Latest Updates
-
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं -
Navratri Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत संदेशों और श्लोकों के साथ अपनों को दें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri 2026: पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए जरूर पढ़ें ये शक्तिशाली संस्कृत श्लोक -
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: नववर्ष पर चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Eid Chand Raat 2026: ईद का चांद दिखने पर अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद
9 मई राशिफल: पैसों के मामले में आज ये राशियां रहेगी भाग्यशाली
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज मन कुछ उदास रहेगा और भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप खुद पर नियंत्रण रखें। अगर आप व्यापार करते हैं और अपने कारोबार में किसी तरह के बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो आपको इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। जल्दबाजी में ऐसा कोई काम न करें जिससे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। नौकरीपेशा जातकों को चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है वरिष्ठ अधिकारियों का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक न रहे। ऐसे में आप काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा आप अपने काम पर फोकस करें और उच्च अधिकारियों को शिकायत का मौका न दें। पैसों की बात करें तो आज आपको कोई भी बड़ा खर्च करने से बचने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो मसालेदार भोजन से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 10:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो स्वास्थ्य में गड़बड़ी के कारण आज आपके शिक्षा में रुकावट आ सकती है। आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी और आपके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा। बेहतर होगा आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कामकाज की बात करें तो छोटी मोटी रुकावटों से घबराने की जगह आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। उचित समय आने पर आपकी सारी समस्याओं का समाधान होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आज माता-पिता के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन की उलझे हुए मामले सुलझने के आसार हैं। पैसों की बात करें तो आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 4:35 से रात्रि 10:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके अच्छे सितारे आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ करा सकते हैं। हालांकि अपने भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखकर ही आपको अपने आर्थिक फैसले लेने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की जरूरत है। यदि आप अपने काम पर ध्यान नहीं देंगे तो आपके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कड़े संघर्ष के बाद अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपको सभी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको नसों और मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा खासतौर पर अगर आपको सांस से जुड़ी समस्या है तो आज आप जरा सी भी लापरवाही न करें। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को आज अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको अपनी इस मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिल सकता है। पैसों की बात करें तो अगर आप लोन लेने की सोच रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां ठीक-ठाक रहेगी। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है। हालांकि जल्द ही सब कुछ शांत हो जाएगा, लेकिन आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की जरूरत है। शाम को दोस्तों के साथ मुलाकात करने का मौका मिल सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों को किसी बड़ी परेशानी से दो-चार होना पड़ सकता है। यदि दफतर में काम से संबंधित कोई समस्या है तो आपको वरिष्ठ अधिकारियों से सलाह लेनी चाहिए। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश से जुड़े फैसले लेने से बचने की जरूरत है। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आर्थिक समस्या के कारण आपके मार्ग में बाधा आ सकती है। निजी जीवन की बात करें तो आपको झगड़े झंझट से दूर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। बेहतर होगा आप सभी के साथ मिलजुलकर और प्यार से रहें। पैसों की बात करें तो यदि आज आप कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेते हैं तो अपने बड़ों की सलाह जरूर लें, इसमें आपका ही फायदा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आपका प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लगने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो घर के वातावरण में सुधार देखने को मिलेगा। घरेलू कलह की वजह से यदि आप मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं तो आज आपको इससे मुक्ति मिल सकती हैं। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर करने का प्रयास करें। सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान के साथ आपको पर्याप्त आराम करने की भी जरूरत है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 12:15 से 3:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आएगा। आपका अटका हुआ कोई काम दोबारा शुरू हो सकता है। इसके अलावा आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान होगा। नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार अधिक रहेगा। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे, साथ ही वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से भी संतुष्ट रहेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपको अपने बजट के अनुसार खर्च करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी और विपरीत परिस्थिति में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको सामाजिक दूरी बना कर रखना होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप व्यापारी हैं और निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। आने वाले समय में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का दिन काफी व्यस्त रहेगा, लेकिन आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा होने से आपको काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा बॉस की ओर से मिली तारीफ भी आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी। पैसों की बात करें तो बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है। बेहतर होगा आप बचत पर अधिक ध्यान दें। घर का वातावरण शांत रहेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। दफ्तर में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आपको एक अच्छी प्लानिंग करने की जरूरत है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अपना अभ्यास बढ़ाने की जरूरत है। पढ़ाई के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है। बेहतर होगा आप सावधानी बरतें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। आपको एक अनजान डर सताएगा। मौजूदा हालात के कारण नौकरी को लेकर भय रहेगा। आप धैर्य से काम लें और अपने विचार सकारात्मक रखें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको ठीक ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। आपके कड़वे शब्द रिश्तों में दूरियां बढ़ा सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। क्रोध और अहंकार से आपको बचना होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। पैसों की बात करें तो आज खर्चे कम होंगे और आपका बजट संतुलित रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो बढ़ते तनाव के कारण स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा। आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे और आपकी कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी। आप अपने रास्ते मे आने वाली हर बाधा को पार करने में सफल रहेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके पार्टनर अचानक आप से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी पर किसी भी बात का दबाव डालने से बचें। आप एक दूसरे को अच्छी तरह समझने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति में उछाल संभव है। आमदनी का नया स्त्रोत आपको मिल सकता है। आज आप कुछ नयी आर्थिक योजनाएं बना सकते हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप नौकरी करते हैं तो लंबित कार्यों को पूरा करना ही आपका लक्ष्य होना चाहिए अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। वहीं व्यापारियों को आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना होगा। आज अटके हुए कार्यों को लेकर आप कुछ चिंतित रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। विद्यार्थियों को इस समय का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। आलस्य बिल्कुल न करें बल्कि पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। सेहत की बात करें तो आज आपको काफी थकान महसूस होगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











