Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी -
World Hemophilia Day 2026: हीमोफीलिया क्या है? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र का गोचर बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बाकी के लिए जानें उपाय -
Akshaya Tritiya Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों के जरिए अपनो को दें अक्षय तृतीया की बधाई -
गर्मियों में लू और डिहाइड्रेशन से से बचने के लिए पिएं ये 5 समर ड्रिंक्स, चिलचिलाती गर्मी में भी रहेंगे कूल-कूल -
2026 में टूटेगा गर्मी का हर रिकॉर्ड? बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी हुई सच तो फेल हो जाएंगे AC-कूलर -
Heatwave In India: गर्मी और लू से लग गए हैं दस्त? आजमाएं ये 5 देसी नुस्खे जो दिलाएंगे तुरंत आराम -
Benefits of Sattu: लू से लेकर कब्ज तक सत्तू है हर मर्ज का इलाज, जानें गर्मियों में इसे पीने के 5 जबरदस्त फायदे -
वैशाख अमावस्या को क्यों कहते हैं सतुवाई अमावस्या? जानें सत्तू और पितरों का वो रहस्य जो कम लोग जानते हैं -
Akshaya Tritiya पर नमक खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? जानें मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सस्ता और अचूक उपाय
9 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों को मिलेगा आज भाग्य का साथ, बिना बाधा पूरे होंगे सभी काम
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से जानिये अपने आज का हाल और पाएं अपने हर सवाल का जवाब।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कार्यक्षेत्र में आज स्थिति अनुकूल रहेगी। उच्च अधिकारियों से आपको वो प्रशंसा मिल सकती है जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी। ज्यादा आश्चर्यचकित ना हों क्योंकि आपने निस्वार्थ भाव और पूरी मेहनत से अपना काम किया है। यह सब उसी का फल है। वरिष्ठों की नजर में अपने लिए सम्मान देखकर आपका आत्मविश्वास और भी बढ़ेगा। रोमांटिक लाइफ में सब कुछ बढ़िया रहेगा। ऐसे पार्टनर को पाकर आप स्वयं को काफी लकी समझेंगे। आपके साथी आपको महसूस कराएंगे कि आप भावनात्मक रूप से उनसे काफी ज्यादा जुड़े हुए हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आप घर की मरम्मत पर कुछ खर्च कर सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा और आप काफी संतुष्ट रहेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 27
शुभ समय: दोपहर 3:30 से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
वैवाहिक जीवन में आज कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी के साथ वाद विवाद के कारण आपका आज का दिन बहुत ही तनाव से भरा रहेगा। इसके अलावा घर के अन्य सदस्यों का भी सहयोग आपको नहीं मिलेगा। ऐसे में आपकी छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है इसलिए संभलकर रहें। कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों का कोई काम एक बार फिर बनते बनते बीच में ही अटक सकता है जिससे आज का दिन आपके लिए मंदा रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कोई बड़ा खर्चा हो सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 15
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर से 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पिछले कुछ समय से आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। इसका कारण आपका बढ़ता तनाव है। यदि आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आपको अच्छे आहार के साथ साथ ध्यान का भी सहारा लेना चाहिए। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी जिससे आप शारीरिक रूप से भी बेहतर महसूस करेंगे। इतना ही नहीं, आपको अपने परिवार के साथ भी पर्याप्त समय बिताना चाहिए। कामकाज की चिंता में आप अपने परिजनों को भी नजरअंदाज कर रहे हैं, खासतौर पर अपने बच्चों को आप दुखी कर रहे हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। व्यापारियों के रास्ते में कुछ रुकावटें आ सकती हैं।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। सोचा हुआ कोई खास काम पूरा होने से बड़ा आर्थिक मुनाफा मिलने का योग बन रहा है। इसके अलावा दूसरे छोटे मोटे निवेशों से भी आपको फायदा मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए रोमांस से भरा रहेगा। जीवनसाथी का मूड आज कुछ बदला हुआ रहेगा। हो सकता है वे आपके साथ कुछ ज्यादा ही समय बिताने की मांग करें। कामकाज के मोर्चे पर चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। आज आपको लगभग सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके उच्च अधिकारी भी आपके काम से संतुष्ट और प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों को भी उम्मीद के अनुसार ही फायदा मिलेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 25
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने के आसार हैं और आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। लंबे समय के बाद आज काम का बोझ कुछ हल्का रहने के कारण आप स्वयं पर भी ध्यान दे पाएंगे। अगर बात आपकी रोमांटिक लाइफ की करें तो आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप दोनों का रिश्ता मजबूत बना रहेगा और आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। वहीं शादीशुदा जातकों के बीच का भी प्यार गहरा होता नजर आएगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। खर्च तो बढ़ेगा लेकिन पैसों की तंगी नहीं आएगी बल्कि वित्तीय लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। सेहत का मामला आज बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपके मूड में अचानक बदलाव आ सकता है। आज आपको अधिक क्रोध करने से बचना होगा क्योंकि ज्यादा आक्रामक होने से आपके बनते हुए कार्य भी बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी से बहस या विवाद का योग बन रहा है। बेवजह की उलझनों में फंस कर अपना समय नष्ट करने से बचें। बेहतर होगा आप बात को बढ़ाने की जगह अपनी समस्या को प्यार से सुलझाने का प्रयास करें। पैसे कमाने के कुछ अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं लेकिन अनचाहे खर्च होने की भी संभावना है। विद्यार्थियों को आज कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपके दाखिले को लेकर कोई समस्या आ सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहेगा। दोस्तों के साथ आप काफी अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज किसी भी तरह का वादा करने से पहले आप ठीक से सोच विचार कर लें कि आप अपना वादा निभा पाएंगे या नहीं। आज पूरे दिन आप बहुत ही अच्छे मूड में रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनी रहेगी। आज घूमने फिरने और मनोरंजन पर आप ढ़ेर सारा पैसा खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में बढ़िया तालमेल रहने के कारण घर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की ओर से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज लंबे समय बाद आप दोनों को एक दूसरे के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आपके निजी जीवन से जुड़े किसी समस्या का समाधान हो सकता है। कुछ अटके हुए मामले आज निपट सकते हैं। मुमकिन है संपत्ति को लेकर चल रहे किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में आए जिससे आपको कोई बड़ा फायदा मिले। कामकाज को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें या फिर कोई भी जोखिम उठाने से बचें। व्यवसाय में चुनौतियों का सामना करने में आप सफल रहेंगे। आज जीवनसाथी से आपसी मनमुटाव हो सकता है। अपने प्रिय से बातचीत के दौरान अगर आप बिना सोचे समझें अपने शब्दों का प्रयोग करेंगे तो आप दोनों के बीच कोई बड़ा विवाद भी हो सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 1:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आपको आगे बढ़ने का कोई सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है। कामकाज को लेकर जो बड़ी योजनाएं आप बना रहे थे उन पर आज से काम शुरू हो सकता है। इसके अलावा आपका कोई काम जो काफी समय से बन नहीं पा रहा था, वो भी आज बिना किसी रूकावट के पूरा हो जाएगा। इससे आपको वित्तीय लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में माता-पिता तथा भाई-बहनों सभी का सहयोग मिलेगा। आज आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। आप पूरे जोश और उत्साह से अपने सभी कार्य पूरे करेंगे।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज जल्दबाजी और लापरवाही आपका भारी नुकसान करा सकती है इसलिए आज आपको संभलकर रहना होगा। अपने महत्वपूर्ण फैसले सोच समझकर लें। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आज अधिक खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। इस समय आपको बचत पर ध्यान देना चाहिए। पारिवारिक जीवन में आज कलह कलेश रहेगा। परिजनों के साथ संबंधों में तालमेल की कमी घर में वाद विवाद करा सकती है। भाइयों के साथ किसी मुद्दे पर बहसबाजी हो सकती है। आज जीवनसाथी की ओर से भी उम्मीद के अनुसार सहयोग नहीं मिल पाएगा जिससे आपको निराशा होगी। कामकाज का बोझ बढ़ने से आपका तनाव भी बढ़ेगा। आज मन अशांत रहेगा और आप अकेलापन महसूस करेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
लंबे समय से चली आ रही आपकी मेहनत आखिरकार रंग लाएगी क्योंकि आज कार्यक्षेत्र में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अच्छे प्रदर्शन के लिए उच्च अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को भी लेन देन से फायदा मिल सकता है। आज आप किसी भी तरह की चुनौती का सामना करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहेंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। घर में वाद विवाद हो सकता है जिससे माहौल काफी अशांत रहेगा। इसके अलावा आज जीवनसाथी के साथ भी तालमेल में कमी देखने को मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 17
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
संतान पक्ष से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिससे घर का माहौल काफी खुशनुमा बन जाएगा। आज जीवनसाथी रोजमर्रा के कार्यों में आपका पूरा हाथ बटाएंगे। इससे आप दोनों को एक साथ कुछ समय बिताने का भी मौका मिल जाएगा। कार्यक्षेत्र में आज कुछ दिक्कत आ सकती है। आपकी लेटलतीफी से आपके उच्च अधिकारी नाखुश रहेंगे, बेहतर होगा आप समय का खास ध्यान रखें। साथ ही आज आलस बिल्कुल ना करें। आपकी लापरवाही आपके लिए बहुत भारी पड़ सकती है। आज घर के किसी सदस्य से आपकी तू तू मैं मैं हो सकती है। आप अपने शब्दों का प्रयोग सावधानी से करें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











