Latest Updates
-
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
9 मार्च राशिफल: तुला और मीन राशि वालों का दिन रहेगा भाग्यशाली
आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा सकारात्मक बदलाव और किसके हाथ लगेगी निराशा जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज अचानक आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप खुद को इसके लिए मानसिक रूप से तैयार रखें। साथ ही आपको धैर्य से काम लेने की भी सलाह दी जाती है। कामकाज में एकाग्रता बनाए रखने का प्रयास करें। जरा सी लापरवाही आज आपके लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको जल्दबाजी से बचने की जरूरत है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपकी थकान कुछ बढ़ सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप विद्यार्थी हैं और पढ़ाई में आपका ज्यादा मन नहीं लग रहा है तो आप रोजाना सुबह उठकर ध्यान करें। इसके अलावा आप टीवी और मोबाइल से भी दूर रहने का प्रयास करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। आप सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर काम करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का भी प्रयास करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि आपका काम लकड़ी का है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आने की संभावना है। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझना होगा, साथ ही उनका सम्मान भी करें। हो सके तो अपने प्रिय के लिए कोई अच्छा तोहफा भी खरीदें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला है। अगर आप व्यापार करते हैं और साझेदारी में किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज के दिन आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों का दिन भी आज सामान्य से बेहतर रहेगा। आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज आपको कोई भी बड़ा खर्च करने से बचने की जरूरत है। कुछ समय से यदि आपके पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज आप किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह जरूर लें। लापरवाही हानिकारक साबित हो सकती है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको पीठ में दर्द की समस्या हो सकती है। लगातार बैठकर काम करने से बचें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी पदोन्नति होने की प्रबल संभावना है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आपका काम इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा है तो आपको आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। हो सकता है आज आप अपने प्रिय के साथ सैर सपाटे के लिए अपनी पसंदीदा जगह पर भी जाएं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। सेहत की बात करें तो आज आप काफी ऊर्जावान और तरोताजा रहेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही मजेदार रहने वाला है। दोस्तों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। हो सकता है आज आपको छोटी सी यात्रा करने का भी मौका मिले। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार अधिक रहेगा लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से आपके सभी काम सरलता से पूरे हो जाएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। हो सकता है आपका आर्थिक प्रयास विफल हो जाए। शाम को जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। मानसिक रूप से आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
जमीन जायदाद से जुड़े किसी पुराने मामले को लेकर आज आप काफी परेशान रहेंगे। हो सकता है आज आपको कुछ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़े। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में यदि वर्क लोड बढ़ता है तो आपको ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नहीं है। आप धैर्य और समझदारी से काम लें। यह समय पूरी ईमानदारी से मेहनत करने का है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। हो सकता है आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा भी आए। निजी जीवन की बात करें तो घर का वातावरण शांत रहेगा और परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी से बचें। आपका अनियंत्रित क्रोध आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। अटके हुए धन की प्राप्ति होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। यदि आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियों का अंत होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कामकाज की बात करें तो आपकी मेहनत और लगन देखकर वरिष्ठ अधिकारी काफी प्रभावित होंगे। हो सकता है आज वे आपको कोई बड़ा मौका भी दें। यदि आप इस अवसर का लाभ उठाते हैं तो जल्द ही आपकी तरक्की भी हो सकती है। खुदरा व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो देर रात तक आपको जागने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में यदि बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपते हैं तो आज आप उसे पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ पूरा करने का प्रयास करें। साथ ही आपको समय का ध्यान रखने की भी सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापार करते हैं और आज कोई नई डील करने वाले हैं तो हो सकता है किसी कारणवश आपकी यह डील टल जाए। आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपकी यह समस्या अस्थाई है। जल्द ही आपकी यह परेशानी दूर होगी और चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। पैसों के मामले में दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आज आप कोई पुराना उधार चुका सकते हैं। घर का वातावरण आज अशांत रहेगा। पैसों को लेकर घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और शब्दों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण आज कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
थकान और मानसिक तनाव बढ़ने के कारण आज का दिन आपके लिए काफी बोझिल रहेगा। हो सकता है किसी भी काम में आपका मन न लगे। ऐसे में आपको आज आराम पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा नकारात्मक विचारों से भी दूर रहें। कॉस्मेटिक, फुटवियर या कपड़ों का बिजनेस करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है। माता पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। कठिन परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी के स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। बेहतर होगा आप किसी भी विवादित मुद्दे पर अपने प्रिय से बात करने से बचें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप व्यापार करते हैं और बड़ा मुनाफा आपके हाथ नहीं लग रहा है तो आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। जल्द ही आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने बॉस की ओर से कोई अच्छी और महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपनी कोशिशें बढ़ानी होगी। आप जमकर मेहनत करें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा । मुमकिन है उनकी ओर से आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज भी मिले। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप काम का बोझ महसूस कर रहे हैं तो आपको अपना हर काम योजना के अनुसार करना चाहिए। खुद पर ज्यादा दबाव न डालें। आप धीमी गति से ही सही अपने काम पूरे करने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। अगर जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज वे प्यार से आपकी ओर हाथ बढ़ा सकते हैं। बेहतर होगा आप भी अपना गुस्सा छोड़ दें और अपनी ओर से पूरा सहयोग दें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर आप ज्यादा खर्च करने के मूड में हैं तो आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज सिर में दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपके वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा किसी अन्य बड़ी कंपनी से आपको बढ़िया नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को यदि आज निवेश करने का मौका मिलता है तो ज्यादा जल्दबाजी न करें। ऐसी आर्थिक योजनाओं में निवेश करें जिससे आने वाले समय में आपको बड़ा फायदा मिल सके। निजी जीवन की बात करें तो आज अचानक कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। किसी मित्र या परिजन के साथ आपकी अनबन हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज खर्चे कम होंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आप अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











