For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

9 जुलाई राशिफल: इन 3 राशियों का दिन रहेगा बेहद खास, बाकी भी जानें अपनी किस्मत का हाल

|

आज किन राशियों की मेहनत रंग लाएगी और किसकी पलटेगी किस्मत, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। भाग्य आपका साथ देगा और कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आज कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। बॉस आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे। यदि आप काम से जुड़ी कोई सलाह देते हैं तो हो सकता है वरिष्ठ आपकी बातों का पूरा समर्थन करें। इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं खाने पीने की चीजों का कारोबार करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। अगर आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो अपने माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक

09 July 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो उसे ध्यान से पूरा करें अन्यथा आपको दी हुई जिम्मेदारी वापस ली जा सकती है। साथ ही इससे आपकी तरक्की भी रुक सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातक बड़े मुनाफे के लिए छोटे मुनाफों को नजरअंदाज न करें। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आपको अपने व्यवसायिक फैसले समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको लिवर से संबंधित कोई शिकायत है तो आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों पर बड़ा निवेश न करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में अब संभल कर रहें अन्यथा आप चालाकी भरी आर्थिक योजना में फंस सकते हैं। दफ्तर में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको पूरी मेहनत और लगन से अपना काम करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको समय का भी ध्यान रखना होगा। बेहतर होगा आप सही समय पर अपने काम पूरे करने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। बिना सोचे समझे पैसों का लेन देन न ही करें तो बेहतर होगा। निजी जीवन की बात करें तो पिता के स्वास्थ्य को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। अचानक उनके स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा क्रोध करने से बचने की जरूरत है नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। बढ़ते हुए खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ बेवजह की बहसबाजी से बचें। आपका गलत बर्ताव आज आपको शर्मिंदा करा सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें और अपने काम पर फोकस करें। व्यापार से जुड़े जातकों को अनावश्यक यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। इंपोर्ट एक्सपोर्ट का कारोबार करने वाले जातकों के लिए उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। माता की ओर से आज लाभ संभव है। भाई बहनों के साथ आपको मौज मस्ती करने का बढ़िया मौका मिल सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हो सके तो आज आप अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताएं। सेहत की बात करें तो आज आप अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। हो सके तो बाहर का खाना न खाएं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने पेंडिंग कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को टैक्स के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है। लापरवाही आपका बड़ा नुकसान करा सकती है। पारिवारिक जीवन में तनाव संभव है। छोटी-छोटी बातों को लेकर परिजनों के साथ बहसबाजी से बचें, विशेष रूप से घर के बड़ों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझना होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक गया है तो आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें, जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। धन कमाने का कोई बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। अगर आप समझदारी से काम लेते हैं तो आपकी आर्थिक समस्याओं का जल्द ही अंत हो सकता है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। परिजनों के साथ आपका टकराव संभव है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से और वाणी पर काबू रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपको क्रोध और तनाव से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। अगर आप बचत पर ध्यान देंगे तो जल्द से जल्द अपने कर्जों से मुक्ति पा सकते हैं। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। अचानक आपका ट्रांसफर हो सकता है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों पर काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। कपड़ों के व्यापारियों को आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप अपने प्रिय से किसी भी विवादित मुद्दे पर बातचीत न करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। टीवी, मोबाइल और कुसंगति से आप दूर रहें अन्यथा आपके सुंदर भविष्य का सपना अधूरा ही रह जाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ आज निराशा लगेगी। अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति न होने से आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सम्मान से पेश आएं। यदि वे आपको कोई सलाह देते हैं तो उनकी बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। इसके अलावा आज बॉस की नजर भी आप पर बनी रह सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आज किसी तरह की समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आज छोटी सी भी परेशानी होती है तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। हो सकता है आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जाएं। इसके अलावा आपको कुछ जरूरतमंदों की मदद करने का भी मौका मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में आप पर काम का बोझ बढ़ रहा है तो आपको चिंतित होने की जरूरत नहीं है। आप शांत दिमाग से और एक अच्छी योजना के अनुसार अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातक यदि बड़ा कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो आपको समझदारी से अपना फैसला लेने की जरूरत है। निजी जीवन की बात करें तो बड़े भाई या बहन के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। अपने रिश्तों की मिठास बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 44

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पारिवारिक मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि कुछ समय से घर का वातावरण ठीक नहीं चल रहा है तो आज कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। हो सके तो आज आप ज्यादा समय परिजनों के साथ बिताएं। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय की समझदारी से आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चों की लिस्ट कुछ बढ़ सकती है। आज चाह कर भी आप बचत नहीं कर पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरी या व्यापार आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो देर रात तक जागने की आपकी आदत को जल्द से जल्द बदलने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी-छोटी गलतियों पर आपको उनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके मार्ग में कोई बाधा आ सकती है। निजी जीवन की बात करें तो माता पिता के साथ संबंध बिगड़ सकता है। आपका लापरवाह रवैया अपनों के दिल को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके अपने दुखी हो। अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4:40 से रात्रि 10:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। घर की सुख सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा और वे आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। इतना ही नहीं, आज आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी अच्छी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। साथ ही सहकर्मियों के साथ भी तालमेल अच्छा रहेगा। आज आप खूब मेहनत करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। दवा के कारोबारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 9 July 2021 Friday

What does your Friday July 9, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Thursday, July 8, 2021, 15:14 [IST]
Desktop Bottom Promotion