Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
8 अक्टूबर राशिफल: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन
क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और बनेंगे आपके बिगड़े काम? आज ग्रहों की चाल किस ओर इशारा कर रही है, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। अगर आप कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो आपको सोच समझकर अपना फैसला लेने की जरूरत है अन्यथा आने वाले समय में आप पर आर्थिक भार बढ़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आपको अपने रिश्तों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने की कोशिश करें। दफ्तर में बेवजह की बातों से खुद को दूर रखें और अपने काम पर ध्यान दें। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आज आप कोई बड़ी डील पक्की कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपके प्रिय का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 30
शुभ समय: प्रातः 4:15 से दोपहर 1:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
खुद को तनावमुक्त रखने की कोशिश करें। अगर आप अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। इस समय आपको अपना हर फैसला बहुत ही समझदारी से लेने की जरूरत है। दफ्तर में अपना छोटा से छोटा काम भी जिम्मेदारी के साथ पूरा करने की कोशिश करें। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपना तालमेल बेहतर करें। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आज के दिन छोटी सी चूक भी आपका भारी नुकसान करा सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। पैसों को लेकर आज किसी तरह की समस्या नहीं होगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। आप महसूस करेंगे कि आपके मानसिक और शारीरिक ऊर्जा का स्तर बढ़ रहा है। अगर आप व्यापार करते हैं और आज कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो जरूरी दस्तावेजों को लेकर आपको अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। खाने-पीने की चीजों का कारोबार करने वाले जातकों को बड़े मुनाफे के लिए कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप हिम्मत और मेहनत से काम करेंगे तो आपको अच्छी सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 8:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में आपको कोई परेशानी हो रही है तो आपको अपने बॉस से बात करनी चाहिए। इस तरह तनाव में रहकर काम करने से आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है और आपकी सेहत भी प्रभावित हो सकती है। वहीं दूसरी ओर यदि आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो आप खुले दिल से उसे स्वीकार करें। अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए आपको ऐसी जिम्मेदारियां लेनी होगी। छोटे व्यापारियों को आज ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। हो सके तो आज कुछ समय आप अपने बच्चों के लिए भी निकालें। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो बाहर का खाना खाने से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 27
शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 12 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप बोझिल और थका हुआ महसूस कर रहे हैं तो आज आपको खुद पर ध्यान देने की जरूरत है। बेहतर होगा आप कामकाज को अलग रखकर कुछ मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लें। थकान और तनाव के कारण आप अपनी जिस मानसिक क्षमता को खो चुके हैं उसे प्राप्त करने का यह सबसे सरल तरीका है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें या गप्पेबाजी करने से बचें। यह समय आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए आपको अपने काम पर फोकस करने की जरूरत है। वहीं व्यापारियों को बड़े सौदेबाजी न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 5 से रात्रि 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के मोर्चे पर यदि आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिले तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं और आपको बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। अगर आप व्यापार करते हैं और लंबे समय से किसी के साथ आपका विवाद चल रहा है तो आज उसके समझने की प्रबल संभावना है। यदि आपको समझौते का प्रस्ताव मिलता है तो आपको भी समझदारी दिखाने की जरूरत है। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ आपकी छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है। घर के कुछ सदस्यों का मूड आज ठीक न रहे। ऐसे में आपको उग्र होने से बचना होगा। पैसों की बात करें तो आज ज्यादा खर्च न ही करें तो अच्छा होगा। सेहत के मामले में दिल मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपको कुछ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। बावजूद इसके आप सकारात्मक रहेंगे और हर परेशानी का हिम्मत से सामना करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आपके प्रिय की समझदारी से आपके वैवाहिक जीवन की गाड़ी सुचारू रूप से आगे बढ़ती रहेगी। पैसों की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी। ऐसे में आपको अपने खर्चों पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। जरूरत से ज्यादा खर्च न ही करें तो अच्छा होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें और कोई भी गैर जिम्मेदाराना हरकत न करें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको बड़ी राहत मिल सकती है। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का हल होने से आपका काम कुछ आगे बढ़ेगा। अगर आप इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा काम करते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ है। दफ्तर में आपका काम सुचारू रूप से चलता रहेगा और आपके बॉस भी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा। आज जीवनसाथी के व्यवहार में आपको कोई बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। आपके प्रिय का बर्ताव आपको खास होने का एहसास दिलाएगा। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी लेकिन आप सोच समझकर ही खर्च करें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस समय आपको और मन लगाकर पढ़ने की जरूरत है। हालांकि आप खुद पर ज्यादा दबाव न डालें और शांत दिमाग से पढ़ाई करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने के आसार हैं। यदि किसी कागजी अड़चन के कारण आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। वेतन मिलने में विलंब होने से आप काफी तनाव में रह सकते हैं। घर का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आज परिजनों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। अपनी शादीशुदा जिंदगी में प्यार और उत्साह बनाए रखने के लिए आपको अपनी प्रिय की भावनाओं का आदर करना होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी थकान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। गले या नाक से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। बेहतर होगा आप छोटी सी भी लापरवाही न करें। दफ्तर में काम की अधिकता बनी रहेगी और आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मिलेजुले फल की प्राप्ति होगी। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह जाएगा जिसकी वजह से आप तनाव में रहेंगे। घर की शांति बनाए रखने के लिए आप बाहर की परेशानी अपने घर में न लाएं तो बेहतर होगा। इसके अलावा छोटी-छोटी बातों पर जीवनसाथी के साथ बहसबाजी करने की आपकी आदत आपके रिश्ते को कमजोर कर सकती है इसलिए आपको इस बात का खास ध्यान रखने की जरूरत है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आज खर्चे कुछ कम होंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। शत्रु या विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं। अगर आप सतर्कता नहीं बरतेंगे तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप मन लगाकर और ईमानदारी से अपना हर काम पूरा करेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। जरूरत पड़ने पर उनका पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आप कोई जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। इस समय आपको उनका विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। अपनी मानसिक शांति बनाए रखने के लिए आप रोजाना ध्यान करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज का बढ़ता हुआ बोझ अगर आपको परेशान कर रहा है तो बेहतर होगा आज आप घर से ही अपने सारे काम निपटाने की कोशिश करें। इससे आपको खुद के लिए भी थोड़ा समय मिल जाएगा। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए यह समय मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप खुदरा व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। पैसे से जुड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। अचानक धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ वाद विवाद होने से घर का माहौल बिगड़ सकता है। अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आपको एक दूसरे पर अपना विश्वास मजबूत करने की जरूरत है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











