Latest Updates
-
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
9 फरवरी राशिफल: धनु राशि वालों को मिलेगी आज अच्छी खबर, बाकी भी जानें अपने दिन का हाल
अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़िए अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आर्थिक जीवन, व्यापार, नौकरी, पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन आदि से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेगी। तो आइए देखते हैं, क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। ग्रहों की स्थितियों के नकारात्मक प्रभाव से आपके रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा आप सोच समझकर अपने शब्दों का प्रयोग करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में आपको अपने सभी काम समय पर पूरे करने का प्रयास करना होगा। वहीं साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। हालांकि आज के दिन आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। निजी जीवन की बात करें तो यदि आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज के दिन उनकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपकी आज की मुलाकात अचानक टल सकती है। हो सकता है आपके पार्टनर आपसे नाखुश रहें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 39
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आज आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। बेहतर होगा आप काम के साथ पर्याप्त आराम भी करें। पौष्टिक आहार के साथ आप समय पर भोजन करने की भी आदत डालें। निजी जीवन की बात करें तो घर का वातावरण प्रफुल्लित रखने के लिए आपको अपनों को पर्याप्त समय देना होगा। इस समय आपके माता-पिता को आपकी बेहद जरूरत है। पैसों के मामले में दिन कुछ खर्चीला रहेगा। अचानक आपको कोई बड़ा खर्चा करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप किसी सरकारी विभाग में कार्यरत हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने के आसार हैं। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को भी अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने के आसार हैं। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही यादगार दिन गुजारेंगे। रोमांटिक लाइफ में कुछ तनाव संभव है। आपको अपने पार्टनर पर भरोसा मजबूत करने की सलाह दी जाती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप पैसों के मामले में अपने फैसले सोच समझकर लें। आज के दिन आपको तनाव से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगाने से बचें। आज आप अपनों के बीच ज्यादा समय बताएं। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपको उनका स्नेह मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं और कुछ समय से आपके वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी चल रही है तो आज के दिन जीवनसाथी के साथ सारी गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करें। आपको एक दूसरे को समझने का प्रयास करना होगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अगर आप किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखने की योजना बना रहे हैं तो आपको जल्दबाजी करने से बचने की जरूरत है। व्यापारिक मामलों में आप सजग रहें अन्यथा आज आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज भाई या बहन के साथ विवाद होने की आशंका है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा आपके घर का वातावरण बिगड़ सकता है। पैसों की बात करें तो आपको अपने बजट के अनुसार खर्च करने की सलाह दी जाती है। सुख सुविधा की चीजों पर ज्यादा खर्च करने से बचें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज अचानक काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। लोहे का व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आज आपको अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने का भी मौका मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिति सामान्य नजर आ रही है। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अधिक तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप व्यापारी हैं तो आपको अधिक मात्रा में माल डंप करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने के आसार हैं। दफ्तर में आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। आपको अपने बॉस की ओर से कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। बेहतर होगा आप उनकी बातों को नजरअंदाज न करें क्योंकि इसमें आपका ही फायदा है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है, लेकिन शाम तक आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आप अपने पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको हृदय से जुड़ा रोग है तो लापरवाही न करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दूसरों के प्रभाव में आकर अपनी जरूरी फैसले लेने से बचें अन्यथा आपको पछताना पड़ सकता है। इसके अलावा इधर-उधर की बातों में अपना कीमती समय नष्ट न करें। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को भी ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। अगर आप किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज आपको कोई बढ़िया प्रस्ताव मिल सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाना चाहते हैं तो आपको अपनी कोशिशें तेज करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो छोटी-छोटी बातों पर अपने पार्टनर के साथ कहासुनी से बचें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज की बात करें तो दफ्तर में कार्यभार अधिक रहेगा। बेहतर होगा आप एक्टिव रहें और समय पर अपने सभी कार्य पूरे करने का प्रयास करें। मुमकिन है आज आपके बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने बड़े क्लाइंट्स से बातचीत करते समय अपने शब्दों का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपकी तीखी वाणी आपके लिए नुकसान की वजह बन सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। घर के बड़ों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। पैसों की स्तिथि ठीक-ठाक रहने के आसार है। आज आपको कोई भी बड़ा खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के स्वभाव में बदलाव देखने को मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। ऐसे में बातचीत के द्वारा आपको उनके दिल की बात जानने का प्रयास करना चाहिए। लव पार्टनर के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपकी सेहत में गिरावट संभव है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। हो सकता है शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी सफलता मिले। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे और आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इसके अलावा आज एक दूसरे के साथ आप ज्यादा समय भी बता पाएंगे। रोमांटिक लाइफ में जोश और उत्साह बना रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके पार्टनर आपके लिए एकदम परफेक्ट है। कामकाज की बात करें तो सेल्स से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। काफी कड़े परिश्रम के बाद आप अपना टारगेट पूरा कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 27
शुभ समय: सुबह 9 बजे से शाम 4: 50 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज की बात करें तो अगर आप किसी नए व्यापार की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। आपको कुछ समय और इंतजार करने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर करने का प्रयास होगा। इसके अलावा दफ्तर में चल रही है राजनीति से भी आपको सावधान रहना होगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। माता-पिता का समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के स्वभाव में रूखापन रहेगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अपनी निजी मामलों में किसी तीसरे को दखलअंदाजी करने न दें तो बेहतर होगा। अगर आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:25 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के मामले में आज का दिन आपको अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अटके हुए धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। आपको अपनी गलतियों से सबक लेने की जरूरत है और भविष्य में आपको अपने आर्थिक फैसले जल्दबाजी में लेने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। इसके अलावा आज आप सफलतापूर्वक किसी महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर पाएंगे। तेल से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों पर जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं कपड़ों के व्यापारियों को भी अच्छा लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। साथ ही एक दूसरे पर आपका भरोसा भी मजबूत होगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 24
शुभ समय: दोपहर 1:45 से रात्रि 8:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें अन्यथा आने वाले दिनों में आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। बेहतर होगा आप बेवजह की बहसबाजी या झगड़े झंझट से दूर रहें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर के नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है खासतौर पर आपको समय पर दफ्तर पहुंचने की आदत डालनी होगी। होटल या रेस्टोरेंट्स के व्यापारियों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने के आसार हैं। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











