For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

3 September Horoscope: कर्क राशि वाले रहें आज शत्रुओं से सावधान

|

दैनिक राशिफल में हम आपको आपके दिन भर का हाल बताते हैं और साथ ही हर छोटी बड़ी जानकारी देने का प्रयास करते हैं। इसमें आपके दांपत्य जीवन, नौकरी, व्यवसाय, पढ़ाई, आर्थिक स्थिति आदि से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण बातें शामिल होती है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर दिन कुछ ठीक नहीं है। अगर आप काम में एकाग्रता बनाने की कोशिश नहीं करेंगे, तो आज आपके उच्च अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं और यदि आप इसी तरह लापरवाही करेंगे तो आपको नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है इसलिए समय रहते आप संभल जाएं। आर्थिक तौर पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतरीन अवसर लाएगा। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और धन की वर्षा होगी। जीवनसाथी आपकी वजह से दुखी महसूस कर सकता है, आज आपको अपने व्यवहार और शब्दों पर अतिरिक्त ध्यान देना होगा। मन में कोई बात है तो आप आराम से बैठकर अपने प्रिय से शेयर कर सकते हैं। एक बेहतरीन शाम के लिए आज आप किसी रिश्तेदार या दोस्त के घर जा सकते हैं। आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी और आप किसी खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आपकी राह में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। एकाग्रता में कमी देखने को मिलेगी जिससे पढ़ाई-लिखाई में आपका मन नहीं लगेगा। नए कारोबार को शुरू करने के लिए समय अनुकूल है और इसमें आपको फायदा भी मिलेगा। आज आपकी आय में वृद्धि संभव है। हो सकता है आज आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीदें। पारिवारिक जीवन में शांति का माहौल रहेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता बढ़िया रहेगा। आज आपकी माता की सेहत कुछ गड़बड़ रहेगी, उनका पूरा ध्यान रखें। आपकी सेहत की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा हालांकि समय पर भोजन ना करने की आपकी आदत आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 5 बजे 7:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कार्यक्षेत्र में आज कुछ सकारात्मक होने की संभावना है। अलग पहचान बनाने का आपका सपना आज पूरा हो सकता है। यह सब आपके ही लगातार प्रयासों और कड़ी मेहनत का नतीजा है। अपने करियर को और भी उंचाईयों तक ले जाने के लिए आप अपनी कोशिशें जारी रखें। आपके लव लाइफ की बात करें तो अपने प्रेमी/ प्रेमिका से गलतफहमियां दूर करने का यही उचित समय है। मुमकिन है वे आपकी बात को समझें। शादीशुदा जोड़ों के लिए भी दिन ठीक ठाक रहेगा। पैसों के मामले में ठीक रहेगा। यदि लंबे समय से आपका धन कहीं अटका हुआ है तो आज आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। आज परिजनों के साथ काफी अच्छा समय बिताने को मिल सकता है। सेहत के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा इसलिए आपको सावधान रहना होगा। जीवनसाथी की सेहत कुछ खराब रहने के कारण आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप उनकी अच्छी देखभाल करें और उनके साथ ज्यादा समय बिताएं। दफ्तर में अगर आप अपने जरूरी कार्यों को कल तक के लिए टालेंगे तो आज आपके बॉस आपसे नाखुश हो सकते हैं। बेहतर होगा इन्हें आज ही पूरा करने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा और आपको प्रेम और समर्थन मिलेगा। पैसों से जुड़े मामलों में अपने फैसले सोच समझ कर लें। दूसरों को खुश करने के लिए खर्च करने की आपकी आदत आज आपको मुश्किल में डाल सकती है। आज किसी रिश्तेदार या मित्र से कुछ अनबन हो सकती है। आप शांति बनाए रखें और सोच समझकर ही बात करें। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

जीवनसाथी के साथ रिश्तों में खटास आने से आज आप कुछ उदास रहेंगे। लंबे समय से चले आ रहे आप दोनों के बीच के मतभेद एक दूसरे से आपको दूर कर रहे हैं। बेहतर होगा आप अपने रिश्ते को एक और मौका दें और अपनी समस्याओं का समाधान मिलकर ढूंढें। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूभी निभाएंगे और किसी को शिकायत का मौका नहीं देंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए जो प्रयास आप कर रहे थे आज उसमें सफलता मिलने का योग बन रहा है। लाटरी और सट्टेबाजी से दूर रहें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आज की गई यात्रा आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगी। सेहत का मामला आज बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 41

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कुछ समय से आपको अपने निजी जीवन और काम में संतुलन बनाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन आज चीजें कुछ बेहतर हो सकती हैं। आप काम के साथ परिवार के लिए भी पर्याप्त समय निकाल पाएंगे। शादीशुदा जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आपको बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। दफ्तर में वरिष्ठों से अपनी तारीफ सुनकर आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिलने से आपकी पैसों से जुड़ी परेशानी दूर हो जाएगी। अगर आज आप यात्रा करने वाले हैं तो आखिरी समय पर आपकी योजना में बदलाव संभव है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 4:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। बातचीत में कुशलता और अपनी चतुराई से आज आपको कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। वित्तीय मामलों को लेकर थोड़ा सावधान रहें अन्यथा हाथ में आया हुआ धन आपके हाथ से आसानी से सरक जाएगा। आपके फिजूलखर्ची से जीवनसाथी भी नाराज रहेंगे। शाम को कोई अच्छी खबर आने से मन प्रसन्न रहेगा। भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आज आप खुद को ऊर्जावान और तरोताजा पाएंगे। आज आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। बिना वजह तनाव आपको मानसिक कष्ट दे सकता है। वाद विवाद से बचें नहीं तो छोटी सी बात किसी बड़ी परेशानी को न्योता दे सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 45

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर से 2:15 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दैनिक कार्यों का बोझ आज कुछ हल्का रहेगा जिससे आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा। दांपत्य जीवन में छोटी मोटी समस्या आ सकती है। जीवनसाथी को आपसे कुछ शिकायतें रहेंगी। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। माता पिता से आपकी कहासुनी हो सकती है। परिजनों का सहयोग ना मिलने से आप परेशान हो सकते हैं। आज आप मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूपों से अस्वस्थ महसूस करेंगे। मन में कई तरह की चिंताएं रहेगी जिससे आपको चिड़चिड़ापन और खीझ महसूस होगी। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। आज आपके समक्ष कुछ ऐसे मामले आ सकते हैं जहां ना चाहते हुए भी आपको समझौता करना पड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 5:05 मिनट से शाम 6:45 मिनट तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। आज आप जमकर खरीदारी कर सकते हैं। मुमकिन है घर के लिए आप कोई महंगी वस्तु खरीदें। आज आपका जीवनसाथी उपेक्षित महसूस कर सकता है। इसकी वजह आपकी व्यस्त दिनचर्या हो सकती है। आपको अपने जीवन में संतुलन बनाकर चलना होगा ताकि आप अपने प्रिय के साथ भी पर्याप्त समय बिता सकें। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी कार्यक्षमता को देखकर आपके वरिष्ठ काफी खुश रहेंगे और इसका आपको बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। आज धन कामने के कुछ बेहतरीन अवसर आपको मिल सकते हैं। सेहत से जुड़ी कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आप लापरवाही ना करें। जरूरत से ज्यादा भावुक होना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 25

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पैसों के मामले में आज का दिन शुभ है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है साथ ही दिन के दूसरे हिस्से में कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से बात करते समय विवादित मुद्दे ना उठाएं, इससे आप दोनों के बीच बहस हो सकती है। संतान पक्ष से कुछ कष्ट संभव है। आज आप उनकी सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन अनुकूल नहीं है। दफ्तर में आपका काम में मन नहीं लगेगा। आपको नकारात्मकता का अनुभव होगा। इस समय आपको मेहनत से अपना काम करने की जरूरत है। यदि आपने किसी भी तरह की लापरवाही की तो इसका नतीजा गलत ही होगा। आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है जिस कारण आपकी थकान और तनाव बढ़ सकता है। आप अपनी मानसिक शांति बनाए रखना चाहते हैं तो जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज माता पिता से कुछ मतभेद संभव है जिस कारण घर का माहौल कुछ बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने शब्दों पर ध्यान दें। आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन ज्यादा लाभदायक नहीं है। आमदनी आपकी ठीक रहेगी लेकिन कुछ बड़े खर्चे हो सकते हैं। आपकी भलाई इसी में है कि आप अपनी आमदनी और खर्च में संतुलन बनाकर चलें। कामकाज की बात करें तो आज दफ्तर का माहौल कुछ गर्म रह सकता है। आपके बॉस का रवैया आज कुछ कड़क रहेगा। आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा। आज आपको अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ अपनी पसंद की जगह पर घूमने का मौका मिल सकता है। सेहतमंद रहने के लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव करें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 18

शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज कुछ बोझिल और उदास महसूस कर सकते हैं। आपको कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आज बच्चे आपकी उम्मीदों पर खरा ना उतरें जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आपके दांपत्य जीवन की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। जीवनसाथी का बर्ताव सामान्य रहेगा लेकिन वे काफी व्यस्त रहेंगे जिस कारण आपके साथ वे ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। दफ्तर में नई जिम्मेदारियां आ जाने से आप पर कुछ दबाव रह सकता है। यदि आप अपनी सारी योजनाएं पहले ही बना लेंगे तो चीजें अपने आप ही व्यवस्थित हो जाएंगी और समय पर आपके काम भी पूरे होंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने तयशुदा बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। कुछ दिलचस्प करने के लिए दिन अच्छा है। शाम को कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 46

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 8: 45 तक

English summary

horoscope for 3 September 2019 | daily horoscope | astrology

Read today's (3 September 2019) daily horoscope for all zodiac signs. Learn what the day has in store for you.
Story first published: Saturday, August 31, 2019, 16:21 [IST]
Desktop Bottom Promotion