Aaj Ka Rashifal 1 January Horoscope: नए साल की शुरुआत इन राशियों के लिए होगी कुछ खास

2022 का यह पहला दिन सभी राशियों के लिए क्या नया लेकर आया है, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। मन प्रसन्न रहेगा और अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही यादगार गुजरेगा। आज आप घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। लंबे समय बाद परिजनों के साथ इतना अच्छा वक्त बिताकर आप बहुत ही बढ़िया महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप अपने काम पर फोकस करें। सहकर्मियों की गलतियां या उनकी बुराइयां करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। इस तरह की बातें आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि आपको अपने बजट से ज्यादा दूर न जाने की सलाह दी जाती है। इस वक्त आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से शाम 5:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप विद्यार्थी हैं और जल्द ही आपकी परीक्षाएं आने वाली हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। कमजोर विषयों पर आप ज्यादा ध्यान दें, साथ ही अपने गुरुजनों की भी मदद लें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। जल्दबाजी में आज कोई भी आर्थिक फैसला न लें। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार को लेकर आपका तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को भी आज अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जा सकता है। आपको ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि आपको किडनी से संबंधित कोई दिक्कत है तो आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। हो सकता है आज आपको कोई जोखिम भरा निर्णय भी लेना पड़े। नौकरीपेशा जातको को बड़ी राहत मिल सकती है। अटके हुए वेतन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आपको अपने परिजनों के लिए भी समय निकालने की जरूरत है, विशेष रुप से बच्चों पर आप अधिक ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा, लेकिन इस तरह की बातों से आपको बचने की सलाह दी जाती है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको कोई सुख समाचार मिल सकता है जिससे मन काफी प्रसन्न रहेगा। अगर बात आपकी सेहत की करें तो अधिक भागदौड़ के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दूसरों की बातों में आकर आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से आपको बचने की जरूरत है। सुनी सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। उनकी सेहत में अचानक गिरावट आने से आज आपकी चिंता बढ़ सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। आज आपका बजट असंतुलित हो सकता है। मुमकिन है आज आपको कर्ज या उधार या लेना पड़े। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। छोटे व्यापारियों को सरकारी योजनाओं का अच्छा फायदा मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको कब्ज, एसिडिटी पेट में जलन आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में आपकी धीमी गति आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। यदि आज आपका एक भी काम अधूरा रहता है तो आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप तरक्की चाहते हैं तो बेहतर होगा आप उन्हें शिकायत का कोई भी मौका न दें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज मनचाहा मुनाफा हो सकता है, विशेष रूप से प्रोपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है। फिजूलखर्ची से आपको बचने की सलाह दी जाती है। यदि आपकी सेहत की बात की जाए तो आपको अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है, विशेष रूप से यदि आपने कर्ज या उधार ले रखा है तो आज आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप जल्द से जल्द अपने कर्जों से मुक्ति पाने का प्रयास करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातको को दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आपकी तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी लाभ का योग बन रहा है। अगर आप तो साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। परिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आपकी आपसी समझ बेहतर होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो इस वैश्विक महामारी को देखते हुए आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। अपने और अपनों के लिए जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों की चिंता को बढ़ती नजर आ रही है, विशेष रूप से यदि आपकी नौकरी अस्थाई है तो आज आप काफी तनाव में रहेंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। कारोबार पर छाई हुई मंदी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। जल्दबाजी में आज आप कोई भी व्यवसायिक फैसला लेने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार है। बच्चों के पढ़ाई लिखाई को लेकर आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि हाल ही में अपने किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए साक्षात्कार दिया है तो आज आपको सकारात्मक जवाब मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप अपने कारोबार में किसी भी तरह के बदलाव की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय ठीक नहीं है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घर के कुछ सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। अपनों का रुखा बर्ताव आज आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है। इससे आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, साथ ही मानसिक रूप से भी आप काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

घर का वातावरण अच्छा रहेगा। घर में कुछ मेहमानों का आना हो सकता है। परिजनों के साथ हंसी मजाक में आज का दिन गुजरेगा। कामकाज की बात करें तो सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। बड़े व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आप अपनी मनपसंद जगह पर सैर सपाटे के लिए भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे, साथ ही आपका मानसिक दबाव भी कम होगा।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 25

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरीपेशा जातकों पर जिम्मेदारियों का बोझ आज कुछ अधिक रहने वाला है। आपको अपना हर काम पूरी मेहनत और लगन से पूरा करने की जरूरत है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आज आपको माता की ओर से कोई खूबसूरत तोहफा भी मिल सकता है। अगर आप अविवाहित हैं तो जल्द ही आपके जीवनसाथी की तलाश खत्म हो सकती है। आज आपके लिए विवाह का बढ़िया प्रस्ताव आने की प्रबल संभावना है। सेहत की बात करें तो खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें। आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चों की लिस्ट बढ़ती नजर आ रही है। आपको इस पर काबू पाने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय के स्वभाव में उग्रता रहेगी। उनकी तीखी वाणी आपको दुखी कर सकती है। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप विद्यार्थी हैं और हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिलने के आसार हैं। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही फल है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। बॉस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को भी अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिलने के आसार हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ सारे मनमुटाव दूर होंगे और आपको अपने प्रिय के साथ अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिल सकता है। पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का जमकर आनंद उठा सकते हैं।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

Story first published: Saturday, January 1, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion