For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

9 अक्टूबर राशिफल: पैसों के मामले में आज इन राशियों को रहना होगा संभलकर

|

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसके हाथ लगेगी निराशा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज के दिन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज से जुड़ी किसी समस्या के कारण अगर आप परेशान चल रहे हैं तो आज आपकी परेशानी दूर हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है जिससे आपके लिए तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। आज जिस सहजता और तत्परता से आप अपने सभी काम निपटाएंगे उसे देख वरिष्ठ काफी प्रभावित होंगे। कपड़ों के व्यापारियों को आज आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी किसी बात को लेकर तनाव में रहेंगे। इस समय आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक ठाक रहेगा। खान पान में लापरवाही न करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 4:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने की संभावना है। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आज आप परिजनों के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। बच्चे इस बात से काफी नाराज रहेंगे। पैसों को लेकर आप कुछ चिंतित रहेंगे। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, जल्द ही आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप अपने बड़ों की सलाह अनुसार चलते हैं तो इसका फायदा आपको जरूर मिलेगा। इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा। लंबे संघर्ष के बाद आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ गलफहमियों की वजह से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। आप एक दूसरे के साथ तालमेल बेहतर करने की कोशिश करें। साथ ही अपने प्रिय के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। सेहत को लेकर आज आपको बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 6:35 बजे से दोपहर 1:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों की स्थिति में सुधार आने से आपकी आर्थिक परेशानियां खत्म होती हुई नजर आ रही हैं। आपको किसी पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। यदि आप इसी तरह मेहनत करते रहेंगे तो जल्द ही आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। अगर आपका कोई प्रयास विफल हो जाए तो निराश न हों क्योंकि यह सब अस्थायी है। जल्द ही आपको अच्छी सफलता मिलेगी। यदि आज आपके पास ज्यादा कुछ करने को नहीं है तो अपने कीमती समय का सदुपयोग करें और कुछ ऐसा करने की कोशिश करें जिससे आपका फायदा हो। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताजा कर देगा। जीवनसाथी की सेहत पहले से बेहतर होगी जिससे आपकी बड़ी चिंता दूर हो जाएगी।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: शाम 5:40 से रात्रि 9:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है। दाम्पत्य जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके बीच का प्रेम बना रहेगा। जरूरत पड़ने पर जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। हो सकता है पढ़ाई में आपका मन न लगे। आप ज्यादा तनाव न लें और अपना दिमाग शांत रखें। सकारात्मक रहें और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें। परिवार में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के बीच एकता बनी रहेगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। अगर आप किसी पुराने रोग को लेकर परेशान हैं तो आज आपको राहत मिल सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 7:55 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आप सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा और आपके बीच पारस्परिक तालमेल खूब अच्छा रहेगा। आज आप अपने प्रिय को सैर सपाटे के लिए भी ले जा सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। अति उत्साहित होकर अपना कोई भी फैसला न लें तो अच्छा होगा। माता पिता की बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। आपको उनकी भावनाओं का आदर करने की जरूरत है। दिन के दूसरे हिस्से में घर का माहौल कुछ बिगड़ सकता है। अचानक कोई विवादित मुद्दा उभर सकता है जिससे परिजनों के बीच विवाद संभव है। नौकरी करने वाले जातकों का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आज कार्यभार बढ़ सकता है।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 7

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2:40 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। नई योजनाएं शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। यदि आप अपने कार्य दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों के मामले में दिन फायदेमंद रहेगा। पैसों की बात करें तो आमदनी आपकी बढ़िया रहेगी। आज आपको अतिरिक्त कमाई करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके कार्य प्रदर्शन में सुधार देखने को मिलेगा। वरिष्ठ आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। व्यापारियों को कुछ ज्यादा ही भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा होने से आपको राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। आप पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाएंगे और आपको काफी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 1

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आपका सकारात्मक व्यवहार आसपास के लोगों को काफी प्रभावित करेगा। इतना ही नहीं, आपको दूसरों की मदद करने का भी मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा आपकी आय में भी वृद्धि हो सकती है। अगर आपका काम जनरल स्टोर, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, कॉस्मेटिक्स का है तो आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। सेहत में सुधार आने से आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। हालांकि खर्चे कुछ ज्यादा हो सकते हैं लेकिन आपके अच्छे सितारे किसी तरह की समस्या नहीं आने देंगे। मुमकिन है आज आप घर की मरम्मत या फिर सुख सुविधा के चीजों पर धन खर्च करें। भाई बंधुओं और माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने सभी फैसले पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे। अपने अधूरे कार्यों को निपटाने के लिए दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन में समस्या आ सकती है। हद से ज्यादा आपकी दखलंदाजी के कारण जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप काफी ऊर्जावान और सक्रिय रहेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा लेकिन आपका दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल बड़ी से बड़ी मुश्किल का सामना करने में आपकी मदद करेगा। दफ्तर में आप अपना दिमाग शांत रखें। आज कुछ लोग आपके धैर्य की परीक्षा ले सकते हैं। बेवजह की उलझनों में फंसकर आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। आज आपके मन में कई तरह के विचार आएंगे। आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें और ज्यादा तनाव लेने से बचें। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। आज माता या पिता से आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पैसों के मामले में आज संभलकर रहें। लगातार खर्चों में हो रही वृद्धि से आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। वहीं दूसरी ओर आज आपकी कोई कीमती वस्तु खो सकती है या फिर चोरी हो सकती है। आपके आक्रामक मिजाज के कारण आज जीवनसाथी के साथ आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आएं अन्यथा आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को अपने बॉस के सामने ठीक से पेश आने की जरूरत है। आपके बिगड़े हुए बोल आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। अगर आप अपनी परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं तो आपको अपने गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 6

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

जल्दबाजी में अपने निर्णय न लें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। निजी हो या पेशेवर जीवन, बेहतर होगा अपना हर कदम सोच समझकर ही बढ़ाएं। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। आज आप मौज मस्ती और मित्रों के पीछे ढेर सारा धन खर्च कर सकते हैं। आपका कोई करीबी भावनात्मक रूप से आपको चोट पहुंचा सकता है। ऐसे में आप काफी दुखी और उदास रहेंगे। घर परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आपके संबंध भी अच्छे रहेंगे। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा और आपके काम में भी रफ्तार देखने को मिलेगी। व्यापार में कोई बड़ा लाभ मिलने का योग बन रहा है। आज किसी निजी काम से आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज सिर दर्द की समस्या से आप परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आपकी बिगड़ी हुई सेहत आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। खराब स्वास्थ्य की वजह से मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे और मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपके स्वभाव में क्रोध और चिड़चिड़ापन रहेगा जिससे आसपास के लोगों से आपकी अनबन हो सकती है। किसी भी तरह की परिस्थिति में आप अप्रिय शब्दों का प्रयोग न करें। अगर बात पैसों की करें तो दिन मिलाजुला रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्चा हो सकता है लेकिन आज आय का नया स्रोत मिलने का भी योग बन रहा है। दफ्तर में कुछ स्वार्थी सहकर्मी आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं। बेहतर होगा ऐसे लोगों से आप सावधान रहें। व्यापारियों को आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 31

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 9 October 2020 Friday

What does your Frisday, October 9, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Thursday, October 8, 2020, 16:53 [IST]
Desktop Bottom Promotion