Latest Updates
-
Gangaur Vrat Katha:गणगौर पूजा में जरूर करें इस कथा का पाठ, शिव-पार्वती की कृपा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान -
Eid Mubarak Wishes in Urdu: 'अल्फाजों में मोहब्बत, दुआ में असर...उर्दू शायरी के साथ कहें 'ईद मुबारक' -
Happy Gangaur 2026 Wishes: गौरा-शंकर का साथ मिले...इन संदेशों के साथ अपनों को दें गणगौर पूजा की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal, 21 March 2026: मेष से मीन तक पढ़ें 12 राशियों का राशिफल, जानें शनि दोष के उपाय -
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
9 नवंबर राशिफल: कुंभ राशि वालों का बन रहा है ट्रांसफर का योग, जाने बाकी राशियों के कॅरियर का हाल
ग्रहों की बदली हुई चाल का आज सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा बताएगा आज का राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन अत्यधिक शुभ हैं। आज आपके द्वारा किये गए सभी प्रयासों में सफलता मिलने के आसार हैं विशेष रूप से यदि आप अपना छोटा मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज आपके रास्ते में आ रही सारी बाधाएं दूर होगी। वैवाहिक जीवन की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ मनमुटाव होने की संभावना है इसलिए जहां तक हो सके वाणी पर संयम रखें अन्यथा आप बेवजह किसी झगड़े में फंस जाएंगे। पैसों की बात करें तो आज का दिन अच्छा रहेगा खर्चे कम होंगे और आप बचत भी कर पाएंगे। यदि आज आप यात्रा करने वाले हैं तो आज की गई यात्रा मंगलमय ही नहीं बल्कि काफी मनोरंजक भी रहेगी। सेहत का मामला आज गड़बड़ रहेगा अचानक कोई शारीरिक समस्या आ सकती हैं। आज वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 2 से शाम 5:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कार्यक्षेत्र में स्थितियां अनुकूल रहेगी नौकरीपेशा जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि संभव हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापार करने वाले लोगों को भी आज कुछ मुनाफा मिलने के आसार नज़र आ रहे हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। परिजनों के साथ प्यार और आपसी मेलजोल बढ़ेगा। इतना ही नहीं आज आप परिजनों के लिए ढे़र सारी खरीदारी भी कर सकते हैं। माता पिता का सहयोग प्राप्त होने से आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। उनकी दी हुई किसी सलाह से आज आपका कोई फायदा हो सकता हैं। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन काफी रोमांटिक रहेगा। मुमकिन हैं आज आपसे उनकी सारी शिकायतें दूर हो जाएगी। दिनचर्या को नियमित कर लेने से आपको कई प्रकार के फायदे होंगे और आप जल्दबाजी व हड़बड़ी से बचें रहेंगे। सेहत की बात करें तो शराब का सेवन करने से आपको बचना होगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 12:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा आज चीज़ें आपके पक्ष में रुख करती नज़र आ रहीं हैं। आप मेहनत करें और आगे बढ़ें, सफलता आपको जरूर मिलेगी। कामकाज की बात करें तो आज व्यापार से जुड़े जातक कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं हो सकता हैं इससे आपके व्यवसाय में कोई बड़ा परिवर्तन हो। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी आज आप दिल खोलकर खर्च कर सकते हैं। इसके अलावा आज नया घर या वाहन खरीदने की भी प्रबल संभावना हैं। आज जीवनसाथी के साथ कुछ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। इस समय उन्हें अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा अन्यथा लापरवाही घातक साबित हो सकती हैं। अगर आप अविवाहित है तो आज आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता हैं। हालांकि ऐसे मामलों में जल्दबाजी ठीक नहीं होती इसलिए अपना निर्णय सोच समझकर ही लें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा अन्यथा आपकी स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती हैं। अच्छे खान पान के साथ भरपूर आराम और हल्का फुल्का व्यायाम करते रहें। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा और वे आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। कार्यक्षेत्र को लेकर आप विदेश यात्रा कर सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज संभलकर रहने की जरूरत हैं अपने साझेदार पर आंख बंद करके भरोसा करने की गलती न करें। पैसों की बात करें तो आज अचानक धन हानि होने की संभावना हैं जिससे आप तनावग्रस्त रहेंगे। घर में शांति बनाए रखने के लिए आपको परिजनों से किसी भी प्रकार के मनमुटाव या झगड़ें से बचना होगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अपने पार्टनर पर पर बेवजह शक करने की आपकी आदत आपको उनसे दूर कर सकती हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ समय:प्रातः 4:05 से 10:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आपका अनियंत्रित क्रोध आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता हैं यदि आपने अपनी जुबान पर काबू नहीं रखा तो आज आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती हैं। खासतौर पर अपने कार्यस्थल पर आप ठीक से बर्ताव करें। बेकार की चीज़ों में समय व्यर्थ न करके अपने जबरदस्त आत्मविश्वास का फायदा उठाएं , बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क और दोस्त बनाएं। भविष्य में यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता हैं। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा आज आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ आज कुछ सुधार होने से आप आसानी से काफी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। शाम को दोस्तों के साथ कुछ मजेदार समय बिताकर आपका सारा तनाव दूर हो जाएगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज कुछ खुशनुमा पल बिताकर आज आपकी पुरानी यादें एक बार फिर को तरोताज़ा हो जाएंगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय: दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पिछले कुछ समय से आपकी आर्थिक स्थिति में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई हैं जिससे आपका मानसिक तनाव भी बढ़ रहा हैं आपको सलाह दी जाती हैं कि आप व्यर्थ की चिंता छोड़कर आज कुछ ऐसा करने की कोशिश करें जिससे आपकी आमदनी में इजाफा हो। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती हैं। यदि आपके काम में कोई रूकावट आ रही हैं तो आज आपकी यह समस्या दूर हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज घर में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन संभव हैं। घर के सदस्यों में एकजुटता और प्रेम देखने को मिलेगा। आर्थिक तौर पर आज का दिन आपके लिए लाभ कमाने वाला रहेगा। आज आपको अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिल सकता हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 22
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 6 :15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन थोड़ा संघर्षमय रह सकता है। मुमकिन है आज घर में किसी से आपकी अनबन हो जाए जिससे माहौल काफी बिगड़ सकता हैं। बात जब अपनों के आती हैं तो अहंकार का त्याग करने ही भलाई होती हैं। बेहतर होगा आप बेवजह की बहसबाजी करने से बचें साथ ही अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें खासतौर पर अपने बड़ों से बात करते समय इस बात का खास ध्यान रखें। पैसों की स्थिति आज ठीक ठाक रहेगी आपको अपने पिता से वित्तीय सहायता मिल सकती हैं। काम काज की बात करें तो अतिरिक्त काम का बोझ लेकर खुद को न थकाएं बेहतर होगा अपनी सेहत पर भी ध्यान दें लंबे समय से अटका हुआ कोई कोर्ट-कचहरी का मामला आज सुलझ सकता हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 30
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 10:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा जहां एक ओर आपको कुछ मामलों में सफलता मिलेगी वहीं दूसरी ओर कुछ मामलों में आपके हाथ निराशा लग सकती हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी आपकी कार्यक्षमता काफी अच्छी रहेगी और आप एक साथ कई कार्यों को निपटा सकेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी आज आप छोटा मोटा निवेश भी कर सकते हैं फिर भी आज आपको पैसे के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत हैं। अपने फैसले सोच समझकर ही लें पारिवारिक जीवन आज कुछ परेशानियां आ सकती हैं। हो सकता हैं आज आपकी किसी बात से परिजन सहमत न हो ऐसे में आपको शांति से अपना पक्ष रखने की जरूरत हैं उग्र होने से बनती हुई बात भी बिगड़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा आप दोनों की आपसी समझ अच्छी रहेगी। प्यार-मोहब्बत की बात करें तो आपके पार्टनर का रहस्मयी बर्ताव आपको परेशान कर सकता हैं। सेहत का मामला आज कुछ गड़बड़ रहेगा। पेट दर्द की समस्या हो सकती हैं।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक :7
शुभ समय: सुबह 11:30 से शाम 5:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने से आप बहुत उत्साहित रहेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आपको अपनी मेहनत का मीठा फल मिल सकता हैं पैसों के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होने के आसार हैं आज आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल हो सकता हैं लेकिन इस समय आपको अपने बजट के अनुसार ही चलने की जरूरत हैं बेहतर होगा आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में कोई बड़ा सम्मान मिल सकता हैं। यह सब आपकी ईमानदारी से की हुई मेहनत का परिणाम हैं। वैवाहिक जीवन में प्यार और शांति रहेगी आज आप जीवनसाथी के साथ एक सुकून से भरा दिन बिताएंगे। आप दोनों के बीच की गलतफहमियां दूर होगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 24
शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यह समय महत्वपूर्ण मुद्दों को गंभीरता से लेने का हैं खासतौर पर घरेलू मामलों में किसी तरह की लापरवाही ठीक नहीं हैं। अगर आप जरूरत से ज्यादा समय और पैसा मनोरंजन पर खर्च करेंगे तो आपके लिए मुसीबत खड़ी हो सकती हैं। इससे आपके भविष्य की योजनाओं में भी बाधा आ सकती हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन बढ़िया हैं इसमें आप अपने सहकर्मियों की मदद ले सकतें हैं। वहीं दूसरी ओर व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ अच्छे अवसर ला सकता हैं। आज आपके हाथ कोई ऐसा काम लग सकता हैं जिससे आपके व्यापार में वृद्धि संभव हैं। वैवाहिक जीवन में समस्या खड़ी हो सकती हैं। आज आपको पार्टनर को समझना बेहद मुश्किल रहेगा। आज आपका स्वस्थ अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: हल्का बैंगनी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 12:25 से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
वैवाहिक जीवन में कलह रहेगा। मुमकिन है जीवनसाथी से छोटी सी बात पर मनमुटाव हो जिससे आपके रिश्ते में खटास आ सकती हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला हैं। आज आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के लिए कोई कीमती उपहार खरीद सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा नौकरीपेशा लोगों के जीवन में कुछ बड़े बदलाव आ सकते हैं। हो सकता हैं आज किसी अन्य स्थान पर आपका ट्रांसफर हो जाए। वहीं व्यापर करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा अपने नए काम को लेकर आप काफी भागदौड़ करेंगे। आर्थिक तोर पर आज का दिन सामान्य हैं। फिजूल खर्च करने से बचें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ हैं। आपको अपने गुरुजनो का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 5: 20 से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में आज आपको सावधान रहने की जरूरत हैं आप किसी राजनीति का शिकार हो सकते हैं।आज रोमांस आपके दिलो दिमाग पर छाया रहेगा। आज आप दिन भर अपने प्रिय के ख्यालों में ही डूबे रहेंगे। जीवनसाथी की मदद से आपका अधूरा और ज़रूरी काम पूरा होने से आप मानसिक प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी और आज आप परिजनों के साथ कुछ मजेदार समय बिता सकते हैं। हो सकता हैं आप कहीं बाहर घूमने फिरने का भी मन बनाए। अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ होने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो जाएगा और आपके खर्चों और बिल आदि को संभाल लेगा। लम्बे समय से चले आ रहे आपके किसी प्रयास में सफलता मिलने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। संतान पक्ष से कुछ परेशानियां आ सकती हैं। इस समय आपको बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











