8 सितंबर राशिफल: इन 5 राशियों को होगी आज शुभ फल की प्राप्ति

आज ग्रहों की चाल किस ओर इशारा कर रही है, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

स्वास्थ्य में सुधार आने से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। हालांकि अभी आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा इसलिए आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपके कार्य प्रदर्शन से उच्च अधिकारी काफी प्रभावित होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी काम शांति और धैर्य से करने की सलाह दी जाती है। आपके क्षेत्र से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है जिसका अच्छा फायदा भविष्य में आपको मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक रहने वाला है। आप उम्मीद से ज्यादा बचत कर पाएंगे।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। आपके जो कार्य लंबे समय से किसी कारणवश अटके हुए हैं, आज आप उन पर भी ध्यान देंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज अच्छी सफलता मिल सकती है। पैसों की बात करें तो धन लाभ का योग बन रहा है लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके बिगड़े हुए बोल लाभ के स्थान पर हानि का कारण बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

आज का राशिफल 08 सितंबर 2020 | Aaj ka rashifal | Today's Horoscope | Deepali Dubey | Boldsky
मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अगर आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं तो आपको अपने परिजनों का पूरा समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। कामकाज की बात करें तो अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो अपने कार्य पूरी सजगता के साथ करें। आपकी छोटी सी भी गलती आपको मुसीबत में डाल सकती है। व्यापारियों का दिन लाभदायक रहने वाला है। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों की बात करें तो रुका हुआ धन प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की बात करें तो खानपान में लापरवाही न करें। पेट से संबंधित कोई रोग होने की आशंका है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अच्छी और बुरी परिस्थिति में आपको संयम से काम लेने की जरूरत है। गुस्से में आकर ऐसा कोई काम न करें जिससे आप अपना ही नुकसान करा बैठें। वहीं दूसरी ओर अति उत्साहित होकर कोई भी फैसला न लें। अगर आप व्यापार करते हैं और आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई बाधा आ रही है तो आज उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कामकाज को लेकर यदि आप किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल नहीं है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन हंसी खुशी गुजरेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका अनियंत्रित क्रोध आपकी सेहत में गिरावट की वजह बन सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपका पारिवारिक जीवन ही आपकी प्राथमिकता होगी। आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने की पूरी कोशिश करेंगे। इसके अलावा यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आप अपनी समझदारी से बात को खत्म करने का पूरा प्रयास करेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करने की जरूरत है। आज अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में कार्यभार अधिक रहेगा लेकिन आप समय पर अपने सारे कार्य निपटाने में सफल रहेंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

स्वास्थ्य के प्रति आपको अधिक सचेत रहने की सलाह दी जाती है। गरिष्ठ भोजन का सेवन करने से बचें। आज मन कुछ परेशान रहेगा और कोई अज्ञात भय आपको सता सकता है। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ कहासुनी से बचें। आपको मिलजुलकर काम करने की जरूरत है। इससे आपकी छवि भी मजबूत होगी। अगर आप लकड़ी का कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके अलावा अगर आप कोई बड़े सौदेबाजी करने वाले हैं तो आज इसे टालने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में प्यार और अपनापन देखने को मिलेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

लंबे समय से चल रही आपकी मेहनत का उचित फल आपको मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को अपने बॉस का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इसके अलावा दफ्तर में आज आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले आप स्वयं ही सोच समझकर लें। दूसरों की बातों में आकर आप कोई काम न करें अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आपके जीवनसाथी कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे जिस कारण आप दोनों को एक दूसरे के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज काफी भागदौड़ के कारण आप थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ेंगे तो बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना भी आप आसानी से कर पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने काम करने के तरीके में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। आपको अपनी रफ्तार पर भी ध्यान देना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई नया काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अपने उलझे हुए व्यवसायिक मामलों को आप शांति से सुलझाने की कोशिश करें। वाद विवाद आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। घर के सदस्यों के बीच मतभेद गहरे होने से उनकी एकता भंग हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आपको अतिरिक्त धन कमाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप पर जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती हैं। आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। यदि आपके किसी कार्य में कोई बाधा आती है तो उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातक पूरी ऊर्जा के साथ अपना काम करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। छोटे व्यापारियों को आज कुछ खास मुनाफा हाथ नहीं लगेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को निभाने में आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको कितनी अच्छी तरह से समझते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में हैं तो इससे आपको बचना होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अधिक तनाव और भागदौड़ के कारण आज सिर दर्द की समस्या हो सकती है। आपको काफी कमजोरी भी महसूस होगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

 मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप व्यापार करते हैं और हाल ही में आपने अपने कारोबार में कोई बदलाव किया है तो आज आपके इस बदलाव का अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं और कोई नयी ट्रेनिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपको मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है लेकिन कुछ लंबित बिलों का भुगतान करने में आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। घर का माहौल सामान्य रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में प्रेम बना रहेगा। शादीशुदा जिंदगी में अगर आप नीरसता महसूस कर रहे हैं तो आज अपने प्रिय के लिए कुछ बढ़िया प्लान करने की कोशिश करें। इससे आपको एक दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप विद्यार्थी हैं और अपनी पढ़ाई को लेकर तनाव महसूस कर रहे हैं तो आपको खुद पर पढ़ाई का ज्यादा दबाव डालने से बचना होगा। आप अपना दिमाग शांत रखें और मनोरंजन वाले कार्यों पर भी ध्यान दें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर आज आप किसी मुसीबत में पड़ जाते हैं तो आपके मित्र और आपके परिजन आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज किसी तरह की समस्या नजर नहीं आ रही है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपने कार्यों के प्रति अधिक सजग रहने की कोशिश करें। सहकर्मियों के साथ ज्यादा गप्पेबाजी न करें अन्यथा आपके बॉस का पारा काफी चढ़ सकता है। व्यापारियों को आज कुछ खास मुनाफा नहीं मिल पाएगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको सांस से जुड़ी कोई तकलीफ है तो लापरवाही करने से बचें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। मन प्रसन्न रहेगा और आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। पैसों की बात करें तो अचानक किसी अटके हुए काम के बनने से धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। अगर आप अविवाहित हैं और आपके विवाह में कोई अड़चन आ रही है तो जल्द ही उसके दूर होने की संभावना है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पिता की ओर से लाभ संभव है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो दफ्तर में कार्य की अधिकता रहने के कारण आपको स्वयं के लिए समय नहीं मिल पाएगा। हालांकि आपको अपनी इस मेहनत का मीठा फल उचित समय पर जरूर मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो बड़े ग्राहकों की मदद से आपको अच्छा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आज आप काफी तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

Story first published: Tuesday, September 8, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion