For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

9 August Horoscope: सिंह राशि वालों को मिलेगी आज कोई अच्छी खबर, यहां पढ़े आज का राशिफल

|

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसके हाथ लगेगी निराशा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही बिजी रहने वाला है। दफ्तर में लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने से आज आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हो सकता है आज बॉस का रवैया भी आपके प्रति ठीक न रहे। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा मुनाफा कमाने के चक्कर में गलत फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। अगर आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आप अधिक सतर्क रहें।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप काफी पॉजिटिव रहेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आज वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से बेहद प्रभावित हो सकते हैं। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आज आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। समय पर भोजन करने की आदत डालें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:5

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

फैशन से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। वहीं पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अगर आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपकी मेहनत सफल हो सकती है। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आप काफी तनाव में रहेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। भाई बहनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती है।

शुभ रंग:गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में तेजी आने की प्रबल संभावना है। सोना चांदी का व्यापार करने वाले जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में अगर आप किसी और उच्च पद पर कार्यरत हैं तो आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह का गुस्सा आपकी छवि खराब कर सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिल सकती है। एक अच्छी शाम बिताने के लिए आज आप अपने जीवन साथी के साथ सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर लंबे समय से आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। अनाज, लोहे तेल आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। आपको तेजी से अपने पूरे काम करने की जरूरत है। सुस्ती और आलस्य से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। किसी कारणवश यदि आपके जीवनसाथी आप से नाराज है तो सारे गिले शिकवे दूर करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। आप जितना ज्यादा बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आप तनावमुक्त रहने का प्रयास करें अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप व्यापार करते हैं और बड़े आर्थिक मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको अपने फैसले समझदारी से लेने होंगे। यदि आप कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। इसके अलावा आपको प्रचार-प्रसार पर भी अधिक ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को बेवजह के अहंकार और टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण हो सकता है आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज नसों और मांसपेशियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:29

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

मानसिक रूप से आज आप काफी मजबूत रहेंगे और अपने कठिन कार्यों को भी आप सरलता से पूरा कर पाएंगे। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा खासतौर पर घर के बड़े सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। बिना सोचे समझे खर्च करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो दांतो से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। आप साफ सफाई का अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक:13

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आप का बढ़ता हुआ वजन आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। बेहतर होगा आप लापरवाही से बचें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस की बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें अन्यथा आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरु किया है तो आपको अपने व्यवसायिक फैसले सोच समझकर लेने की जरूरत है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहासुनी से बचें। छोटी-छोटी बातों को लेकर अनबन आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ा सकती है

पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक:19

शुभ समय:शाम 4:20 से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी शिक्षा में आ रही कोई बाधा दूर हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। साथ ही उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे। व्यापार से जुड़ी जातकों को अनावश्यक यात्राओं से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आय का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो पिता का स्वास्थ्य कमजोर रहने से आज आपकी चिंता बढ़ सकती है। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है। साथ आपको उन्हें तनाव से दूर रखने की भी सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:18

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर बात पैसों की करें तो आज का दिन ठीक रहेगा। हालांकि किसी बड़े आर्थिक संकट से दूर रहने के लिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

इसके अलावा आज दोस्तों के साथ भी समय बिताकर आपकी बोरियत दूर होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा और आपके बीच का प्रेम और गहरा होगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपको अपने पार्टनर पर भरोसा मजबूत करना होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आज मन में संतोष का भाव रहेगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:15

शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आप अपने सारे तनाव भूलकर अपने परिवार के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे खासतौर पर जीवनसाथी का साथ पाकर आपको काफी प्रसन्नता मिलेगी। आप अपने माता पिता के साथ किसी जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में चल रही परेशानी का अंत होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज आप अपने काम पर ध्यान दें तो बेहतर होगा। सहकर्मियों की बुराइयां करने और उनकी गलतियां निकालने की भूल न करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। यदि आर्थिक समस्या के कारण आपकी किसी व्यवसायिक योजना में बाधा आ रही है तो आज आपको इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:8

शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आज चीज़ें आपके विरुद्ध जा सकती है। हो सकता है दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से नाखुश रहें। वे आपकी कई गलतियां भी निकाल सकते हैं। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को आज वाद विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। आप समझदारी से काम लें अन्यथा आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों का समर्थन मिलेगा विशेष रूप से आज माता से आपको कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। पैसों की बात करें अपनी मेहनत से कमाएं हुए धन को नष्ट करने से बचें। अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लें। आज आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:10

शुभ समय:सुबह 8:15 से दोपहर 1 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 9 August 2021 Monday

What does your monday 9 August 2021, horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, August 7, 2021, 18:23 [IST]
Desktop Bottom Promotion