Latest Updates
-
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत -
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए रामबाण हैं ये 5 देसी नुस्खे, आज ही आजमाएं -
आपके 'नन्हे कान्हा' और 'प्यारी राधा' के लिए रंगों जैसे खूबसूरत और ट्रेंडी नाम, अर्थ सहित -
15 या 16 मार्च कब है पापमोचिनी एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Women's Day 2026: चांद पर कदम, जमीन पर आज भी असुरक्षित है स्त्री; जानें कैसे बदलेगी नारी की किस्मत -
Women’s Day 2026: बचपन के हादसे ने बदली किस्मत, अपनी मेहनत के दम पर मिताली बनीं Supermodel -
Happy Women's Day 2026: महिला दिवस पर 'मां' जैसा प्यार देने वाली बुआ, मौसी और मामी को भेजें ये खास संदेश -
Rang Panchami 2026 Wishes: रंगों की फुहार हो…रंग पंचमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Women's Day 2026 Wishes for Mother: मेरी पहली 'सुपरवुमन' मेरी मां के नाम खास संदेश, जिसने दुनिया दिखाई
Family Horoscope 2021: नए साल में इन राशियों का पारिवारिक जीवन रहेगा खुशहाल
पुराना साल यानी 2020 जल्द ही खत्म होने वाला है और हम एक नई उम्मीद के साथ नए वर्ष 2021 का स्वागत करने वाले हैं। बीते साल सभी के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए, क्या आने वाला यह नया साल आपके जीवन में खुशियों की बहार लेकर आएगा?

क्या इस साल आपके पारिवारिक जीवन की खुशियों में बढ़ोतरी होगी? आइए जानते हैं पारिवारिक मोर्चे पर साल 2021 आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पारिवारिक जीवन के मामले में मेष राशि वाले साल 2021 में कुछ अनलकी रहेगा। इस साल भी आपके घर में वाद विवाद का सिलसिला जारी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं। आप खुद को बहुत अकेला महसूस करेंगे। आपको कुछ समय के लिए घर से दूर भी जाना पड़ सकता है। भाई बहनों के साथ वाद विवाद हो सकता है। वहीं माता पिता को भी स्वास्थ्य सम्बंधित दिक्कतें आ सकती हैं। आपको धैर्य और समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है।

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
परिवारिक मोर्चे पर साल 2021 की शुरुआत आपके लिए कुछ धीमी रहेगी। हालांकि धीरे धीरे परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। बड़े भाइयों के साथ वाद विवाद बढ़ने से घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। साल के मध्य में घर की शांति लौट आएगी। इस अवधि में आप अपने परिजनों के साथ बहुत ही अच्छा समय गुजारेंगे। हालांकि आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर अधिक सचेत रहने की सलाह दी जाती है। साल के अंत में संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है और फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। आप जो भी करें अपने बड़े बुजुर्गों की सलाह अनुसार ही करें। इसमें आपका ही फायदा है।

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पारिवारिक मोर्चे पर मिथुन राशि वालों को साल 2021 में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। इस समय आपके घर का माहौल अधिकांश समय अच्छा रहेगा और परिजनों के बीच एकता बनी रहेगी। उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों में आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता आपके हर फैसले में आपका समर्थन करेंगे। साल के मध्य में कोई गंभीर पारिवारिक मुद्दा आपको परेशान कर सकता है। हालांकि आप जल्द ही अपनी समझदारी से इस मामले को सुलझाने में सफल रहेंगे। इस अवधि में भाई या बहन को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। साल के अंत में घर वालों के साथ आपको यात्रा करने का भी अवसर प्राप्त होगा। आपकी यह यात्रा बेहद सुखद रहने वाली है।

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पारिवारिक मोर्चे पर साल की शुरुआत में आपको कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान घरेलू कलह बढ़ सकती है। परिजनों के साथ रिश्ते में कड़वाहट आने से आप मानसिक रूप से काफी परेशान रहेंगे। संपत्ति को लेकर घर के सदस्यों के साथ वाद विवाद होने की आशंका है। साल के मध्य में मामला कुछ शांत हो सकता है लेकिन रिश्तों में आई दूरियां कम नहीं होगी। हालांकि छोटे भाई बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और उनका समर्थन आपको मिलेगा। कुल मिलाकर आपको अपने व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। अगर आप समझदारी से काम लेते हैं तो आने वाली कई परेशानियों से आप बच सकते हैं।

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पारिवारिक मोर्चे पर साल की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। जनवरी से लेकर मार्च तक का महीना परिजनों के साथ बहुत ही शांति से गुजरेगा। इस अवधि में आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत रहेगा। साल के मध्य में अचानक कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। इस दौरान घर का माहौल काफी तनावपूर्ण रहेगा जिससे आपके माता-पिता की चिंता बढ़ सकती है। माता पिता को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। अगर आप नया मकान खरीदने या बनवाने की योजना बना रहे हैं तो आपके रास्ते में कुछ बड़ी बाधाएं आ सकती हैं।

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
साल की शुरुआत आपके लिए सामान्य रहेगी। इस दौरान घर का माहौल शांत और प्रफुल्लित रहने के आसार हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का पूरा सहयोग और आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि इस अवधि में आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको सभी का समर्थन प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो उनके लिए कोई अच्छा प्रस्ताव इस दौरान आ सकता है। साल के मध्य में आपको लंबे समय के लिए परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको कुछ परेशानियां भी उठानी पड़ सकती हैं। साल के अंत में आपको छोटी-छोटी कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जिससे आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा।

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पारिवारिक जीवन के मामले में साल 2021 आपके लिए औसत रहने वाला है। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण इस दौरान आप अपने परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। इसकी वजह से घर में मनमुटाव संभव है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने पेशेवर और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें। साल के मध्य में घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। इस दौरान घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा और रिश्तेदारों की आवाजाही लगी रहेगी। माता पिता के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे और विपरीत परिस्थितियों में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। साल के अंत में घरेलू कलह बढ़ सकती है।

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
वृश्चिक राशि वालों के लिए पारिवारिक मोर्चे पर साल 2021 मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। वर्ष की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक रहेगी। इस दौरान घर का माहौल शांत रहेगा। वहीं वर्ष के मध्य में अचानक कोई पुराना मामला उभरने से घर की शांति भंग हो सकती है। इस अवधि में आपके क्रोध में भी वृद्धि होगी। आपका गुस्सैल स्वभाव घरेलू कलह को बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप समझदारी से इस तरह के गंभीर मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। इसके अलावा बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में दखलंदाजी करने न दें। वर्ष के अंत में भाइयों के साथ चल रहा आपका विवाद समाप्त हो सकता है।

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
परिवारिक मोर्चे पर आपके लिए यह साल बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि आपके घर में लंबे समय से कोई विवाद चला आ रहा है तो इस वर्ष उसके शांत होने की प्रबल संभावना है। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और आपके पारिवारिक जीवन की खुशियों में भी वृद्धि होगी। आपके भाई बहनों के लिए यह साल बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इस वर्ष उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। इसके अलावा आपके घर में किसी नए सदस्य की भी एंट्री हो सकती है। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके लिए खुशियों की बहार लेकर आने वाला है।

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पारिवारिक मोर्चे पर यह वर्ष आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। वर्ष की शुरुआत आपके लिए कुछ धीमी रहेगी। इस दौरान आपकी माता को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में उनकी सेहत पर आपका ढेर सारा धन भी खर्च हो सकता है। वहीं दूसरी ओर घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव भी रहेगा। अगर आप किसी संपत्ति की खरीद या बिक्री के विषय में सोच रहे हैं तो आपको अपने घर के बड़ों से विचार-विमर्श कर लेना चाहिए। बिना सोचे समझे इस तरह के महत्वपूर्ण फैसले न ही लें तो बेहतर होगा।

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पारिवारिक मोर्चे पर इस वर्ष आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। घर के सदस्यों के बीच एकता बनी रहेगी और आप मिलकर परिस्थितियों का सामना करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि आप किराए के मकान में रहते हैं और खुद के मकान का सपना देख रहे हैं तो इस वर्ष आपकी इच्छा पूरी होने की प्रबल संभावना है। घर का कोई सदस्य यदि विवाह योग्य है तो वर्ष के मध्य में उनका विवाह संपन्न हो सकता है। यदि आपके मन में किसी भी तरह की दुविधा हो या आप कोई परेशानी झेल रहे हैं तो आपको खुलकर अपनों से बात करनी चाहिए। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। ग्रहों की चाल इस बात के संकेत दे रही है कि परिजनों के साथ यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। यदि पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो इस वर्ष उसके शांत होने की प्रबल संभावना है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में भी बड़ा उछाल आ सकता है। यदि आप अपने पिता के कारोबार से जुड़े हैं तो समय-समय पर वो आपका मार्गदर्शन करते रहेंगे। इसके अलावा बड़े भाइयों के साथ भी आपके संबंध मधुर रहेंगे। वर्ष के मध्य में घरेलू जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती हैं। हालांकि अपनों के सहयोग से आपके लिए सब कुछ बेहद आसान हो जाएगा। इस दौरान घरेलू खर्च भी बढ़ने की संभावना है।



Click it and Unblock the Notifications











