Latest Updates
-
Parshuram Jayanti 2026 Sanskrit Wishes: परशुराम जयंती पर इन संस्कृत श्लोकों व संदेशों से दें अपनों को बधाई -
कौन हैं जनाई भोंसले? जानें आशा भोसले की पोती और क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का क्या है नाता? -
Amarnath Yatra Registration 2026: शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, घर बैठे कैसे करें आवेदन, क्या हैं जरूरी डॉक्यूमेट्स -
Akshaya Tritiya पर जन्म लेने वाले बच्चे होते हैं बेहद खास, क्या आप भी प्लान कर रहे हैं इस दिन डिलीवरी -
उत्तराखंड में 14 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, जानें मां बनने के लिए क्या है सही उम्र -
गर्मियों में भूलकर भी न खाएं ये 5 फल, फायदे की जगह पहुंचा सकते हैं शरीर को भारी नुकसान -
Himachal Day 2026 Wishes In Pahadi: 'पहाड़ां री खुशबू, देओदारे री छां', अपनों को भेजें पहाड़ी शुभकामनाएं -
Pohela Boishakh 2026 Wishes: 'शुभो नबो बोर्शो' के साथ शुरू करें नया साल, अपनों को भेजें ये शानदार संदेश -
Himachal Day 2026 Wishes: हिमाचल है हमारा अभिमान...हिमाचल दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal, 15 April 2026: इन 4 राशियों की आज पलटने वाली है किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?
9 जनवरी राशिफल: कुंभ राशि वालों को रहेगी आज पैसों की तंगी, सोच समझकर करें खर्च
आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और मिलेगी उन्हें अपार सफलता? किसे आज भी नहीं मिलेगा किस्मत का साथ? इस सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आप बिना किसी वजह के उदास महसूस कर सकते हैं। अपने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ वक्त बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप चाहें तो अपने मन की बात किसी से शेयर कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। आज आप किसी रचनात्मक प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। इससे आप काफी अच्छा अनुभव करेंगे। वरिष्ठों के सहयोग से आपको जबर्दस्त सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज का दिन निवेश के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। जीवनसाथी का व्यवहार आज आपके प्रति कुछ अच्छा नहीं रहेगा। यदि आप भी उग्र होंगे तो बात बहुत आगे बढ़ सकती है। रिश्तेदारों से कुछ तनाव मिल सकता है।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज पैसों की तंगी रहेगी जिस कारण आप काफी परेशान रहेंगे। अटके हुए मामले और घने होंगे जो आपका तनाव बढ़ा देंगे। व्यापारियों को आज के दिन थोड़ा संभल कर रहना होगा। अपने साझेदार पर आंख बंद करके भरोसा न करें। नौकरीपेशा जातकों को आज काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक आप पर एक साथ कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। वहीं दूसरी ओर आपके गृहस्थ जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी आपकी परेशानियों को समझेंगे और उनका पूरा समर्थन आपको मिलेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। उनकी प्रगति से आप खुश रहेंगे। आज सेहत आपकी ठीक नहीं रहेगी। मानसिक तनाव के कारण आपको झुंझलाहट महसूस होगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आपका अधिकांश समय पारिवारिक मामलों को सुलझाने में जाएगा। आप सोच समझकर अपने फैसले लें, जल्दबाजी में ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे भविष्य में आपको पछताना पड़े। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी नोक झोंक चल रही है तो सभी गिले शिकवे दूर करने का यही उचित समय है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आज काम का दबाव हल्का रहेगा लेकिन आप दफ्तर में ज्यादा इधर उधर की बातें और गप्पेबाजी करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा तनाव में गुजरेगा। आपका बनता हुआ काम बीच में अटक सकता है। यदि आप सही दिशा में मेहनत करेंगे तो निश्चित तौर पर आपको फायदा मिलेगा। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी। आज आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय मिल पाएगा।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 4
शुभ समय: प्रातः 5:40 से दोपहर 12:45 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पारिवारिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। अपनों का साथ और प्यार मिलने से आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो आप नकारात्मक विचारों को अपने मन में घर न करने दें। सकारात्मक सोच और कठिन परिश्रम से ही आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा। हालांकि कुछ छोटे मोटे खर्चे संभव हैं लेकिन कोई समस्या नहीं आएगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ रहेगा। व्यापार हो या नौकरी, आप पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में नीरसता रहेगी। हो सकता है आज जीवनसाथी का मूड कुछ खराब रहे। आप अपनी शादीशुदा जिंदगी में फिर से प्यार के रंग भरना चाहते हैं तो अपने प्रिय के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। आज आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वहीं व्यापारियों को कोई नया आर्डर मिल सकता है। आज आपकी प्रतिभा निखरकर सबके सामने आएगी जिससे आपका नाम होगा और आपके मान समान में वृद्धि होगी। यदि आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। घर परिवार में शांति का माहौल रहेगा। आज परिजनों के साथ दिन मजेदार बीतेगा। हो सकता है माता पिता की ओर से आपको कोई सरप्राइज भी मिले। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी लेकिन पैसों के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। आज किसी बात को लेकर आपकी चिंता खत्म होने से आपको मानसिक शांति और प्रसन्नता मिलेगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नौकरीपेशा जातकों को आज संभलकर रहना होगा। आपके सहकर्मी सहयोगी रहेंगे लेकिन उनसे ज्यादा उम्मीद न रखें, नहीं तो आपको निराशा हाथ लगेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज थोड़ा सोच समझकर आर्थिक लेन देन करना होगा। जल्दबाजी में कोई भी व्यावसायिक फैसला लेने से बचें, विशेष रूप से यदि आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं। आज आप सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक मोर्चे पर दिन काफी अच्छा रहेगा। माता पिता का सहयोग मिलेगा। आज उनके द्वारा दी हुई कोई महत्वपूर्ण सलाह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। दांपत्य जीवन में चली आ रही परेशानियों का आज समाधान हो सकता है। आज आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा। आज किसी पुराने दर्द से आपको काफी राहत मिलेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
परिजनों के बीच प्रेम और अपनापन रहने से घर में शांति का माहौल रहेगा। आपके जीवनसाथी के कारण आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। बच्चों के साथ समय व्यतीत करके आप एक अलग ही आनंद महसूस करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन बहुत ही बढ़िया है। यदि आपका उधार दिया हुआ धन कहीं अटका है तो उसके वापस मिलने की आज पूरी संभावना है। दफ्तर में आपको अपने बॉस से तारीफें मिलेगी जिससे आप दोगुने जोश और उत्साह से अपना हर काम पूरा करेंगे। बेरोजगारों को आज रोजगार मिल सकता है। व्यापारियों को भी उम्मीद के अनुसार ही फायदा मिलने से राहत मिलेगी। सेहत में सुधार आने से आप अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
सेहत का मामला आज एकदम बढ़िया रहेगा। आप स्वयं को तनाव मुक्त रखने का पूरा प्रयास करेंगे। आज आपके पास अगर ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं है तो बाहर निकलें और दोस्तों के साथ थोड़ा समय बिताएं या फिर अपने लिए कुछ खरीदारी करें। इससे आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पैसों को लेकर चल रही आपकी चिंता आज खत्म होती नजर आ रही है। इस बात की प्रबल संभावना है कि आपका अटका हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। आपको इस बात से सबक लेना होगा कि भविष्य में दोबारा बिना सोचे समझे किसी को उधार न दें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। कामकाज से जुड़ी यात्रा का योग बन रहा है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9:45 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
मनोरंजन और घूमने फिरने के लिए आज का दिन अच्छा है। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। आज किसी तरह की वित्तीय समस्या नहीं आएगी। इस बात में सावधानी बरतें की आप किसके साथ लेन देन कर रहे हैं। आज उधार लेने और देने दोनों से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए अच्छा दिन है क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। बच्चों के साथ बेरुखी से पेश न आएं बल्कि उन्हें प्यार से समझाएं। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। किसी दोस्त का ईर्ष्यालु स्वभाव आपके लिए झुंझलाहट की वजह बन सकती है। आप ऐसे लोगों को नजरअंदाज करना सीखें। नौकरीपेशा जातकों को आज उच्च अधिकारियों से संभलकर रहने की जरूरत है। हो सकता है आज किसी बात को लेकर वे आपसे ज्यादा खुश न रहें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से स्वयं लिए कुछ समय निकालने में सफल रहेंगे जिससे आप खुद पर भी ध्यान दे पाएंगे। आज मुमकिन है आप अपने लिए सुंदर पोशाकों की खरीदारी करें। इतना ही नहीं, आप खुद को एक नया लुक देने के लिए भी कुछ बदलाव कर सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही स्पेशल रहेगा। लंबे समय से चली आ रही आपकी दोस्ती आज आखिरकार प्यार में बदल जाएगी। यदि आज आपके सामने प्रेम प्रस्ताव रखा जाए तो आप फौरान उसे स्वीकार कर लेंगे क्योंकि आपके दिल में भी उनके लिए प्यार है। आज आप काफी उर्जावान रहेंगे और अपने सभी काम काफी तेजी से पूरे करेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आपका कोई आर्थिक प्रयास विफल होने से आपको निराशा हो सकती है। पैसों की तंगी के कारण आज कुछ दिक्कतें भी आ सकती हैं। कल के बारे में सोचकर आप अपना आज नष्ट न करें बल्कि इस समय का आनंद लें। अपने भविष्य को उज्जवल और बेहतर बनाने के लिए आपको अपनी योजनाओं पर गौर करने की जरूरत है। हो सके तो आज कुछ जरूरी बदलाव भी करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। यदि आप अपने उच्च अधिकारियों की तारीफ और सहयोग प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको और मेहनत करनी होगी। यह समय आत्मनिर्भर बनने का है। दूसरों के भरोसे अपना कोई भी काम न छोड़ें। मन अच्छा रहेगा तो आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 19
शुभ समय: प्रातः 5:15 से दोपहर 1 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि आप अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति चाहते हैं तो जहां तक हो सके अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिठाकर चलने की कोशिश करें। साथ ही मतभेदों को टालने का हर संभव प्रयास करें। यदि कोई समस्या हो भी जाती है तो बातचीत के द्वारा सब कुछ संभालने का प्रयास करें। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। ऐसे में आपका तनाव बढ़ सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करें। जोश में आकर ऐसा कोई भी काम न करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो जाए। सेहत की बात करें तो आज आपको किसी भी तरह की लापरवाही से बचना होगा। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या आ रही है तो डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











