मासिक राशिफल: फरवरी के महीने में इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी अपार सफलता

फरवरी के महीने में किन राशियों की बड़ी समस्याओं का होगा समाधान और किन राशियों के हाथ लगेगी निराशा, जानने के लिए पढें पढ़ें अपना मासिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

लंबे समय से चली आ रही आपकी किसी समस्या का समाधान इस माह हो सकता है। सबसे पहले बात करते हैं कामकाज की तो इस माह कामकाज के मोर्चे पर उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो माह की शुरुआत में कार्यभार अधिक रहेगा। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का रवैया भी आपके प्रति काफी सख्त रहने वाला है। इस तरह की परिस्थिति में आप खुद को शांत रखकर आने वाली कई परेशानियों से बच सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय मिलाजुला रहने के आसार हैं। इस अवधि में आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। इसके अलावा अटके हुए व्यवसायिक मामलों को लेकर भी आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। निजी जीवन की बात करें तो घरेलू मुद्दों पर अपने फैसले लेते समय भावुक होने से बचें। पैसों की स्थिति इस दौरान ठीक-ठाक रहेगी। कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो इस माह छोटी मोटी दिक्कतें हो सकती हैं।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: मंगल

शुभ अंक: 7, 10, 29, 34, 47, 58

शुभ दिन: सोमवार, रविवार, मंगलवार, शनिवार

शुभ रंग: गुलबी, गहरा पीला, लाल, आसमानी

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज की बात करें तो इस माह आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। इस समय छोटी सी भी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो इस दौरान आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप किसी बड़े निवेश की योजना बना रहे हैं तो इस अवधि में इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। साथ ही कोई भी आर्थिक लेन-देन न ही करें तो आपके लिए बेहतर होगा। निजी जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। माह की शुरुआत में परिजनों के साथ आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। वहीं माह के मध्य में जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट संभव है। हालांकि जल्द ही उनकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो आपको अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ अंक: 9, 11, 25, 36, 44, 53

शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, बुधवार, रविवार

शुभ रंग: सफेद, पीला, क्रीम, गुलाबी, आसमानी

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन राशि वालों के लिए यह बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप पूरे जोश और उत्साह के साथ अपना हर काम पूरा करेंगे। पैसों के मामले में यह समय अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपके आर्थिक प्रयासों में आपको सफलता मिल सकती है। इस अवधि में प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फायदा भी हो सकता है। कामकाज की बात करें तो कपड़े, अनाज, सोना चांदी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए यह समय बेहद लाभदायक रहने वाला है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों के लिए भी तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो माह की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगी। इस अवधि में पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है लेकिन जल्द ही मामला सुलझने से घर में शांति का वातावरण रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका पूरा समर्थन आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से आपको दूर रहने की सलाह दी जाती है।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: बुध

शुभ अंक: 4, 8, 23, 30, 49, 52

शुभ दिन: शुक्रवार, बुधवार, शनिवार, सोमवार

शुभ रंग: हरा, लाल, नीला, क्रीम

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

सबसे पहली बात करते हैं आपके काम की तो पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। इस अवधि में आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप नए व्यापार की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो इस अवधि में आपको सफलता मिल सकती है। साथ ही आपकी आर्थिक समस्याओं का भी समाधान होगा। नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। यदि हाल ही में आपने नौकरी ज्वाइन की है तो इस दौरान आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सफल रहेंगे और वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत पर भी गौर करेंगे। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ इस माह आपको पर्याप्त समय बिताने का अवसर मिलेगा। इस अवधि में आपके बीच की सारी कड़वाहट दूर हो सकती है। हो सकता है आपके प्रिय की ओर से आपको कोई अच्छी खबर भी मिले। यदि कुछ समय से माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो इस दौरान आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप उनका अधिक ध्यान रखें।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: चंद्रमा

शुभ अंक: 7, 14, 23, 34, 48, 55

शुभ दिन: सोमवार, शनिवार, बुधवार, शुक्रवार

शुभ रंग: हरा, भूरा, सफ़ेद, पीला, बैंगनी

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अपने आकर्षक व्यक्तित्व के बल पर इस अवधि में आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। करियर के मामले में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह माह कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस अवधि में आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। अगर आप लोहे का व्यापार करते हैं तो बड़े आर्थिक सौदेबाजी करते समय सावधानी बरतें। साथ ही अगर आप अपने पिता के व्यापार से जुड़े हैं तो उनकी बातों को प्राथमिकता दें। किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर उनकी सलाह जरूर लें। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए अच्छा रहने के आसार हैं। इस अवधि में सुख सुविधाओं की चीजों में वृद्धि हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो बड़े भाई के साथ अपने संबंध अच्छे रखने की कोशिश करें। माह के अंत में ससुराल पक्ष से तनाव संभव है। इस तरह की परिस्थितियों में आपको जोश से नहीं बल्कि होश से काम लेने की जरूरत है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो इस समय कोई पुराना रोग उभर सकता है। बेहतर होगा आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: सूर्य

शुभ अंक: 5, 10, 17, 24, 30, 49, 57

शुभ दिन: रविवार, शुक्रवार, बुधवार, मंगलवार

शुभ रंग: भूरा, हरा, लाल, नारंगी

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

लगातार प्रयासों के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से आपका आत्मविश्वास कुछ कमजोर पड़ सकता है। हालांकि इस तरह की बातों से आपको बचने की सलाह दी जाती है। आप धैर्य से काम लें और पूरी सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें। उचित समय आने पर आपकी सारी समस्याओं का समाधान होगा। कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों पर जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती हैं इसलिए आपको काफी एक्टिव रहना होगा। इस अवधि में आपके हाथ कोई बढ़िया मौका भी लग सकता है। यदि आप इस अवसर का लाभ उठाते हैं तो आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। लग्जरी आइटम का व्यापार करने वाले जातकों के हाथ अच्छा मुनाफा लग सकता है। वहीं स्टेशनरी से जुड़ा कारोबार करने वाले लोगों को भी अच्छा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो भाई बहनों के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। इस दौरान आपके भाई या बहन के लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव भी आ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: बुध

शुभ अंक: 4, 16, 27, 33, 41, 50

शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, शनिवार, बुधवार

शुभ रंग: नीला, बैंगनी, गुलाबी, सफेद

 तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस माह आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कठिन समय में आपको धैर्य और हिम्मत से काम लें अन्यथा आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो कड़े परिश्रम के बावजूद भी आपकी तरक्की न हो पाने से आप काफी निराश रहेंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। जल्द ही आपके हाथ कोई अच्छा मौका लग सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह माह औसत रहने वाला है। इस दौरान आपके हाथ कोई बड़ा मुनाफा नहीं लगेगा लेकिन आपका नुकसान भी नहीं होगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। माह के अंत में आपके प्रिय को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस अवधि में आपकी सेहत में भारी गिरावट आने की संभावना है। आप स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा लापरवाही न करें क्योंकि सेहतमंद रहकर ही आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ अंक: 4, 12, 23, 37, 44, 59

शुभ दिन: बुधवार, शनिवार, गुरुवार, रविवार

शुभ रंग: लाल, नारंगी, पीला, मैरून

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह माह बड़ी राहत लेकर आएगा। यदि लंबे समय से आपके जीवन में कोई परेशानी चल रही है तो इस अवधि में आपकी इस समस्या का अंत होगा। मानसिक रूप से आप खुद को काफी मजबूत पाएंगे और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। दफ्तर में आप अपने कार्यों को पूरी मेहनत और पारदर्शिता के साथ पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। इस अवधि में काम से जुड़ी छोटी सी यात्रा भी संभव है। अगर आप तेल से जुड़ा काम करते हैं तो इस दौरान आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों के लिए माह का मध्य बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। निजी जीवन की बात करें तो इस दौरान घर में शांति का वातावरण रहेगा। माता पिता का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। बड़े भाई की मदद से माह के अंत में आपको बड़ा आर्थिक फायदा भी हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो

शुभ अंक: 7, 11, 20, 33, 45, 54

शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, रविवार, बुधवार

शुभ रंग: सफेद, भूरा, गुलाबी, नीला

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की सलाह दी जाती है। इधर उधर की बातों में अपना कीमती समय नष्ट न करें अन्यथा आने वाले समय में आपके हाथ केवल पछतावा ही लगेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में आप पर कार्यभार अधिक रहेगा और आपके बॉस आप से अच्छे प्रदर्शन की भी उम्मीद करेंगे। बेहतर होगा आप उन्हें निराश न करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। वहीं दूसरी ओर अगर आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयास तेज करने होंगे। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। व्यापार करने वाले जातकों को मध्य में आर्थिक तंगी से जूझना पड़ सकता है। हो सकता है आपके कई महत्वपूर्ण कार्य बीच में ही अटक जाए। पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस दौरान घर में धूप छांव की स्थिति रहेगी। घर का माहौल अधिकांश समय तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। ऐसे में आपको अपनी वाणी का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपके बिगड़े हुए बोल अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। सेहत की बात करें तो इस अवधि में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: बृहस्पति

शुभ अंक: 3, 5, 10, 27, 31, 44, 56

शुभ दिन: शुक्रवार, शनिवार, गुरुवार, बुधवार

शुभ रंग: लाल, हरा, गुलाबी, पीला

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरीपेशा जातकों के लिए इस समय स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। सरकारी हो या प्राइवेट नौकरी इस अवधि में आपका ट्रांसफर होने की प्रबल संभावना है। सकारात्मक रहते हुए आपको इस तरह के बदलावों को स्वीकार करना चाहिए। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी लाभ की स्थिति बन रही है। इस अवधि में आप बड़ा आर्थिक लेनदेन कर सकते हैं जिसका अच्छा परिणाम आपको जल्द ही मिलने के आसार हैं। माह के मध्य में आपको थोड़ा अलग से महसूस हो सकता है लेकिन इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए आप जमकर मेहनत करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू सुख-सुविधाओं पर आप कुछ ज्यादा ही धन खर्च कर सकते हैं। इतना ही नहीं माह के मध्य में आपको किसी पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। घर का माहौल सुखद रहेगा और अपनों के साथ आपका रिश्ता भी मजबूत होगा। सेहत की बात करें तो इस अवधि में आपको अपने खान-पान में लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शनि

शुभ अंक: 5, 10, 28, 34, 47, 58

शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, बुधवार, मंगलवार

शुभ रंग: बैंगनी, पीला, मैरून, सफेद, नारंगी

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस दौरान आपको समय का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है खासतौर पर यदि आपको दफ्तर लेट पहुंचने की आदत है तो आपको जल्द से जल्द अपनी इस आदत में सुधार लाने की जरूरत है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। इसके अलावा आपकी छोटी सी छोटी गलती पर भी वरिष्ठ अधिकारी आपके साथ सख्ती से पेश आ सकते हैं। मुमकिन है आप काफी दबाव और तनाव महसूस करें। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में अच्छा मुनाफा हो सकता है। यदि आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो माह के अंत में आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। साथ ही आपकी आर्थिक समस्याओं का भी समाधान होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। पिता के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। आप के हर फैसले में उनका समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान आपको दांतो से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। बेहतर होगा आप साफ सफाई का अधिक ध्यान रखें।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: यूरेनस, शनि

शुभ अंक: 2, 17, 20, 38, 45, 50

शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार, सोमवार, शनिवार

शुभ रंग: गहरा हरा, गुलाबी, सफेद, पीला, लाल

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन राशि वालों के लिए यह अच्छे परिणाम देने वाला साबित होगा। निजी हो या पेशेवर जीवन आपकी बड़ी समस्याओं का समाधान इस अवधि में हो सकता है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। उच्च पद की प्राप्ति के साथ आपके वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। वहीं दूसरी ओर सहकर्मियों के साथ आपको वाद विवाद से बचने की भी सलाह दी जाती है। इस तरह की बातें आपकी मेहनत पर पानी फेर सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने व्यवसायिक फैसले सोच समझकर लेने की जरूरत है। बड़ा मुनाफा कमाने के लिए आप जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने की आपकी आदत के कारण घर का माहौल बिगड़ सकता है। अगर आप विद्यार्थी है और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि पहले से ही आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो इस अवधि में आपको छोटी सी भी लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति

शुभ अंक: 7, 15, 26, 34, 41, 58

शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, मंगलवार, रविवार

शुभ रंग: हरा, गुलाबी, आसमानी, सफेद, पीला

Desktop Bottom Promotion