Latest Updates
-
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं -
Navratri Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत संदेशों और श्लोकों के साथ अपनों को दें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri 2026: पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए जरूर पढ़ें ये शक्तिशाली संस्कृत श्लोक -
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: नववर्ष पर चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Eid Chand Raat 2026: ईद का चांद दिखने पर अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश
9 अप्रैल राशिफल: इन 3 राशि वालों को मिलेंगे आज बेहतर परिणाम, बाकी भी जानें अपने दिन का हाल
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरे होंगे किस के अधूरे काम, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप व्यापार करते तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। यदि आप लग्जरी आइटम के व्यापारी हैं तो आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। दफ्तर में आपको कुछ अतिरिक्त कार्य सौंपा जा सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने कार्यों को पूरी मेहनत के साथ पूरा करने का प्रयास करें और कोई भी जिम्मेदारी उठाने से पीछे न हटें। निजी जीवन में कुछ समस्याएं नजर आ रही है। अपनों के बीच रहकर भी आज आप काफी अकेला महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आपके स्वभाव में कुछ झुंझलाहट देखने को मिल सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें अन्यथा आपके रिश्तो में कड़वाहट बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप अच्छा खासा बचत कर पाएंगे। सेहत में सुधार आने की संभावना है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की तो व्यापारियों को आज लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपके कारोबार में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। आज आपकी छोटी सी लापरवाही आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन खर्चों में वृद्धि आपका तनाव बढ़ा देगी। निजी जीवन की बात करें तो परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आप लापरवाही न करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
सोने चांदी का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आएगा। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दफ्तर में बॉस और उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। आपके वेतन में वृद्धि होने के भी आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको सैर सपाटे पर जाने का मौका मिल सकता है। हालांकि इस फैली हुई वैश्विक महामारी को देखते हुए आपको पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। उनकी ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप व्यापार करते हैं और आज कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो आपकी छोटी सी चूक के कारण आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा आप सावधानी बरतें। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में यदि बॉस कोई कार्य सौंपते हैं तो आप उसे तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। अपना कोई भी काम आज अधूरा न छोड़ें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप अपनी जेब पर नजर बनाकर रखें। जीवनसाथी के साथ आज छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज हड्डियों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक कोई पुराना मामला उभर सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है अन्यथा बात काफी आगे बढ़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो अपने पार्टनर के साथ वाद विवाद से बचें। एक दूसरे पर अपना भरोसा मजबूत करें। नौकरीपेशा जातकों पर लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। आज वरिष्ठ अधिकारी आपसे कुछ नाराज भी रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। हालांकि आपको उधार लेन-देन करने से बचने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अधिक तनाव के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। आप अपने महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले जल्दबाजी में न लें। अगर आप अपने कारोबार में किसी भी तरह के बदलाव की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन ठीक नहीं है। इस राशि के बेरोजगार जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप जमकर मेहनत करें, आपके लिए जल्द ही तरक्की के रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक जीवन में शिक्षा तनावपूर्ण रहेगी। आपका रूखा व्यवहार अपनों को दुखी कर सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत बात करें तो देर रात तक जागने से बचें, अन्यथा आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
वैवाहिक जीवन में आज कुछ उथल-पुथल रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप खुद को शांत रखें, साथ ही अपनी वाणी पर भी आपको नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति में गिरावट आने से आप काफी चिंतित रहेंगे। किसी पुराने कर्ज को चुकाने का दबाव आप पर बढ़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आप तय समय पर अपने सभी कार्य पूरे कर पाएंगे। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ कोई बड़ा मुनाफा नहीं लगेगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो खानपान में गड़बड़ी के कारण पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप को चोट लग सकती है। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अचानक आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपको सफलता न मिले, लेकिन आप निराश न हो। अपनी कोशिशें जारी रखें, जल्द ही आपको उचित फल मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी और आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। यदि कुछ दिनों से आपको अपने पार्टनर के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका नहीं मिल पा रहा है तो आज आप एक दूसरे के साथ बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति में उछाल आ सकता है। संपत्ति से जुड़ा फायदा होने की प्रबल संभावना है। इंपोर्ट एक्सपोर्ट का कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। वहीं प्रोपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आप पर कार्यभार बढ़ने की संभावना है। काम के साथ आप अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। यदि आप इस अवसर का लाभ उठाते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिलने की प्रबल संभावना है। साथ ही आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी हो सकती है व्यापार करने वाले लोगों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्य स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके वैवाहिक जीवन में आज कोई सकारात्मक बदलाव भी आ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपकी मुलाकात किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से हो सकती है। आपकी यह मुलाकात काफी यादगार साबित होगी। कामकाज की बात करें तो आज का दिन नौकरीपेशा जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। कुछ समय से यदि आपके बॉस आपके काम से संतुष्ट नहीं चल रहे हैं तो आज आप अपने बेहतरीन प्रदर्शन से उनकी सारी शिकायतें दूर करने में सफल रहेंगे। इससे आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। पैसों की लेन देन में आज आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर की सजावट में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का जमकर लुफ्त उठाएंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपको सुस्ती, आलस्य और थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में आपको कुछ समय आराम के लिए भी निकालना चाहिए। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। दफ्तर में लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आज आप काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप सरकारी विभाग में कार्यरत हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्टेशनरी का व्यापार करने वाले जातकों को आज लाभ हो सकता है। बच्चों से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। वहीं जीवनसाथी के साथ आज आपको ज्यादा वक्त बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। किसी करीबी मित्र के साथ आज आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। साथ ही आपको अपने शब्दों का भी प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करना होगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











