For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

9 अगस्त राशिफल: जानें आपके लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

|

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से जानिए कि आज आपको किन बातों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है ताकि आप आने वाली परेशानियों से बच सकें और अपने दिन का भरपूर आनंद उठा पाएं। तो चलिए देखते है आज क्या है आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपके प्रिय मित्र के साथ आपकी मुलाकात हो सकती है। लंबे समय बाद अपने दोस्त के साथ ढेर सारी बातें करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। घर में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको आगे बढ़ने का कोई मौका मिल सकता है। वहीं व्यापारियों के लिए दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। किसी बड़े व्यवसायिक मामले को लेकर आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इसके अलावा आज आपको कारोबार के लिए कर्ज भी लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको साफ सफाई का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। इन्फेक्शन हो सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 25

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में चल रही राजनीति का आप शिकार हो सकते हैं। मुमकिन है वरिष्ठों के सामने आपको शर्मिंदा होना पड़े। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप दबाव महसूस करेंगे। किसी नए ऑर्डर को पूरा करने के लिए आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। विषम परिस्थिति में भी जीवनसाथी आपका आत्मविश्वास डगमगाने नहीं देंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित महसूस करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो रोजाना व्यायाम करते रहें, इससे आप शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

 मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। पिछले कुछ समय से यदि आपके जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई थी जिसके कारण आप परेशान चल रहे थे तो आज आपकी परिस्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपका खोया हुआ आत्मविश्वास फिर से लौट आएगा। आप अपनी सारी परेशानियां भूलकर अपनों के साथ हंसी खुशी दिन व्यतीत करेंगे और काफी तरोताजा भी महसूस करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने सहकर्मियों की बुराई करने से बचें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। अगर बात पैसों की करें तो आज धन लाभ हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 34

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक

आज का राशिफल 09 अगस्त 2020 | Aaj ka rashifal | Today's Horoscope | Deepali Dubey | Boldsky
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपको निवेश का कोई मौका मिल सकता है लेकिन अपना निर्णय समझदारी से ही लें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके काम में कुछ बाधाएं आ सकती हैं जैसे आपका कंप्यूटर या लैपटॉप अचानक बिगड़ सकता है। हालांकि जल्द ही आपकी इस समस्या का समाधान होगा इसलिए अपना दिमाग शांत रखें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम और लगाव बढ़ेगा। सेहत का मामला आज बढ़िया रहेगा। हालांकि ज्यादा भागदौड़ करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

लंबे समय से अटका हुआ कोई मामला आज सुलझ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आज आप कोई बड़ी आर्थिक सौदेबाजी करने वाले हैं तो आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। अपनी शादीशुदा जिंदगी में पुराने दिनों की भांति प्यार और जोश लाने के लिए सबसे पहले आपको अपने बर्ताव में नरमी लाने की कोशिश करनी होगी। आपकी गर्ममिजाजी आपके पार्टनर को दुखी कर रही है। आज किसी मित्र से आपकी कहासुनी हो सकती है। हंसी मजाक में कही गई बातों को दिल पर न लें। नौकरीपेशा जातकों का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा लेकिन आप अपनी दृढ़ इच्छा सकती से अपने सभी काम आसानी से पूरे कर पाएंगे। स्वास्थ्य आपका बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा और आज चीज़ें आपके पक्ष में नहीं रहेंगी। मन परेशान रहेगा और आप घबराहट महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। परिजनों के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। अगर आप अपने रिश्तों में सुधार चाहते हैं तो अपने स्वभाव में थोड़ा बदलाव लाने की कोशिश करें और सभी के साथ प्यार और विनम्रता से पेश आएं। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की सलाह दी जाती है। कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आप अपनी ओर से मेहनत करेंगे, लेकिन काम का दबाव आपको परेशान कर सकता है। निजी और पेशेवर जीवन की परेशानियां आपका तनाव बढ़ा सकती हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपको अपना दिमाग शांत रखने की जरूरत है। बेवजह की बातों को सोचकर आप अपनी समस्याओं को बढ़ा रहे हैं। आप धैर्य से काम लें और अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने लंबित कार्यों को पूरा करना ही आज आपका लक्ष्य होना चाहिए। यदि आप आलस्य करते हैं या अपने कार्य को टालते हैं तो मुश्किल हो सकती है। इस समय आपको अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। परिजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको हड्डियों से जुड़ी कोई तकलीफ है तो आज आपकी समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। बेहतर होगा आप इन पैसों का सही उपयोग करें ताकि भविष्य में आपको अच्छा लाभ हो। विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी खूबी को आज दफ्तर में खूब सराहा जाएगा। उच्च अधिकारी आपके काम से बेहद प्रसन्न रहेंगे। हालांकि आपको अहंकार जैसी भावना से दूर रहने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ प्यार से पेश आएं। छोटी-छोटी बातों पर नाराज होने की आपकी आदत के कारण आपका रिश्ता और भी कमजोर हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो खुद पर ज्यादा दबाव न डालें अन्यथा आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4:20 से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप व्यापार करते हैं तो धीमी गति से काम चलने के कारण आज आप काफी तनाव में रहेंगे। इस समय आपको आर्थिक समस्या घेर सकती है। हालांकि आप निराश न हो, जल्द ही आपकी यह परेशानी दूर होगी। आज छोटी सी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ भी आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। घर के सदस्य आपके उग्र स्वभाव की आलोचना कर सकते हैं। बेहतर होगा आप बेवजह का गुस्सा अपने प्रिय पर न निकालें। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें बल्कि आप अपनी सोच बदलें। आप महसूस करेंगे कि चीज़ें आपके पक्ष में रुख कर रही हैं। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और कोई भी ऐसा काम न करें जिससे आपके पार्टनर आपसे दूर हो जाएं। शाम को दोस्तों के साथ कुछ वक़्त बिताने का मौका मिल सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 24

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपका तनाव कम होगा और मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आज आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। अगर आपका व्यापार कठिन दौर से गुजर रहा है तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। अपने बॉस की कही हुई बातों को गंभीरता से लें। पैसों की बात करें तो इस समय खुले दिल से पैसे खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं है। यदि आपके पिता आपसे नाराज चल रहे हैं तो आज उनका गुस्सा शांत हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप नौकरी करते हैं तो काफी समय से पेंडिंग पड़े काम आज पूरे करने की कोशिश करें। उच्च अधिकारियों का सख्त रवैया आज आपको परेशान कर सकता है। ऐसे में आप अपना दिमाग शांत रखें और अपने काम पर ध्यान दें। आज आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करना होगा। हंसी मजाक में ऐसी कोई बात न कहें जिससे आपके दिल को ठेस पहुंचे। आज आपको इस बात का अधिक ध्यान रखना होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। जहां तक बात पैसों की है तो इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है ताकि आपके भविष्य की योजनाओं में किसी भी तरह की बाधा न आए। आज आपकी सेहत थोड़ी नाजुक रहेगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपका परिवार ही आपकी प्राथमिकता होगा। आज आप अपनों के बीच ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। पिछले कुछ दिनों से काम का बढ़ता बोझ और घर के कुछ गंभीर मसलों को लेकर आप काफी परेशान चल रहे थे लेकिन आज का दिन आपके लिए थोड़ा बेहतर रहेगा। आज बिताए हुए ये पल आपके लिए यादगार बन जाएंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। सुख दुख में आप दोनों ने एक दूसरे का भरपूर साथ निभाया है। आप महसूस करेंगे कि समय के साथ आपका रिश्ता और मजबूत हो रहा है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आप अपने काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो अचानक कोई बड़ी समस्या आकर खड़ी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 9 August 2020 Sunday

What does your Sunday, August 9, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, August 8, 2020, 12:31 [IST]
Desktop Bottom Promotion