For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

8 सितंबर रविवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ

|

क्या आप अपने दिन भर का हाल जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल, जहां आपके जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी जानकारियां आपको प्राप्त होगी। इससे आप अपने दिन को और भी बेहतर और व्यवस्थित बना सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आप मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूपों से स्वस्थ रहेंगे। किसी भी तरह की चुनौती का सामना कर पाने में खुद को सक्षम पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप निरंतर प्रयास और कड़ी मेहनत कर रहे हैं उसे देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आप अपने लक्ष्य की प्रति कितने गंभीर हैं। इस समय आपके ग्रह नक्षत्र भी आपके ही पक्ष में नजर आ रहे हैं जिससे इस बात की प्रबल संभावना है कि जल्द आपकी तरक्की हो सकती है। आज आप अपने पुराने हिसाब किताब को लेकर थोड़ा व्यस्त रहेंगे। आमदनी से अधिक खर्चे होने के कारण आपका बजट गड़बड़ हो सकता है। ऐशो आराम की चीजों पर आज खर्च ना ही करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अपने माता पिता से किसी बात के लिए मंजूरी चाहिए तो आज का दिन अच्छे संकेत दे रहा है। आप उन्हें समझाने में सफल रहेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आप अपने वैवाहिक जीवन पर ज्यादा ध्यान देने की कोशिश करेंगे। आपकी व्यस्तता आपके दांपत्य जीवन को कहीं ना कहीं बेरंग और नीरस बना रही है लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। अपने दिन को और खास बनाने के लिए आप उन्हें उनकी पसंद के रेस्टोरेंट में लंच या डिनर के लिए ले जा सकते हैं। कोई खूबसूरत तोहफा देकर उन्हें बताएं कि आप उनसे कितना प्रेम करते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप मेहनत करने में पीछे नहीं हटते। आज कोई समस्या खड़ी हो भी जाती है तो आप उस पर विजय प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनी रहेगी। आज पैसों को लेकर ज्यादा चिंता ना करें। सेहतमंद रहने के लिए आप अपने खान पान पर विशेष ध्यान दें और तनाव से भी दूर रहें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। परिजनों मित्रों के साथ आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे। किसी सरकारी काम में कोई अड़चन आ रही है तो आज आपके पुराने महत्वपूर्ण संपर्क आपके काम आ सकते हैं। इनमें से कोई आज आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है। पेशेवर मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। काम में आपका मन लगेगा और आपका प्रदर्शन भी बढ़िया रहेगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो सिंगल जातकों की आज पहली डेट हो सकती है। आज आप काफी उत्साहित रहेंगे और कुछ खास तैयारियां भी कर सकते हैं। शादीशुदा जातकों को इस समय थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपका रिश्ता बहुत ही नाज़ुक दौर से गुजर रहा है इसलिए आपको ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे बात और बिगड़ जाए। अपनी वाणी पर संयम रखें। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 1

शुभ समय: सुबह 8:40 से शाम 4 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आर्थिक रूप से आज आप काफी सुरक्षित महसूस करेंगे। आपके प्रयासों का उचित परिणाम आज आपको मिल सकता है। आय का नया स्रोत प्राप्त होने से वित्तीय तौर पर मजबूती आएगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप जमकर मेहनत करें ताकि आपको अपने परिश्रम का मीठा फल मिल सके। कुछ समय से आप अन्य गतिविधियों पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहेगा। काम का बोझ बढ़ सकता है लेकिन विपरीत परिस्थियों में भी आप सब कुछ संभाल पाएंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ कलह रहेगी। छोटे भाई या बहन से आपकी कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आप अपना बर्ताव ठीक रखें ताकि आप शांति से मामले को सुलझा लें। काम का दबाव और घरेलू मुद्दों को लेकर तनाव आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है इसलिए अपना ध्यान रखें।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 34

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी और मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आपके विरोधी आपकी छवि खराब करने या फिर आपका बनता हुआ कोई काम बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाएगी। आप अपनी कूटनीति और समझदारी से सब कुछ आसानी से संभाल लेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। बीते कुछ दिनों से आपने व्यर्थ के खर्चों पर रोक लगाकर बचत पर ध्यान देने का जो फैसला किया था यह सब उसका ही नतीजा है। इस तरह से बहुत जल्द आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशियां रहेगी। आज आपके जीवनसाथी किसी बात को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। प्रेमी जोड़ों का दिन रोमांटिक साबित होगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 3:40 से शाम 6:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आप अनावश्यक जल्दबाजी ना करें। आपको चोट लग सकती है। सीढ़ियों से चढ़ते उतरते समय सावधानी बरतें। आज आप समय पर दफ्तर पहुंचे। आपकी लेटलतीफी आपके बॉस का गुस्सा और भड़का सकती है। आज जो भी काम आपको सौंपा जाए उसे ध्यानपूर्वक पूरा करें। आपकी छोटी सी लापरवाही बड़ी मुसीबत का कारण बन सकती है। आज आप अपने वित्तीय मामलों पर अधिक ध्यान देंगे। इस समय यह जरूरी भी है पिछले कुछ दिनों से आप बिना सोचे समझे जिस तरह खर्च कर रहे थे उससे आपकी आर्थिक स्थिति डगमगाती नजर आ रही है। वैवाहिक जीवन में कुछ सुधार आने की संभावना है। आपके जीवनसाथी में प्रेम और अपनापन देखने को मिलेगा। लव बर्ड्स को संभलकर रहने की जरूरत है, बहसबाजी से बचें।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आप किसी तरह का दबाव महसूस कर रहे हैं या उदासी में घिरे हैं तो घर से बाहर निकलें, दोस्तों के साथ समय बिताएं। इससे काफी हद तक आपका तनाव कम होगा। मित्रों के सहयोग से आपकी परेशानी दूर होने की भी संभावना है। कामकाज में आज आपका ध्यान भटक सकता है। आप में आत्मविश्वास की कमी भी देखने को मिलेगी। आज आपकी सोच सकारात्मक रहेगी तो आप बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना भी आसानी से कर पाएंगे। इस समय आपको अपने लक्ष्य के प्रति और गंभीर रहने की सलाह दी जाती है। मेहनत करें और अपना बेहतरीन देने का प्रयास करें। आर्थिक मोर्चे पर आज महत्वपूर्ण और ठोस निर्णय ले सकते हैं। आप अपने खर्चों का लेखा जोखा निकाल सकते हैं ताकि आप वित्तीय संकट से बचे रहें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 3:50 से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

लंबे समय से अटका हुआ आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा होने के आसार हैं जिससे आपको खुशी और राहत मिलेगी। आज आप बहुत ही ऊर्जावान महसूस करेंगे और किसी भी तरह की परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। आज सामाजिक मेल मिलाप करने का अवसर प्राप्त होगा। मुमकिन है आज आप कुछ महत्वपूर्ण लोगों से जुड़े और आने वाले समय में इसका बड़ा लाभ आपको मिले। रोमांटिक लाइफ में आज आप पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। अपने साथी से भी आपको पूरा समर्थन मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन लाभ कमाने वाला रहेगा। आपको अतिरिक्त धन कमाने का कोई मौका मिल सकता है, इसे हाथ से जाने ना दें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: प्रातः 6 बजे से शाम 7:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपको मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। सेहत को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे। मन अशांत और असंतुष्ट रहेगा। आपको शारीरिक थकान और आलस की भी अनुभूति होगी। छोटी छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है जिससे आपके आस पास के लोगों के साथ वाद विवाद होने की संभावना है। आप अपने व्यवहार और वाणी में संतुलन बनाए रखें अन्यथा बाद में पछताने से कोई फायदा नहीं होगा। दिन का दूसरा हिस्सा आपके लिए थोड़ा बेहतर साबित होगा। आमदनी में वृद्धि होने के आसार हैं। आज आपको आय का नया स्रोत मिल सकता है। आज किसी छोटे से काम से भी आपको आर्थिक लाभ मिलने का योग बन रहा है। शाम को परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाना हो सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 42

शुभ समय: प्रातः 5:55 से दोपहर 1:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

रोमांटिक लाइफ में कोई सकारात्मक बात हो सकती है। अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आज आप अपने पार्टनर के दिल की बात भी जान सकते हैं। मुमकिन है उनके भी दिल में वही हो जो आप चाहते हैं। आज आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। आप शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी की शिकायतें दूर करने का यही सही समय है। आज उनके लिए सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। एक दूसरे के साथ समय बिताकर आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे और आपके नीरस दांपत्य जीवन में फिर से प्यार के रंग घुल जाएंगे। दफ्तर में आज आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। कोई सहकर्मी आपके साथ गलत व्यवहार करता है तो आप अपना पक्ष शांति से रखें। उग्र होकर प्रतिक्रिया ना दें। ऐसे लोगों को नजरअंदाज करना सीखें, तभी आप अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा है। आज आप दान जैसे पुण्य का काम कर सकते हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। अपने भागीदार के साथ मिलकर बहुत ही मेहनत के साथ काम करेंगे ताकि कारोबार को आगे बढ़ाने का सपना जल्द से जल्द पूरा हो सके। नौकरीपेशा जातकों को भी आज अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई अवसर मिल सकता है। आज आपके वरिष्ठ आपको कोई नया प्रोजेक्ट सौंप सकते हैं। बेहतर होगा कि उन्हें शिकायत का कोई भी मौका ना दें। पैसों को लेकर आज कोई परेशानी नहीं होगी। आप बचत कर पाएंगे और निवेश के लिए भी समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में बीतेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में भी कुछ नरमी देखने को मिलेगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी जिसका असर आपके काम पर भी दिखाई देगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 13

शुभ समय: शाम 5:50 से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आत्मविश्वास और दृढ़ता के साथ किए हुए कामों में आपको सफलता मिलेगी। अपने महत्वपूर्ण फैसले खुद ही लेने का प्रयास करें अन्यथा कोई आपको भटका सकता है। दफ्तर में कोई दिक्कत है तो अपने उच्च अधिकारियों से इस बारे में जरूर बात करें, वे आपकी मदद अवश्य करेंगे। रोमांस के मामले में दिन अच्छा है। आज आपकी मुलाकात ज्यादा लंबे समय के लिए नहीं हो पाएगी लेकिन जितना भी वक्त आप एक दूसरे के साथ गुजारेंगे वो लंबे समय के लिए यादगार बन जाएगा। पैसों के मामले में सावधान रहें। यदि लंबे समय से आपका टैक्स बकाया है तो उसे भरने का फौरन प्रयास करें अन्यथा आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। सेहत के लिहाज से दिन ठीक नहीं है पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 3

शुभ समय: सुबह 9:10 से दोपहर 12 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 8 September 2019 Sunday

Daily Horoscope for 8 September 2019 Sunday, 8 सितंबर, 2019 का दैनिक राशिफल, दैनिक राशिफल, 8 सितंबर 2019 Daily Horoscope in Hindi, Daily Horoscope in Hindi, 8 सितंबर, Daily Rashifal in Hindi, Daily Horoscope as per Astrology in Hindi, Zodiac sign's horoscope, Horoscope for Sunday, September 8th 2019
Story first published: Saturday, September 7, 2019, 15:21 [IST]
Desktop Bottom Promotion