For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

9 जून राशिफल: धनु राशि वाले करें आज ये काम, मिलेगी अपार सफलता

|

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारी आप के प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। इसके अलावा आपको उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। वहीं साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। मुमकिन है आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर भी लगे। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें, जल्द ही आप के कारोबार में नया मोड़ आ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप शादीशुदा हैं और आपने अपने जीवनसाथी से कोई वायदा किया है तो उसे पूरा करने का प्रयास करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा परिणाम देने वाला रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही पुरानी किसी कानूनी मामले में भी आपको राहत मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिल सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। निजी जीवन की बात करें तो घरेलू कलह शांत हो सकता है। हालांकि घर परिवार से जुड़े फैसले आपको समझदारी से लेने का प्रयास करना होगा। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आपके खर्चों की लिस्ट बढ़ती नजर आ रही है। बेहतर होगा आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। इसके अलावा दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक निर्णय लेने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको किडनी संबंधित कोई समस्या है तो आज किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं और पढ़ाई लिखाई में आपका ज्यादा मन नहीं लग रहा है तो आपको बेवजह की चीजों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप रोजाना ध्यान करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो और किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको सभी कोनों से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए। अगर आप सोच समझकर अपने फैसले लेंगे तो जल्द ही आपको अच्छा लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। घर का वातावरण शांत रहेगा। हो सकता है परिजनों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका न मिले। हालांकि काम के साथ आपके लिए आपका परिवार भी उतना ही जरूरी है, इसलिए आपको अपने पेशेवर और निजी जीवन के बीच संतुलन बना कर चलना होगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। इस फैली हुई वैश्विक महामारी को देखते हुए आपको जरा सी भी लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:40 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से में ऐसे कोई भी काम न करें जिससे दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। कामकाज के मोर्चे पर यदि आप किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो आपको अपने शुभचिंतकों और कुछ अनुभवी लोगों से सलाह ले लेनी चाहिए। जल्दबाजी महंगी पड़ सकती है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। निजी जीवन की बात करें तो घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें और उनके विरुद्ध जाकर कोई भी काम न करें तो बेहतर होगा। सेहत की बात करें तो आज कमर या पीठ से जुड़ी समस्या हो सकती है। वजनदार चीजें उठाने से बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 12:30 से शाम 6:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको थकान और अनिद्रा की समस्या हो सकती है। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें। यदि आपको अपनी स्थिति मजबूत करनी है तो आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। छोटी छोटी गलतियां करने से बचें। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह अनुसार चलें। आपको फायदा जरूर होगा। इस राशि के व्यापारियों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपको लाभ कमाने का बढ़िया मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में यदि कोई समस्या है तो आज उसे सुलझाने का मौका को मिल सकता है। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य में से बेहतर रहेगी। हालांकि आपको खुले दिल से खर्च न करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 9:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज की बात करें तो दफ्तर में काम के प्रति आपकी लगन और समर्पण देखकर आपके बॉस काफी प्रभावित होंगे। हो सकता है आज आपको आपकी तरक्की के संकेत भी मिले। इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी अच्छी कंपनी से आपको इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आप अपनी तैयारियों में किसी भी तरह की कमी न करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। अगर आप खुदरा व्यापारी हैं तो आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। एक रोमांटिक शाम बिताने के लिए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ सैर सपाटे पर जा सकते हैं। हालांकि घर के बाहर आपको सारी जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको और परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आज आपको आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिलने की प्रबल संभावना है। बेहतर होगा आप मन लगाकर काम करें और उच्च अधिकारियों को किसी भी तरह की शिकायत का मौका न दें। व्यापारियों को पैसों के मामले में संभलकर रहने की जरूरत है अन्यथा आज आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो यदि कुछ समय से घर का वातावरण अशांत है तो आज कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। घर के बड़ों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचे हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो अधिक क्रोध और तनाव से बचें।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपको इन चुनौतियों से घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप हिम्मत और समझदारी से काम लें। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को कानूनी मामलों में अधिक सतर्कता बरतनी होगी। जरा सी लापरवाही भारी नुकसान की वजह बन सकती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ अनबन होने की प्रबल संभावना है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा बात काफी बढ़ सकती है। पैसों के मामले में दिन औसत रहेगा। आज कोई भी बड़ा आर्थिक लेन देन न ही करें तो बेहतर होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो कोई पुराना रोग उभर सकता है जिससे आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह को भी नजरअंदाज न करें। सभी के साथ मिलजुल कर काम करें। अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपको कुछ बड़े ग्राहकों से जुड़ने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आज आप अपनी योजनाओं में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी की वजह से कुछ तनाव संभव है, लेकिन जल्द ही आपकी समस्या का अंत होगा। सेहत की बात करें तो यदि आपको पहले से ही कोई समस्या है और आज आपकी परेशानी बढ़ती नजर आए तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की चाहिए।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में आज आपको कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही नतीजा है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। अगर आपका काम शेयर बाजार, सोना चांदी आदि से जुड़ा है तो आज आपको मिलाजुला परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में समस्याएं बढ़ती नजर आ रही है। बड़े भाई के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। आपको झगड़े झंझट या बहसबाजी से दूर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके रिश्ते में बड़ी दरार पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह की कमी रहेगी। अपनी शादीशुदा जिंदगी की खुशियां बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय देना होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की जरूरत है अन्यथा आपकी सेहत में भारी गिरावट संभव है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। नई जिम्मेदारियों के साथ आपके लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे विशेष रुप से अगर आप बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हैं तो आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ मनमुटाव संभव है। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो बाहर के भोजन से परहेज करें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों के मामले में आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट संभव है। बेहतर होगा पैसों के मामले में अब ज्यादा लापरवाही न करें। जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में आपको अपने प्रिय की मन की बात जानने का प्रयास करना होगा। दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहेगा। आज आपको समय का ध्यान रखने की जरूरत है। अपने सभी काम तय समय पर पूरे करने का प्रयास करें। इसके अलावा आज कोई भी काम अधूरा न छोड़ें। कपड़ों के व्यापारियों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आपका स्वास्थ्य खराब है तो आपको समय-समय पर अपनी दवाइयां लेने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक

English summary

Daily Horoscope for 9 June 2021 Wednesday

What does your Wednesday June 9, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Tuesday, June 8, 2021, 15:16 [IST]
Desktop Bottom Promotion