Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Gemini Horoscope 2022: मिथुन राशि वालों के जीवन में इस वर्ष आएंगे कई उतार चढ़ाव
मिथुन राशि वालों के लिए साल 2022 मिश्रित फल देने वाला रहेगा। हालांकि अगर आप चाहे तो अपनी सूझ बुझ और परिश्रम से इसे और बेहतर बना सकते हैं। इस वर्ष आपको अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। कई बार आपका मन इधर उधर भटक सकता है। आप बेकर की चीजों में अपना काफी समय नष्ट कर सकते हैं। आपको अपने कीमती समय का सदुपयोग करने की सलाह दी जाती है। कुछ समय के लिए आपके जीवन में कुछ खालीपन सा भी रहेगा। आप काफी अकेला भी महसूस कर सकते हैं। मई से अक्टूबर का समय आपके लिए महत्वपूर्ण रहने के आसार है। इस अवधि में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके कामकाज में तेजी आएगी। इस दौरान घर का माहौल भी काफी बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां कम होंगी।
अगर बात आपकी शिक्षा की करें तो इस साल पढ़ाई लिखाई को लेकर चल रहे आपके प्रयास में सफलता मिल सकती हैं। उच्च शिक्षा के प्रयासरत जातकों के लिए यह साल कुछ बेहतर साबित होगा। कुलमिलाकर आप जितनी कड़ी मेहनत करेंगे आपको उतना अच्छा फल मिलेगा। आप भाग्य के भरोसे कुछ न छोड़ें तो बेहतर होगा।

नौकरी
नौकरीपेशा जातकों को इस वर्ष अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। हो सकता है आप काम का काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। इस दौरान दफ्तर में आपको कुछ कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विपरीत परिस्थितियों में आपको संयम से काम लेने की जरूरत है, अन्यथा आपकी छोटी से चूक आपको मुसीबत में डाल सकती है। हालांकि इस वर्ष आप अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। साल का अंत आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेगा।

व्यापार
व्यापार से जुड़े जातकों को इस वर्ष मेहनत के साथ-साथ अपनी बुद्धि का भी पूरा प्रयोग करने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आप धोखाघड़ी का शिकार हो सकते हैं, खासतौर पर साझेदारी में कोई भी काम करने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें। पैसों के मामले में भी आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते समय पूरी सतर्कता बरतें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन
इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह वर्ष कुछ ज्यादा खास नहीं रहेगा विशेष रूप से साल की शुरुआत आपके लिए बेहद कठिन रहेगी। इस अवधि में आपके बीच काफी तनाव रहेगा। हालांकि गुजरते समय के साथ आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। आपके बीच की कड़वाहट कम होगी और आप एक दूसरे के करीब आएंगे। साथ ही अविश्वास की भावना भी दूर हो सकती है। रोमांटिक लाइफ की अगर हम बात करें तो इस वर्ष कुछ उतार चढ़ाव आ सकते हैं, लेकिन बावजूद इसके आपके बीच का प्रेम बना रहेगा। आपके प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ सकता है।

शिक्षा
शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और आपको नौकरी की तलाश है तो आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो आपको मनचाहे कॉलेज में दाखिला भी मिल सकता है। वहीं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों में लगे जातकों की भी मेहनत रंग ला सकती है।

सेहत
स्वास्थ्य के लिहाज से साल 2022 आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस वर्ष आपको अपने खान पान का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपको ज्यादा मसालेदार भोजन से दूरी बनाकर रखने की जरूरत है। इसके अलावा ज्यादा तनाव भी आपकी सेहत को कमजोर कर सकता है। इस अवधि में आपको रक्त या हवा से संबंधित कोई रोग हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
