Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी -
World Hemophilia Day 2026: हीमोफीलिया क्या है? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र का गोचर बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बाकी के लिए जानें उपाय -
Akshaya Tritiya Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों के जरिए अपनो को दें अक्षय तृतीया की बधाई -
गर्मियों में लू और डिहाइड्रेशन से से बचने के लिए पिएं ये 5 समर ड्रिंक्स, चिलचिलाती गर्मी में भी रहेंगे कूल-कूल -
2026 में टूटेगा गर्मी का हर रिकॉर्ड? बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी हुई सच तो फेल हो जाएंगे AC-कूलर -
Heatwave In India: गर्मी और लू से लग गए हैं दस्त? आजमाएं ये 5 देसी नुस्खे जो दिलाएंगे तुरंत आराम -
Benefits of Sattu: लू से लेकर कब्ज तक सत्तू है हर मर्ज का इलाज, जानें गर्मियों में इसे पीने के 5 जबरदस्त फायदे -
वैशाख अमावस्या को क्यों कहते हैं सतुवाई अमावस्या? जानें सत्तू और पितरों का वो रहस्य जो कम लोग जानते हैं
4 सितंबर राशिफल: इन राशियों के लिए आज का दिन है बहुत शुभ
दैनिक राशिफल में हम लेकर आते हैं आपके दिन भर का हाल और साथ ही देते हैं आपके दिन से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी। इसमें आपके दांपत्य जीवन, लव लाइफ, नौकरी, व्यवसाय, पढ़ाई, आर्थिक स्थिति आदि से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण बातें शामिल होती है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
रोमांटिक लाइफ में आज आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आज आपके सामने आपके पार्टनर से जुड़ी कोई ऐसी बात आ सकती है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। बेहतर होगा आप पहले मामले की तह तक जाएं उसके बाद ही कोई फैसला लें। आज काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। यदि आप थोड़ा प्रयास करेंगे तो इस यात्रा का लाभ आपको जरूर मिलेगा। आज आमदनी में वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। आपको सलाह दी जाती है कि अपने आर्थिक फैसले स्वयं लेने की कोशिश करें अन्यथा कोई आपको गुमराह कर सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ तालमेल पहले से बेहतर नजर आएगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सेहत का मामला ठीक रहेगा लेकिन इस समय आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 26
शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 12:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इधर उधर की बातों पर आज आपका ध्यान रहेगा जिससे कामकाज में मन नहीं लगेगा। आपके खराब प्रदर्शन के कारण आज आपके वरिष्ठ आपसे नाखुश रह सकते हैं। यदि ऐसा ही चलता है तो आपको अपने दफ्तर का एक गैरजिम्मेदार सहकर्मी माना जा सकता है। इस समय आपको अधिक परिश्रम करने की जरूरत है तभी आपको सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। मुश्किल घड़ी में भी आपको अपने जीवनसाथी का पूरा समर्थन मिलेगा। प्रेम विवाह करने वाले जातकों को आज अपने पार्टनर का साथ मिलेगा। इसमें परिजनों की भी मंजूरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। यदि आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो बेहतर होगा कुछ समय के लिए आप इसे टाल दें क्योंकि नुकसान होने की संभावना ज्यादा है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 35
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अचानक आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ बढ़ सकता है और आप इन्हें बखूभी निभाएंगे। घर हो या दफ्तर आप किसी को भी शिकायत का मौका नहीं देंगे लेकिन कहीं ना कहीं इससे आप मानसिक रूप से थोड़ा दबाव महसूस करेंगे। यदि आप काम के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखेंगे तो आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी इसलिए आप स्वयं के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें। परिवार में शांति का वातावरण रहेगा। आज घर के किसी सदस्य से आपको बड़े काम की सलाह मिल सकती है। आप उस पर जरूर अमल करें। आज बड़े भाई की मदद से आप कुछ अतिरिक्त धन कमाने में कामयाब रहेंगे। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में एक बड़ा उछाल आने की संभावना है। आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा और आपके प्रेम में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: शाम 6:25 से रात्रि 8:40 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कार्यक्षेत्र में यदि कोई परेशानी आ रही है तो अपने उच्च अधिकारियों से बात करने के लिए समय अच्छा है। आप उनसे मदद या सलाह लेकर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। आप व्यापार करते हैं तो अपने पिता की बातों पर ध्यान दें आपको उनके अनुभवों से बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है। इससे आपके व्यवसाय को एक नई दिशा भी मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। आमदनी का नया जरिया आपको मिल सकता है। यदि आप नया वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज शोरूम जाकर अपनी पसंद की गाड़ी चुनने के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर का वातावरण बहुत ही खुशनुमा रहेगा। रोमांटिक लाइफ में आज आप अपने पार्टनर के साथ बहुत ही खुशी महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5:05 से रात्रि 10:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आपको बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। बिजली से संबंधित कोई भी काम आपको संभलकर करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके साथ दुर्घटना हो सकती है। आज मानसिक रूप से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। मन में कई नकारात्मक विचार आ सकते हैं, ऐसे में आप अपनों के बीच जितना ज्यादा समय गुजारेंगे आपके लिए उतना अच्छा होगा। इससे आपको राहत मिलेगी और मन में चल रही दुविधा भी दूर हो सकती है। आप थोड़ा और प्रयास करेंगे तो जीवन के हर क्षेत्र में सारे काम सही दिशा में आगे बढ़ेंगे और सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी को ज्यादा से ज्यादा समय देने की जरूरत है। आपको उनकी भावनाओं का आदर करना होगा। पैसों की बात करें तो आज सोच समझकर ही खर्च करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा। इस समय आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बाहर का खाना या मसालेदार भोजन से परहेज करें वरना पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभरने के आसार हैं। कामकाज की बात करें तो आज आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है खासतौर पर यदि आप जॉब चेंज का मन बना रहे हैं तो आपको किसी अच्छी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। आज आपके काम की भी काफी सराहना होगी। आप अपने उच्च अधिकारियों की उम्मीदों पर एकदम खरे उतरेंगे। मगर काम का बोझ आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थकान दे सकता है। खुद को तरोताजा रखने के लिए खुली हवा में सैर करें। आर्थिक मामले में आज आपको कुछ निराशा हो सकती है। अटका हुआ धन नहीं मिल पाने से पैसों को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 5:40 से रात्रि 9:40 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है जिनके अनुभवों से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आज आप अपना बेहतरीन देने का पूरा प्रयास करेंगे। यदि कोई समस्या आ भी जाती है तो उच्च अधिकारियों की मदद से आपकी सारी परेशानियां दूर होंगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज नया व्यापार शुरू करने का कोई बढ़िया अवसर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। जीवनसाथी का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहने कारण आप दोनों के बीच अनबन होने की संभावना है। ऐसे में आपको शांत रहने की जरूरत है अन्यथा आपका दिन झगड़े झंझट में ही बर्बाद हो सकता है। रोमांटिक लाइफ में भी समस्या दिखाई दे रही है। आज आपके पार्टनर की ओर से आपको भावनात्मक चोट मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक ठाक रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 6:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
हो सकता है आज परिजनों या मित्रों से आपको उम्मीद के अनुसार सहयोग ना मिल पाए जिससे आपको काफी निराशा हो सकती है। यह समय हिम्मत हारने का नहीं है। आप अपना आत्मविश्वास बनाए रखें क्योंकि आपके अंदर बड़ी चुनौतियों का सामना करने की काबिलियत है। रोमांस के मामले में दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आप अपने पार्टनर के सामने शादी का प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। पिता के साथ विचारों के तालमेल में अभाव के कारण आप दोनों के बीच कोई बड़ी गलतफहमी हो सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है। पैसों की बात करें तो आज उधार लेने और देने दोनों से आपको बचना होगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर 1:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए सुकून भरा रहेगा। मन शांत रहेगा और आपके स्वभाव में भी विनम्रता आएगी। आज आपको कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। करियर के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आपको मेहनत जारी रखनी चाहिए। अगर बात आपके दांपत्य जीवन की करें तो अहंकार का त्याग करना होगा। साथ ही जीवनसाथी पर किसी तरह का दबाव बनाने से भी आपको बचना होगा। प्रेम जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आर्थिक मोर्चे पर भी आज आपके प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि संभव है क्योंकि पैसा कमाने के कुछ अच्छे अवसर आपको मिल सकते हैं, इनका लाभ उठाएं। स्वास्थ्य को लेकर कोई विशेष चिंता की बात नहीं है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 34
शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 7:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अत्यधिक क्रोध करने के कारण आज आपको कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आज आप बहु सोच समझकर बोलें या करें। साथ ही दूसरों पर आरोप लगाने से पहले आप अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। प्रेम जीवन के लिए यह समय बहुत ही चुनौतियों से भरा रह सकता है। मुमकिन है आपके प्रेमी/प्रेमिका से किसी गलतफहमी की वजह से आपके रिश्ते में दरार पड़ जाए। किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले एक दूसरे की बातों को गौर से सुनते हुए समझने का प्रयास करें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आर्थिक मामलों में आज अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 10:05 से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि की भी संभावना है। आपकी कामयाबी देखकर दफ्तर में आपके कुछ सहकर्मी आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं, बेहतर होगा कि आप अपनी सफलता का भरपूर आनंद लें और ऐसे लोगों को नजरअंदाज करें। प्यार मोहब्बत के मामले में अपने फैसले सोच समझकर लें वरना आने वाले समय में आप दोनों का रिश्ता टूट सकता है। यदि आपका रिश्ता आगे नहीं बढ़ पा रह है तो आपको एक दूसरे को थोड़ा और समय देना चाहिए। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। ग्रहों की चाल किसी बड़े वित्तीय लाभ की ओर इशारा कर रही है। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानी रहेगी। घर के किसी सदस्य की तबियत आपकी चिंता बढ़ा सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज पैसा कमाने के आपके रास्ते में कई सारी अड़चनें आएंगी जिससे आपको निराशा हो सकती है। जीवनसाथी से तर्क-वितर्क से बचें, नहीं तो आज का आपका दिन पूरी तरह से व्यर्थ जाएगा। बच्चों को अनुशासित रखने की आवश्यकता है। घर के सदस्यों के बीच अनबन रहेगी लेकिन आपकी माता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस समय आपको क्रोध और अहंकार से बचने की जरूरत है। अपनी वाणी पर भी संयम रखें नहीं तो आप विवादों में घिर सकते हैं। शाम को कोई शुभ समाचार मिलने से आपको काफी प्रसन्नता मिलेगी।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 12:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











