9 जून राशिफल: जून महीने का दूसरा मंगलवार इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ

आज किन राशियों का दिन रहेगा शुभ और किसका अशुभ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। इसी बात को लेकर आपका तनाव बढ़ सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप तनाव न लें और खुद पर किसी भी बात का ज्यादा दबाव न डालें। आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहेगा। ऐसी स्थिति में आप अतिरिक्त समय लेकर अपना कार्य पूरा करने की कोशिश करें लेकिन आज जल्दबाजी करने से बचें अन्यथा आपकी छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापारियों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। आपका जो काम सरलता से पूरा हो जाता था आज उसमें कोई रुकावट आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलने से आपको राहत मिलेगी।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 16

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो अपनी तलाश शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। हालांकि आपको कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए बेहतर यही होगा कि आप अपना फैसला सोच-समझकर लें। वहीं व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज कुछ कर्मठ और निष्ठावान लोगों के साथ आप जुड़ सकते हैं। जल्द ही आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। तनाव से मुक्ति पाने के लिए आज आप अपनों के बीच ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार बना रहेगा। अपने प्रिय का साथ पाकर आप अच्छा महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज कान में दर्द से आप परेशान रहेंगे। बेहतर यही होगा कि आप डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आप अपने निजी और व्यवसायिक जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने का पूरा प्रयास करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में किसी कठिन कार्य को पूरा करने में आपको सहकर्मियों की मदद लेनी पड़ सकती है। व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई भी आर्थिक सौदेबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। पैसों की बात करें तो आज आप कोई पुराना उधार चुकाने में सफल रहेंगे। वहीं पैसों के मामले में आज जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा न करें। जीवनसाथी का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी सी बात को लेकर आज आप दोनों के बीच बड़ी बहसबाजी हो सकती है। अगर आप अपना व्यवहार संतुलित रखेंगे तो आपके घर की शांति बनी रहेगी। सेहत के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

आज का राशिफल 09 June 2020 | Aaj ka rashifal | Today's Horoscope | Deepali Dubey | Boldsky
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपके रास्ते में आ रही बाधाओं के कारण आज आपका मनोबल कमजोर पड़ सकता है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आप अपनी ओर से प्रयास करते रहें। सही समय आने पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। पैसों की बात करें तो आपको एक अच्छे से फाइनेंशियल प्लानिंग की जरूरत है ताकि आप आर्थिक संकट से बचे रहें। आज घरेलू खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। दफ्तर के कार्यों को यदि आज आप समय पर पूरा कर पाते हैं तो इसका फायदा आपको जरूर मिलेगा। व्यापारियों को आज लाभ कमाने का कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो भाईयों के साथ अपने संबंध अच्छे रखने की कोशिश करें। सेहत की दृष्टि से आज का दिन बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए बहुत खर्चीला रहेगा। मौज मस्ती पर आप कुछ ज्यादा ही धन खर्च कर सकते हैं। हालांकि इससे आप कुछ नयापन महसूस करेंगे लेकिन आपको अपनी जेब पर भी नजर बनाकर रखने की जरूरत है। अगर आप व्यापार करते हैं और लंबे समय से आपका कोई व्यवसायिक मामला अटका हुआ है तो किसी अनुभवी व्यक्ति या जानकार से सलाह लेकर आप इस मामले को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपको निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ दिन आनंद में बीतेगा। वहीं दूसरी ओर इस समय आपको अपने बच्चों की पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो आज अचानक कमर या पीठ में दर्द उभर सकता है। बेहतर होगा कि आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आप व्यापार करते हैं तो आज आपका व्यवसाय एक बार फिर तेजी पकड़ सकता है। हालांकि आज आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है लेकिन आपकी मेहनत का अच्छा फल आपको जरूर मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आलस्य से बचें और किसी भी काम को लेकर आनाकानी न करें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ठीक रहेगा। आज आप सोच समझकर खर्च करेंगे और बचत पर अधिक ध्यान देंगे। पारिवारिक जीवन में अचानक कोई समस्या खड़ी हो सकती है लेकिन आप अपनी समझदारी से मामले को निपटाने में सफल रहेंगे। शाम तक घर का माहौल सामान्य हो जाएगा। इस राशि की गर्भवती महिलाओं को आज अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। ऐशो आराम की चीजों पर ज्यादा धन खर्च करने से बचें। आप अपनी आमदनी से अधिक खर्च कर रहे हैं। अगर आप आर्थिक संकट से बचना चाहते हैं तो आपको बचत पर ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को एक समय पर एक ही कार्य पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप एक साथ कई काम निपटाने की कोशिश करेंगे तो आपसे गलतियां भी अधिक होंगी। बेहतर यही होगा कि आप योजनाबद्ध तरीके से अपने काम करें। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। सेहत की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। बेहतर होगा कि आप खुद के लिए भी समय निकालें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 41

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ रहेगा। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो जिस दिशा में आप प्रयास कर रहे हैं उस तरफ से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यदि आप पहले से ही नौकरी करते हैं तो आज आपके लिए तरक्की का कोई नया रास्ता खुल सकता है। बेहतर यही होगा कि आप अपनी आंखें और कान खोल कर रखें अन्यथा मौका आपके हाथ से निकल सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप नया काम करने की सोच रहे हैं और पैसों से जुड़ी दिक्कत आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज कुछ लोग आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। जिन लोगों से आपकी बनती नहीं है, वो आपको नीचा दिखाने के लिए आपके बारे में झूठी अफवाह फैला सकते हैं। बेहतर होगा कि आप सावधान रहें। ऐसे लोगों से निपटने के लिए आपको समझदारी से काम लेना होगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप तय समय पर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे और उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिल पाएगा। व्यापारियों को आज कोई बड़ा झटका लग सकता है। आपका बनता हुआ काम अचानक बिगड़ने से नुकसान संभव है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर में आज तनाव रहेगा। पैसों को लेकर आज घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ने से आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 1:45 से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आपको अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखना होगा। अगर आप दिल के मरीज हैं तो ज्यादा तनाव लेने से बचें और आराम पर ध्यान दें। पैसों के मामले में दिन शुभ रहेगा। अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। मुमकिन है लंबे समय से अटका हुआ धन आज आसानी से वापस मिल जाएगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। विषम परिस्थितियों में भी आप मन लगाकर काम कर पाएंगे। आज किसी सहकर्मी के साथ आपकी छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप इस तरह की बातों को नजरअंदाज करना सीखें, विशेष रुप से कार्य स्थल पर इससे बचें। व्यापारी वर्ग को अच्छी सफलता मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 8:25 से दोपहर 3:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। यदि आप कोई आर्थिक प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आपको आज उसमें सफलता न मिले लेकिन आप निराश न हों। जल्द ही आपकी मेहनत रंग लाएगी और पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आज कागजी काम करते समय आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी एक गलती आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। आप व्यापार करते हैं तो अपनी अटकी हुई योजनाओं को दोबारा शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। यदि आप पारिवारिक व्यापार से जुड़े हैं तो आपके पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा को महसूस करेंगे। आपकी सकारात्मकता आपको दूसरों से आगे रखेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने बेहतरीन प्रदर्शन से आज वरिष्ठ अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आपके काम से प्रभावित होकर वे आपको कोई नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंप सकते हैं। व्यापारियों को आज कोई बढ़िया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलने की संभावना है। अगर आप समझदारी से अपने निर्णय लेते हैं तो इसका अच्छा लाभ आपको जल्द ही मिलेगा। परिजनों के साथ आज आप एक शांत भरा दिन गुजारेंगे विशेष रूप से माता-पिता के साथ संबंध और मजबूत होंगे। आज माता की ओर से लाभ संभव है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से सुबह 11 बजे तक

Story first published: Tuesday, June 9, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion