For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

9 मई राशिफल: इन 4 राशियों पर पड़ने वाला है आज का दिन भारी

|

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त करें और अपने दिन को बनाएं खुशनुमा। आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष:

मेष:

आज का दिन आपके लिए संघर्षों और चुनौतियों से भरा रह सकता है। अगर अभी आपको किसी का साथ नहीं मिल पा रहा है तो निराश होने कि जरूरत नहीं है, जल्द ही परिस्थितियां बदलेगी और आपको अपनों का समर्थन मिलेगा। आपके कामकाज की बात करें तो अभी कोई भी बड़ा फैसला न ही लें तो बेहतर होगा। इस समय आपको बहुत समझदारी से अपना कदम आगे बढ़ाना है। नौकरी हो या व्यापार आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। शादीशुदा जातकों का दिन बेहद खूबसूरत रहेगा। जीवनसाथी का प्यार भरा व्यवहार और उनकी सकारात्मकता आपको मुश्किल हालातों में भी हिम्मत देगी। पैसों की बात करें तो आज का दिन खर्चीला रहेगा। किसी लंबे चौड़े पुराने बिल का भुगतान आपको करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 10

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12:45 तक

वृषभ:

वृषभ:

यह समय नई शुरुआत करने का है इसलिए अपने दिमाग से सारे नकारात्मक विचार निकाल दें। आप मेहनत करें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। आज मन में कुछ दुविधा रहेगी। ऐसे में आपको समझ नहीं आएगा कि क्या करें और क्या न करें। बेहतर होगा आप अपने किसी करीबी या अनुभवी व्यक्ति से इस विषय पर बात करें और सलाह लें। प्यार के मामले में आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है लेकिन अतीत में प्यार में मिला हुआ धोखा आपको आगे बढ़ने नहीं देगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज खर्च बढ़ता भी है तो किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी। वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:05 तक

मिथुन:

मिथुन:

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। सबसे पहले बात करते हैं आपके कामकाज की तो नौकरीपेशा जातकों को अच्छे परिणाम के लिए और अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपके हाथ कुछ निराश लग सकती है लेकिन आपको ध्यान से अपने काम करने होंगे। इसके अलावा समय पर काम पूरे करने की कोशिश करें। खुदरा व्यापारियों को आज छोटा मोटा मुनाफा मिल सकता है। परिवार में शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। हालांकि इस शांति और प्यार को बनाए रखने के लिए आज आपको विवादित मुद्दों को उठाने से बचना होगा। जीवनसाथी का पूरा समर्थन मिलेगा। पैसों की बात करें तो आर्थिक संकट से बचने के लिए समझदारी से खर्च करें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 4 बजे तक

कर्क:

कर्क:

आज आप तनाव से दूर और एक शांत भरा दिन गुजारेंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मुमकिन है आपके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए वरिष्ठ आपके प्रमोशन का फैसला ले सकते हैं। आप महसूस करेंगे कि आपकी मेहनत सफल हो रही है। वहीं व्यापारी वर्ग को भी फायदा मिल सकता है। आज कुछ बड़े ग्राहकों के साथ आप संपर्क कर सकते हैं। निजी जीवन में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। अगर छोटी मोटी परेशानी आती भी है तो अपनों के सहयोग से आप उससे निपटने में कामयाब रहेंगे। शादीशुदा जातकों को आज काफी दिनों बाद जीवनसाथी के साथ कुछ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इन पलों का आप भरपूर आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

 सिंह:

सिंह:

कहीं न कहीं आप अपने लक्ष्य से भटक रहे हैं। बेकार की बातों में पड़कर आप अपना आज और आने वाला कल दोनों ही बिगाड़ रहे हैं। इस समय आपको केवल अपने उद्देश्य के बारे में सोचना चाहिए। अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश करें। नौकरीपेशा जातकों का तनाव बढ़ सकता है। आप काफी दबाव महसूस करेंगे जिससे आपके प्रदर्शन में भी गिरावट आ सकती है। आपको शांत दिमाग से अपने काम करने की जरूरत है। व्यापारियों को आज किसी भी तरह के वाद विवाद से बचना होगा अन्यथा आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। पारिवारिक जीवन मे स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों का प्यार और साथ मिलेगा। पैसों की बात करें तो आज उधार लेने की नौबत आ सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या:

कन्या:

कामकाज में सफल होने के लिए आपको कुछ नया और सृजनात्मक सोचना होगा। नौकरीपेशा जातकों को अपनी कोशिशें बढ़ानी होगी। किसी तरह के दबाव में आकर अपने महत्वपूर्ण फैसले न लें बल्कि अपने विचार खुलकर सबके सामने रखें। आपके लिए क्या अच्छा है क्या नहीं, ये आप भली भांति जानते हैं। इसके अलावा आज नौकरी करने वाले जातकों को आर्थिक समस्या से भी जूझना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। जीवनसाथी के स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आज आपके बीच झगड़ा होने की भी संभावना है। सेहत आपकी ठीक रहेगी लेकिन आपको काम के साथ आज आराम पर भी ध्यान देना होगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला:

तुला:

जीवन की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको दिल और दिमाग दोनों का इस्तेमाल करना होगा। आपको अपनी कल्पनाओं से बाहर निकल कर हकीकत का सामना करना होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपकी कोई बड़ी चिंता दूर होगी। आपका रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आलस्य से बचना होगा। यदि आप बहानेबाजी करते रहेंगे तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी बढ़िया रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी का मन बना सकते हैं। आपकी सेहत की बात करें तो आज मन में कुछ चिंताएं रहेंगी जिसकी वजह से आप अस्वस्थ महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से सुबह 11 बजे तक

वृश्चिक:

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख और शांति रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ बिताए अच्छे पल आपकी कोई पुरानी याद ताजा कर देंगे। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा और आप ढ़ेर सारी मौज मस्ती करेंगे। इसमें आपको अपने परिजनों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। अगर पिछले कुछ दिनों से आप अपनी सेहत को लेकर परेशान थे तो आज के दिन आप बेहतर और ऊर्जावान महसूस करेंगे। रोमांटिक लाइफ में प्यार ही प्यार रहेगा। आपके पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन कुछ बेहतर रहेगा। हालांकि पैसों के मामले में समझदारी से काम लेंगे तो अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक

 धनु:

धनु:

आज का दिन कई तरह से आपके धैर्य की परीक्षा लेगा। घर हो या कार्यस्थल आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को पैसे से जुड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। वेतन मिलने में विलंब हो सकता है जिससे आपके लिए अपने खर्चे संभालना मुश्किल हो जाएगा। वहीं व्यापारी वर्ग को अभी कोई नया काम नहीं करना चाहिए। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। रिश्तों में बिगड़े हुए तालमेल को ठीक करना आपके लिए बेहद मुश्किल होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। लंबे समय से चली आ रही आपकी शिक्षा में कोई बाधा दूर होने से आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे पाएंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 3:30 बजे तक

मकर:

मकर:

आपके वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। हालांकि अगर जीवनसाथी आपसे नाराज है तो आज पूरी तरह से उनका गुस्सा शांत नहीं होगा। ऐसे में आपको उनके लिए कुछ स्पेशल करना चाहिए। अगर आप सिंगल हैं तो आज दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन कुछ ठीक नहीं है। पैसे से जुड़े लेन देन में बड़ी गड़बड़ी हो सकती है जिससे आपका नुकसान संभव है। कामकाज में कुछ रुकावटें आएंगी लेकिन आप धैर्य रखें। आपके सभी कार्य समय पर निपट जाएंगे। आज आपकी प्राथमिकता आपका परिवार होगा। कुछ मसले ऐसे हैं जिन्हें जल्द से जल्द सुलझा लेने में ही आपकी भलाई है। अगर आप थोड़ी सी कोशिश और करेंगे तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 1:45 से शाम 7 बजे तक

कुंभ:

कुंभ:

आज कोई आपसे मदद की उम्मीद करता है तो आप उसकी सहायता जरूर करें। हो सकता है इससे उस इंसान की किसी बड़ी समस्या का हल हो जाए और उसकी जिंदगी बदल जाए। हंसी मजाक में किसी से ऐसी बात न कहें जिससे उसकी भावनाओं को ठेस पहुंचे। आज आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आपका कोई पुराना दुश्मन आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकता है। अपने महत्वपूर्ण कार्य स्वयं ही निपटाने का प्रयास करें, दूसरों पर निर्भर ना रहें। यदि आप प्रॉपर्टी के काम से जुड़े हैं तो मौजूदा हालात में काम को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। अपनी मेहनत से आप अच्छा पैसा कमाने में कामयाब रहेंगे। आपके वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के प्रति आपको अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी लानी होगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

मीन:

मीन:

अगर आप एक शांत भरा दिन गुजारना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आपकी उग्रता न सिर्फ घर का माहौल खराब कर देगी बल्कि आपके बनते हुए कार्यों को भी बिगाड़ देगी। आप मानसिक अशान्ति की अनुभूति कर रहे हैं तो आपको धार्मिक कार्यों में ध्यान देना चाहिए। पूजा पाठ से आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। अगर आप नौकरी करते हैं और अपने प्रमोशन का सपना देख रहे हैं तो आज इससे जुड़ी कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। पैसों की आवक अच्छी रहेगी लेकिन अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 41

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:55 तक

English summary

Daily Horoscope for 9 May 2020 Saturday

What does your Saturday, May 9, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Friday, May 8, 2020, 14:54 [IST]
Desktop Bottom Promotion