Latest Updates
-
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश -
Papamochani Ekadashi Wishes in Sanskrit: पापमोचिनी एकादशी पर शेयर करें ये दिव्य संस्कृत मंत्र और संदेश -
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा -
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट
Aaj Ka Rashifal 1 April Horoscope: शुक्रवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहद खास
कैसा रहेगा आपका दिन शुभ या अशुभ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। काम के प्रति लापरवाही आज आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ ही आपकी अनबन हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों कोई बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। जल्दबाजी में उठाया हुआ आपका एक गलत कदम आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। अपनी सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी पदोन्नति हो सकती है, साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को भी अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। हालांकि कागजी कार्रवाई करते समय आपको पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। शौक मौज पर अपने बजट से ज्यादा खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपके लिए कुछ खास गुजरने वाला है। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपनी खुशियों को सेलिब्रेट करने के लिए आप अपने मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आज आप किसी पुराने पारिवारिक कर्ज को खत्म करने में भी सफल रहेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज बॉस का मूड काफी बढ़िया रहने के आसार है। छोटे व्यापारियों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपको सरकारी नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल बहुत ही सावधानी से करने की जरूरत है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
विद्यार्थियों को कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। इस समय पढ़ाई लिखाई के प्रति थोड़ी सी भी लापरवाही आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। यदि जल्दी ही आपकी परीक्षाएं आने वाली है तो आप अपने समय का सदुपयोग करें। टीवी और मोबाइल से दूरी बनाकर रखें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की कि नहीं रास्ते खुल सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। आज आपके प्रिय के साथ आप अतिरिक्त समय भी बिता पाएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अपनी थकान बढ़ने न दें। काम के साथ आराम पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सिंह राशि वालों को आज के दिन संभलकर लेने की सलाह दी जाती है। कुछ ईर्ष्यालु व्यक्ति आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में आपको बड़ी ही सूझबूझ से काम लेना होगा। दफ्तर में आपको अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। हो सकता है आपका कोई सहकर्मी छुट्टी पर हो जिसकी वजह से आपको ओवरटाइम भी करना पड़े। हालांकि आपको कोई भी जिम्मेदारी लेने में ज्यादा आनाकानी नहीं करनी चाहिए। आपकी आज की मेहनत आने वाले दिनों में आपके लिए तरक्की कि नए रास्ते खोल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। यदि आप किसी पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन कराना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। यदि आपको अस्थमा की शिकायत है तो आज आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। ऐसे में आपको अपना छोटा से छोटा व्यवसायिक फैसला भी बहुत ही समझदारी से लेना होगा, साथ ही जल्दबाजी से भी आपको बचने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें न करने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर आप स्वयं से जुड़ी गुप्त बातें शेयर करने से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। आपका लापरवाह रवैया अपनों को दुखी कर सकता है। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके अपनों के दिल को ठेस पहुंचे। गलत जीवनशैली के कारण आज आपका स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप व्यापारी हैं और जल्द ही किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं लेकिन आपके मन में कुछ दुविधाएं हैं तो ऐसे में आपको अपने करीबियों से सलाह ले लेनी चाहिए। हो सकता है आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाए। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज तेजी से आपके सभी काम पूरे होंगे। यदि आप बेरोजगार है तो आपको रोजगार का अच्छा अवसर मिल सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपको बड़ा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको आपनों का पूरा समर्थन मिलेगा। पैसों की स्थिति में सुधार के लिए आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने की जरूरत है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 39
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही कठिन रहने वाला है। यदि कड़े परिश्रम के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। उचित समय आने पर आपकी मेहनत जरुर सफल होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अतीत में लिए हुए किसी गलत फैसले के कारण आज आपका भारी नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपकी प्रिय का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखना होगा। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। संतान की शिक्षा आदि पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि आपकी नौकरी में कोई समस्या आ रही है तो आज आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का बढ़िया मौका मिल सकता है। आज आप किसी बड़े ग्राहक के साथ डील कर सकते हैं। घर का वातावरण आज काफी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आपको नए वस्त्रों या आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है आज आपको हड्डियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 37
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में काम का दबाव काफी बढ़ सकता है। आज उच्च अधिकारियों के साथ बॉस की नजर कि आप पर बनी रहेगी। ऐसे में आप आपको छोटी-छोटी गलतियां करने से बचने की सलाह दी जाती है। ज्यादा तनाव न लें, यदि आप शांत दिमाग से अपने काम पूरे करने का प्रयास करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी नई डील करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप जल्दबाजी में कोई निर्णय लेंगे तो इसका गलत नतीजा को भुगतना पड़ सकता है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप उनके साथ प्यार से पेश आएं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपको आय का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। सेहतमंद रहने के लिए समय पर भोजन करें और रात तक जागने से बचें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। इसके अलावा आज आपको अनचाही यात्रा भी करनी पड़ सकती है। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको अपने प्रिय के साथ किसी खूबसूरत स्थान पर घूमने फिरने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
शेयर बाजार से जुड़ा के काम करने वाले जातकों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे पैसा लगाने से बचें अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। इसके अलावा सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों को भी आज के विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। आपका गुस्सैल स्वभाव आज आपके घर की शांति भंग कर सकता है। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। शाम को दोस्तों के साथ आपको कुछ वक्त बिताने का मौका मिल सकता है। इससे आपका तनाव काफी कम होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो तनाव से दूर रहें। सकारात्मक रह कर कड़ा परिश्रम करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











