Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
9 सितंबर राशिफल: मीन राशि वालों की चमक उठेगी आज किस्मत, दूर होगी आर्थिक परेशानी
आज सितारों की बदली हुई चाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा शुभ या अशुभ, यह जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने हर सवाल का जवाब मिलेगा। तो आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो बहुत ही समझकर निर्णय लें। जरूरत पड़ने पर किसी से सलाह भी ले सकते हैं। जल्दबाजी हानिकारक साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपके उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी खुश नजर आएंगे। आपके प्रयासों को भी सराहा जाएगा। व्यावसायिक जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रही कलह का अंत होगा और परिजनों के बीच आपसी तालमेल बेहतर होगा। आज आप अपने स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत और प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन लाभ कमाने वाला रहेगा। आपकी आमदनी में इजाफा होगा। आज किसी छोटे मोटे काम से आपको वित्तीय मुनाफा मिलने का योग बन रहा है। यात्रा के लिए दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 22
शुभ समय: प्रातः 4:15 से दोपहर 12:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज संभलकर रहने की जरूरत है। आज आप कोई बड़ा लेन देन करने वाले हैं तो अपने भागीदार पर आंख बंद करके भरोसा ना करें। आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में गप्पेबाजी करने से बचें अन्यथा इसका गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है जिससे घर का वातावरण अशांत रहेगा। झगड़े झंझट या बहसबाजी करके कोई फायदा नहीं होगा। आज आप शांत ही रहें और सही समय का इंतजार करें। पैसे कमाने के लिए आज आपको काफी कठिन प्रयास करने होंगे लेकिन परिणाम आपको उम्मीद के अनुसार ही प्राप्त होगा। आज भागदौड़ के कारण आपको काफी थकान रहेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आर्थिक तंगी के कारण मन विचलित रहेगा। आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी जिससे आप अपने फैसले लेने में भी असक्षम महसूस करेंगे। वित्तीय तौर पर सुधार लाने के लिए आपको अपनी आर्थिक योजनाओं में बदलाव लाने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो घरेलू परेशानियां आपके काम को भी प्रभावित कर सकती हैं। बेहतर होगा आप अपने निजी मामलों को जल्द से जल्द सुलझा लें ताकि आप काम पर ध्यान दे पाएं। पारिवारिक मोर्चे पर दिन महत्वपूर्ण रहेगा। परिजनों के साथ आप कुछ जरूरी घरेलू मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे और कुछ जरूरी योजनाएं भी बनाएंगे। आज सेहत से जुड़ी परेशानी आ सकती है जिस कारण आप थोड़ा सुस्त रहेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
वैवाहिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। आज जीवनसाथी के बर्ताव में अचानक आया बदलाव आपको हैरान कर देगा। उनका रुखा व्यवहार आप दोनों के बीच दूरियां पैदा कर सकता है। माता पिता का सहयोग मिलने से कठिन परिस्थितियों में आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन ज्यादा लाभदायक नहीं है। आज आय से अधिक खर्च होने से आपका बजट बिगड़ सकता है। दफ्तर में आपका गर्म मिजाज आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। अपने वरिष्ठों के सामने तोलमोल कर ही बोलें। आज सहकर्मियों से भी उलझने से बचें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपकी जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती हैं लेकिन आप पूरी ईमानदारी से इन्हें पूरा करेंगे। सेहत से जुड़ी समस्या दूर होगी।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 7:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
संतान पक्ष से कुछ कष्ट संभव है। पढ़ाई के प्रति लापरवाही और उनका जिद्दी स्वभाव आपकी चिंता बढ़ा सकती है। आपको उन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज उनके साथ कुछ ज्यादा समय व्यतीत करने का प्रयास करें। कामकाज की बात करें तो व्यापार में भागीदार के साथ आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं जिससे भविष्य में आपको फायदा मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम समय पर पूरे करने होंगे, नहीं तो आपके बॉस कोई कड़ा रुख अपना सकते हैं। आज पैसा खर्च करते समय सावधानी बरतें। फिजूलखर्ची से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी जिससे आपकी योजनाओं में भी बाधा आ सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। हाल में दी किसी परीक्षा का परिणाम उम्मीद के अनुसार मिल सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अचानक धन लाभ होने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन में भी खुशियां आएंगी। परिजनों के साथ आज का दिन बढ़िया गुजरेगा। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। वरिष्ठ आपसे प्रसन्न रहेंगे और आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। आपके काम में तेजी आएगी और कुछ महत्वपूर्ण कार्य जल्द ही पूरे होंगे। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलने का योग बन रहा है। शाम को दोस्तों के साथ कुछ मजेदार समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। कुछ लोग आपके बारे में झूठी बातें फैलाकर आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। आप ऐसे लोगों से सावधान रहें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दांपत्य जीवन में स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी से सहयोग की अपेक्षा करेंगे और वे आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। एक दूसरे का साथ पाकर आप दोनों को प्रसन्नता होगी। दफ्तर में आपकी मेहनत को देखते हुए आपके बॉस कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को आज बड़ा निवेश करने से बचना होगा, समय अनुकूल नहीं है। आज आपको अपनी सेहत को लेकर अतितिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। यदि आज आप लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं तो खास ध्यान रखें। यह सफर आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। उधार लेने से बचें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
परिजनों से किसी बात पर असहमति होने से उनके साथ मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में आप आराम से बैठकर उन्हें अपनी बात समझाएं। वाद विवाद से केवल आप घर की शांति भंग करेंगे। आज जीवनसाथी की ओर से भी कुछ खास सहयोग आपको नहीं मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहेगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन थकान भरा रहेगा। पिछले कुछ समय से दफ्तर में आप अपने कुछ कार्यों को टालते आ रहे थे या फिर आप किसी और के भरोसे बैठे थे लेकिन आज आपको अपने सभी काम समय पर निपटाने होंगे अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यावसायिक मामलों को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी। आपको कोई भी फैसला नहीं लेना चाहिए। सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। कामकाज के मोर्चे पर आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी और परिजनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपके प्रति जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपको दुखी कर सकता है। आप दोनों एक दूसरे से बातचीत के द्वारा अपनी समस्या का समाधान ढूंढने का प्रयास करें जिससे आप दोनों के बीच की दूरियां समाप्त हो जाए। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है। अपने दिन को यादगार बनाने के लिए अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ किसी रोमांटिक स्थल पर सैर सपाटे हेतु जा सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 8:30 से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपने सूझबुझ और बुद्धिमता से काम लिया तो आगे बढ़ने का सुनहरा मौका आपको मिल सकता है। अपने दिमाग के दरवाजे खुले रखें और ऐसे अवसर को हाथ से जाने ना दें। कुछ समय से आप अपने काम को लेकर काफी व्यस्त चल रहे थे जिस कारण आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा था लेकिन आज आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करना चाहिए। कुछ ऐसा करें जिससे आपको खुशी मिले। अगर आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। कुछ अटके हुए काम आज बन सकते हैं।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आप बचत पर थोड़ा ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप रिश्तों में संतुलन बनाकर चलेंगे और घर का वातावरण भी शांत रहेगा। रोमांटिक लाइफ में कोई समस्या आ सकती है। आज आपके पार्टनर को मनाने में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें, नहीं तो लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। पढ़ाई लिखाई को लेकर चल रहे प्रयासों में आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज निवेश के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप इस ओर अपना कदम बढ़ाएं आपको सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 18
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
ग्रहों की शुभ स्थिति नौकरीपेशा जातकों की बड़ी तरक्की की ओर इशारा कर रही है। आप जमकर मेहनत करते रहिए, समय अनुकूल है आपको परिश्रम का मीठा फल जरूर मिलेगा। आज आप अपने शत्रुओं और विरोधियों पर हावी रहेंगे। उनकी लाख कोशिशों के बावजूद वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। अपने जीवनसाथी को कोई खूबसूरत उपहार देने के लिए दिन अच्छा है, इससे उन्हें बेहद प्रसन्नता होगी। आप दोनों का रिश्ता भी प्रगाढ़ होगा। माता पिता सहयोगी रहेंगे। उनका स्नेह और आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। आज धार्मिक गतिविधियों में आपका कुछ ज्यादा ही मन लगेग। आज आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। पैसों की बात करें तो आज अचानक धन लाभ मिलने का योग बन रहा है। स्वास्थ्य का मामला एकदम बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 20
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications
