9 सितंबर राशिफल: जानें बुधवार का दिन किन राशियों के लिए लाएगा खुशखबरी

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से अपने आज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करें। यहां आपको अपने आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी और व्यवसाय से संबंधित हर जानकारी मिलेगी। आइए देखते हैं आज किन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को आज संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप दफ्तर में अपने काम से काम रखें। झूठी अफवाहों या बेवजह की बातों में अपना कीमती समय नष्ट न करें। इससे आपके वरिष्ठ अधिकारी नाराज हो सकते हैं। साथ ही सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपने व्यापारिक मामलों में भी आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आपके बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज मांसपेशियों से जुड़ी कोई दिक्कत हो सकती है। वजनदार चीजें उठाने से बचें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 30

शुभ समय: प्रातः 4:55 से सुबह 11 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। एक ओर जहां आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं दूसरी ओर कुछ मामलों में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। अगर आप नौकरीपेशा हैं और अपनी वर्तमान नौकरी को छोड़कर नई नौकरी ज्वाइन करना चाहते हैं तो आपको अपना यह फैसला सोच समझकर लेना होगा। दूसरों की बातों में आकर ऐसे निर्णय लेने से बचें अन्यथा इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो समय पर अपने कर्मचारियों को वेतन देने की कोशिश करें अन्यथा पैसों को लेकर उनके साथ आपकी अनबन हो सकती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो कुछ गंभीर घरेलू मुद्दे हैं जिन पर आपको तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मधुर रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 39

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आने से आपकी कई समस्याओं का अंत हो सकता है। आज आपको पुराने किसी कर्ज से भी छुटकारा मिलने की प्रबल संभावना है। यह सब आपके सही फैसलों का ही नतीजा है। आज आप में गजब का आत्मविश्वास दिखेगा और आप पूरी सकारात्मकता के साथ अपने महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कोई बड़ा काम करने का मौका मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। दिन के दूसरे हिस्से में किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप खुद को शांत रखें। स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा। आज आप काफी तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

आज का राशिफल 09 सितंबर 2020 | Aaj ka rashifal | Today's Horoscope | Deepali Dubey | Boldsky
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपको अपनी वाणी पर अधिक नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि अपने अच्छे बोलचाल से आपको शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है अन्यथा आपकी फिसली हुई जुबान नुकसान करा सकती है। नौकरी में किसी बड़े परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। कामकाज को लेकर आज आप अधिक तनाव महसूस करें। व्यापारियों को बड़े निवेश करने से बचना होगा। इसके अलावा अपना हर काम आप कानून के दायरे में रहकर ही करें तो अच्छा होगा। विपरीत परिस्थितियों में अपने आपके साथ खड़े रहेंगे। माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज जीवनसाथी की ओर से लाभ संभव है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आप अपने तयशुदा बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज शारीरिक थकावट बढ़ सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

मन कई सारी चीजों में उलझा रहेगा और आप मानसिक अशांति की अनुभूति करेंगे। यदि आप किसी बात को लेकर परेशान चल रहे हैं तो आपको अपने मन की बात अपनों से साझा करनी चाहिए। उनकी मदद से आपकी समस्या का हल मिल सकता है। आपकी तुनकमिजाजी आज जीवनसाथी का मूड खराब कर सकती है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। दफ्तर में आपके बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। ऐसे में आपको समय का खास ध्यान रखने की जरूरत है। अपना काम बहुत ही सावधानी से करें ताकि आपसे गलतियां न हो। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आने वाले दिनों में आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज कमर से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ दिन: 23

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की का योग बन रहा है। इससे जुड़ी सूचना आज आपको दफ्तर में मिलने की संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि यह यात्रा काफी महंगी और थकान भरी रहेगी लेकिन इसका परिणाम आपको सुखद ही मिलेगा। निजी जीवन की बात करें तो अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका स्नेह आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अगर आप कोई बड़ी खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप रक्तचाप के मरीज हैं तो आपको अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार, आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। दफ्तर में आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करने की कोशिश करेंगे। आपकी रफ्तार देखकर वरिष्ठ अधिकारी बेहद प्रभावित होंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपकी कोई अटकी हुई डील आज फाइनल हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो बच्चों के साथ ज्यादा सख्ती से पेश आने से बचें। आपको उन्हें प्यार से संभालने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का अवसर प्राप्त नहीं मिलेगा। अचानक किसी काम से उन्हें शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप सोच समझकर खर्च करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप सिंगल हैं और लंबे समय से साथी की तलाश में हैं तो आज आश्चर्यजनक रूप से आपको अपना पार्टनर मिल सकता है। अचानक आपकी मुलाकात हो सकती है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों या वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपको टकराव या कहासुनी से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। आपके इस निर्णय का अच्छा फायदा आने वाले दिनों में आपको जरूर मिलेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आपको आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। अगर सुस्ती महसूस हो रही है तो आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करना चाहिए। इससे आपको सेहत से जुड़ी अन्य परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा। साथ ही आपको मानसिक शांति की भी अनुभूति होगी। कामकाज की बात करें तो हो सकता है वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य प्रदर्शन से अधिक संतुष्ट न रहें। बेहतर होगा आप उन्हें शिकायत का मौका न दें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। अगर आप सोना चांदी का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। पिता की ओर से आज आपको कोई अच्छा तोहफा मिल सकता है जिसे पाकर आप काफी भावुक महसूस करेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो लंबे समय से चली आ रही आपकी पढ़ाई में कोई बाधा आज दूर हो सकती है। यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति हेतु कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अतिरिक्त कार्य सौंपा जा सकता है। बेहतर होगा आप किसी भी कार्य को करने में ज्यादा आनाकानी न करें क्योंकि आपकी आज की यह मेहनत भविष्य में आपके लिए तरक्की के मार्ग खोल सकती है। अगर आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय ठीक नहीं है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आने से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आपका मनोबल मजबूत होगा और आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने सभी काम पूरे करेंगे। परिजनों के साथ चल रही अनबन खत्म होने से घर का माहौल एक बार फिर प्रफुल्लित रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार देखकर आपकी चिंता कम होगी। आज आपके जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है जिससे आप काफी गर्व महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। छोटे-मोटे खर्च संभव हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आप अपने पेंडिंग कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कुछ खास फायदा नहीं मिल पाएगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी पुरानी अटकी हुई योजना को दोबारा शुरू करने के लिए समय अच्छा है। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और इसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपके महत्वपूर्ण व्यवसायिक संबंध आपके काफी काम आ सकते हैं। आपका काम कुछ आगे बढ़ सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपने बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप काफी उत्साहित रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम नही मिल पाएंगे। पैसों की कमी के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है। सेहत का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक

Story first published: Wednesday, September 9, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion