी दिन सुखद रहेगा। एक दूसरे के प्रति आपका प्रेम बढ़ेगा।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आज आप सुख सुविधा की चीजों हेतु कुछ धन खर्च कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो कोई अधूरा पड़ा हुआ काम आiज पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा आपके बॉस कड़क रवैया अपना सकते हैं। व्यापारियों को अपने साझेदार से अपना रिश्ता अच्छा रखने की जरूरत है। आपके बीच की अनबन का बुरा प्रभाव आपके काम पर पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आपके जीवनसाथी की वाणी में मिठास रहेगी और आज आप दोनों एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। रोमांटिक लाइफ में आज कुछ बहुत ही बढ़िया हो सकता है जिससे आपको महसूस होगा कि आप कितने खुशकिस्मत हैं कि आपको ऐसा पार्टनर मिला। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:40 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत फायदेमंद रहेगा। आपको कोई बड़ा आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को भी आज अपने उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। हाल ही में आपको जो नई जिम्मेदारी सौंपी गई थी उसे आप समय रहते पूरा कर पाएंगे जिससे आपकी जमकर तारीफ होगी। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी सकारात्मकता देखकर काफी प्रभावित होंगे। आज आप परिवार से जुड़े किसी मामले को निपटाने में कामयाब रहेंगे जिससे माहौल एक बार फिर शांत और बढ़िया हो जाएगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपके निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी और आज आप एक महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज आप एक नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपसी समझ और धैर्य रिश्ते को सफल बनाती है और यह बात आप अच्छी तरह से समझ पाएंगे। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। पुराना कोई कर्ज आपको आपको परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आज लोग आपको कई तरह की सलाह देंगे लेकिन अपना भला बुरा आप ज्यादा बेहतर समझते हैं इसलिए आप सुने सबकी लेकिन करें अपने मन की। आप लोगों को बताएं कि आप अपने फैसले लेने में खुद सक्षम हैं। दफ्तर में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा ना करें। यदि आपके बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो उसकी जानकारी गुप्त रखें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 37

शुभ समय: सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नकारात्मक विचारों से मानसिक तनाव बढ़ता है इसलिए जहां तक हो सके अपनी सोच को आशावादी बनाएं बेवजह अतीत की बातों को लेकर परेशान होने से कोई फायदा नहीं है। इससे आप अपना कीमती समय ही नष्ट करेंगे। आपके लिए अच्छा यही होगा कि थोड़ी हिम्मत दिखाएं और कुछ अच्छा और बेहतरीन करने का प्रयास करें। हो सकता है आज का दिन आपकी उम्मीद के मुताबिक ना बीते क्योंकि चीजें आपके पक्ष में नजर नहीं आ रही हैं। आज जो भी बोलें सोच समझकर क्योंकि आपकी छोटी सी बात का राई का पहाड़ बन सकता है। इस समय आपको पूजा पाठ पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। मानसिक शांति के लिए आप किसी धार्मिक स्थल पर जाएं। मुश्किल हालातों में माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो किसी कारणवश आज आपकी मुलाकात संभव नहीं हो पाएगी। सेहत को नजरअंदाज ना करें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 10:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपके ज्यादातर कार्य बिना किसी बाधा के पूरे हो जाएंगे। पैसों की बात करें तो आज आप बहुत ही भाग्यशाली रहेंगे। आज विशेष धन लाभ का योग बन रहा है। आज किया हुआ निवेश आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। परिवार के साथ सैर सपाटे और मौज मस्ती का कार्यक्रम बन सकता है। लंबे समय से आपके मन में दबी हुई कोई इच्छा पूरी होने से आपकी खुशियां और बढ़ जाएगी। दूर स्थान पर रहने वाले आपके किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिससे घर में उत्सव सा माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा लेकिन आप स्वयं के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। दफ्तर में आपके बेहतरीन काम के लिए आपको तारीफें मिलेंगी। आज आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 8:30 से शाम 6 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 8 October 2019 Tuesday

What does your Tuesday, October 8, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, October 5, 2019, 16:21 [IST]
Desktop Bottom Promotion