Latest Updates
-
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव
Yearly Rashifal 2021 : साल 2021 इन राशियों के लिए लेकर आएगा बड़ी राहत
कोरोना ने साल 2020 को हर किसी के लिए चुनौतीपूर्ण और निराशा से भरा बना दिया। जल्द ही इस साल का अंत होने वाला है और हम एक नए वर्ष यानी 2021 का स्वागत एक नयी आशा और उम्मीद के साथ करने वाले हैं। आइए आपके वार्षिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि साल 2021 आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
साल 2021 मेष राशि वालों के लिए बेहतर साबित होगा। इस वर्ष आपके जीवन के लगभग हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। साल की शुरुआत में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। वहीं वर्ष के मध्य में आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। पारिवारिक जीवन में धूप छांव की स्थिति रहेगी लेकिन परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर इस वर्ष आपको थोड़ा सजग रहना होगा, विशेष रूप से खान पान में लापरवाही न करें।

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
वृषभ राशि वालों के लिए साल 2021 मिलाजुला रहने के आसार हैं। इस वर्ष कुछ मामलों में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है तो वहीं कुछ मामलों में आपके हाथ निराशा लगेगी। वर्ष की शुरुआत में आपको कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मार्च में आर्थिक समस्याओं के कारण आप काफी तनाव में रहेंगे। व्यापारियों को इस साल काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। इस साल आपको कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि संभव है। अगर आप अविवाहित हैं तो इस साल आपको अपना जीवनसाथी मिल सकता है।

मिथुन (मई 20 से जून 20):
साल 2021 की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। बेरोजगार जातकों को इस अवधि में रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। हो सकता है आपको अपना ड्रीम जॉब मिल जाए। वहीं व्यापारियों को साल के मध्य में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। मुमकिन है आपका बनता हुआ काम बिगड़ जाए। हालांकि जल्द ही आपकी इस समस्या का समाधान होगा। पैसों के मामले में इस वर्ष आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। साल के अंत में धन लाभ का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन के लिए यह वर्ष ठीक ठाक रहेगा। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपके रिश्ते बनते बिगड़ते रहेंगे।

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कर्क राशि वालों के लिए साल 2021 बेहतर परिणाम देने वाला साबित होगा। इस वर्ष आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। साल की शुरुआत में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन बावजूद इसके आप अपने सभी काम पूरे करने में सफल रहेंगे। व्यापारियों को लाभ कमाने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। वहीं नौकरी करने वालों का प्रमोशन हो सकता है। पैसों की स्थिति में भी सुधार आने की प्रबल सभांवना है। साल के अंत में जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। अगर आप समझदारी से काम लेते हैं तो कई परेशानियों से आप बच सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है।

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सिंह राशि वालों के लिए साल 2021 उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। हालांकि आपको सफलता मिलेगी लेकिन उसके लिए आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। आसानी से आपका कोई भी काम पूरा नहीं होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो अप्रैल से लेकर सितंबर तक का समय आपके लिए काफी व्यस्त रहेगा। वहीं दूसरी ओर इस अवधि में आपका प्रमोशन भी हो सकता है। व्यापारियों के लिए अक्टूबर का समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। कोर्ट कचहरी के किसी पुराने मामले में आपको सफलता मिल सकती है। पैसों को लेकर मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आपका धन कहीं अटक सकता है।

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों के मामले में साल 2021 की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी होने वाली है। इस दौरान अचानक बड़ा धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। इस वर्ष आप अपनी मेहनत और समझदारी के बल पर अच्छा खासा धन कमाने में सफल रहेंगे। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो इस साल आपको किसी बड़ी कंपनी में अच्छी नौकरी मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो इस वर्ष आपकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो अगर आप अविवाहित है तो इस वर्ष आपके विवाह का योग बन रहा है।

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
वर्ष 2021 में आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। साल की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। इस दौरान आपको अपने किसी प्रयास में बड़ी सफलता मिल सकती है। आप अपनी बुद्धि और ज्ञान के बल पर कुछ बड़ा हासिल कर सकते हैं। साल का मध्य आर्थिक रूप से आपके लिए अच्छा रहेगा। सितंबर से लेकर दिसंबर तक का समय आपके वैवाहिक जीवन के लिए बेहद शुभ रहेगा। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आपके लिए साल 2021 कुछ बेहतर साबित होगा। इस वर्ष आपके कुछ रुके हुए अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपके प्रयास भी सफल होते नजर आ रहे हैं। नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी में वृद्धि होगी, वहीं व्यापारियों का भी कारोबार आगे बढ़ेगा। निजी जीवन की बात करें तो घर कुटुंब में सुख और शांति रहेगी। अपनों के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। विद्यार्थियों के लिए यह साल बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इंजीनियरिंग, लॉ, मेडिकल आदि की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
साल 2021 की शुरुआत आपके लिए ठीक ठाक रहेगी। इस दौरान पैसों के मामले में आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। इस अवधि में आप अच्छा पैसा कमा पाएंगे लेकिन बावजूद इसके आपके खर्चों पर आपका नियंत्रण नहीं रहेगा। इसके अलावा पैतृक संपत्ति को लेकर भी वाद विवाद हो सकता है। अप्रैल से लेकर जुलाई तक का समय आपके लिए कुछ राहत भरा रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की हो सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन बावजूद इसके आपको सफलता मिल सकती है। साल के अंत में परिवार के साथ यात्रा करने का अवसर मिलेगा।

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
मकर राशि वालों के लिए साल 2021 उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। साल की शुरुआत आपके लिए सामान्य रहेगी। इस दौरान छोटी मोटी दिक्कतें आ सकती हैं। वहीं मई से लेकर जुलाई तक का समय आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। इस दौरान आप अपनी सेहत को लेकर काफी परेशान रहेंगे। साथ ही आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो हॉस्पिटैलिटी, फैशन डिज़ाइनिंग, अभिनय, आदि क्षेत्रों से जुड़े जातकों के लिए यह वर्ष बेहतरीन रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में इस वर्ष कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप अपने परिजनों को पर्याप्त समय दें।

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कुंभ राशि वालों को इस वर्ष बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की तो अगर आप व्यापार करते हैं तो इस साल आपको कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जिसका उचित लाभ आपको हो सकता है। अपना कारोबार आगे बढ़ाने का आपका सपना सच हो सकता है। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को विदेश जाने का मौका मिलेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं तो मई से लेकर जुलाई तक का समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
साल 2021 की शुरुआत में आपको कोई बड़ी राहत मिल सकती है। इस दौरान पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलने की संभावना है। इस अवधि में आप कोई बड़ा कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। प्रेम विवाह करने वाले जातकों की इच्छापूर्ति इस वर्ष होने की प्रबल सभांवना है। अप्रैल से लेकर सितंबर तक का समय आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। इस दौरान आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप सतर्क रहें। आपको यह सलाह दी जाती है कि इस साल आप कानूनी दांव पेंच से दूर ही रहें।



Click it and Unblock the Notifications











