Aaj Ka Rashifal 1 February Horoscope: फरवरी की शुरुआत इन राशियों के लिए रहेगी कुछ खास

आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा राहत और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य तय समय पर पूरा हो जाएगा। विपरीत परिस्थिति में आपको उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करें। चुप रहने से बात और बिगड़ सकती है। आर्थिक मामलों में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप कमर या पेट के दर्द से परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 7:25 से दोपहर 3:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अपने वैवाहिक जीवन को और सुखद बनाने के लिए आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दें। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर जीवनसाथी के साथ उनकी मनपसंद जगह पर सैर सपाटे के लिए जाएं। अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो आपको कम्युनिकेशन गैप से बचने की जरूरत है। वहीं व्यापार से जुड़े जातको को को आज कोई भी बड़ी डील जल्दबाजी में न करने की सलाह दी जाती है। यदि आपको कोई बड़ा व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो आप अपने करीबियों और कुछ अनुभवी लोगों से सलाह जरूर ले लें। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें खासतौर पर इस वैश्विक महामारी को देखते हुए आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 2:45 से रात्रि 8:35 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप कुछ नई रणनीतियां बना सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातको का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। बच्चों की पढ़ाई लिखाई को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी आज कुछ कमजोर रहने के आसार है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। धन कमाने का कोई बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। सेहत की बात करें तो आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है अन्यथा पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 4:05 से शाम 5:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। किसी कारणवश आपका प्रमोशन अटक सकता है जिससे आपके हाथ काफी निराशा लगेगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। विपरीत परिस्थिति में आप शांति से काम लें। बेवजह का गुस्सा आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लाभ कमाने का बढ़िया मौका मिल सकता है। हालांकि आंख बंद करके आप दूसरों पर भरोसा करने से बचें। यदि आप समझदारी से अपने फैसले लेंगे तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य नजर आ रही है। अपने परिजनों को भी आप पर्याप्त समय देने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। अगर आपको हृदय से संबंधित बीमारी है तो आप क्रोध और तनाव लेने से बचें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतरीन अवसर लेकर आ सकता है। व्यापार से जुड़े जातक अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए जमकर मेहनत करेंगे। यदि आप इसी तरह परिश्रम करते रहेंगे तो जल्द ही आपका कारोबार दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। लकड़ी, फर्नीचर, कपड़े आदि का काम करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी तरक्की का द्वार खुल सकता है। दफ्तर में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। अचानक घर में कुछ मेहमानों का आना हो सकता है। उनकी आवभगत में आपका काफी पैसा खर्च होने के आसार है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपनी आमदनी से ज्यादा खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप काफी तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अपनी सेहत को लेकर आप किसी तरह की लापरवाही न करें तो बेहतर होगा। बदलते मौसम में स्वास्थ्य में गिरावट आने की प्रबल संभावना है। साथ ही आपको अपने खान-पान का भी विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की जरूरत है। यदि आपका कोई भी काम आज पेंडिंग रह जाता है तो आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। किसी कारणवश यदि आप अपने प्रिय से दूर है तो आज आप उन्हें काफी मिस करने वाले हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आप घर पर ही हवन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। इसके अलावा आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपका धन चोरी या गुम हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर कहासुनी से बचें अन्यथा इसका बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातको को आज काफी कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आप काम से जुड़ी यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों का कोई महत्वपूर्ण कार्य आज बीच में अटक सकता है। आपका आर्थिक नुकसान भी संभव है। यदि आपको किडनी से संबंधित बीमारी है तो आज आपकी परेशानी कुछ बढ़ती नजर आ रही है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातक आज अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि आज आपको कोई भी नया काम न करने की सलाह दी जाती है। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी की जरूरत है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। आपके बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज आप किसी गंभीर घरेलू मुद्दे को सुलझाने में सफल रहेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है। हालांकि इस तरह के मामलों में आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको आंखों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप बेरोजगार है और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें और आगे बढ़ते रहें। व्यापारियों को भी अपना कारोबार आगे बढ़ाने का अच्छा मौका मिल सकता है। लोहे के व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने से आप काफी तनाव में रहेंगे। आज आपको लम्बे चौड़े मेडिकल बिल का भी भुगतान करना पड़ सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अधिक भागदौड़ और तनाव के कारण आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपको उतना अच्छा फल मिलेगा। दफ्तर में छोटे से छोटे काम को भी ध्यानपूर्वक करें। जरा सी लापरवाही आज महंगी साबित हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातको को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। बड़े मुनाफे के लिए आप छोटे फायदों को अनदेखा न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल नजर आ रही है। बच्चों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। अपनों के लिए आज आप कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। हालांकि अति उत्साहित होकर आप अपने बजट से अधिक खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातको को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आज आप वाद-विवाद से बचें अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है, विशेष रूप से अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। नौकरीपेशा जातक यदि नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो जल्द ही आपके हाथ से कोई बढ़िया मौका लग सकता है। सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करते रहें। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज आपको छोटे-मोटे कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

Story first published: Tuesday, February 1, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion