Latest Updates
-
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा -
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट -
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा -
शनिवार को तेल खरीदना शुभ या अशुभ? जानें धार्मिक कारण और पौराणिक कथा -
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ
1 June Horoscope: पैसों के मामले में आज ये राशियां रहेंगी बेहद लकी
ग्रहों की बदली हुई चाल का आज सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको ज्यादा लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज आपको आंखों में दर्द, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ाने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। आपका गलत रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपका उग्र स्वभाव आपके प्रिय को दुखी कर सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। अपने बजट से ज्यादा खर्च न करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने प्रदर्शन से बॉस का दिल जीतने में आप सफल रहेंगे। आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेने के लिए दिन अनुकूल है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। यदि आप कोई नया वाहन, जमीन, मकान आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपकी यह योजना आगे बढ़ सकती हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनों का प्रेम और सहयोग आपको मिलेगा। यदि कुछ समय से जीवनसाथी आपसे नाराज चल रहे हैं तो आज आपके बीच एक बार फिर सब कुछ सामान्य हो सकता है। आपको अपने प्रिय के साथ अतिरिक्त समय बिताने का भी मौका मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। कोई भी गैरकानूनी काम करने से आपको बचने की जरूरत हैदी जाती है। जरा सी लापरवाही नुकसान की वजह बन सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। आपका अहंकार आपकी सफलता में बाधा बन सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आज आप कुछ समय निकालकर बच्चों के साथ बिताएं, साथ ही उनका मार्गदर्शन भी करें। यदि आपको किडनी से संबंधित कोई बीमारी है तो लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
परिवारिक मोर्चे पर तनाव संभव है। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको मामले को बहुत ही समझदारी से सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। गुस्से या अहंकार से बात बनने की जगह और बिगड़ सकती है। इसके अलावा आपको अपने बड़ों की सलाह अनुसार चलने की आवश्यकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा, साथ ही बॉस की ओर से प्रेशर काफी बढ़ सकता है। ऐसे में आपको काफी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। व्यापारियों को व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ेगी। रुकी हुई व्यवसायिक योजना पर काम शुरू करने के लिए आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। पैसों के लिहाज से दिन सामान्य रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपकी थकान बढ़ती नजर आ रही है।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं और लंबे समय से आपको वेतन से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आपकी परेशानी दूर होगी और एक बार फिर आप अपने काम पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपका काम इलेक्ट्रॉनिक्स का है तो आपके हाथ बढ़िया ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने के आसार है। कोर्ट कचहरी के मामले में आपको सफलता मिल सकती है। फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहत के लिहाज से दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है, खासतौर पर अगर आप इंपोर्ट एक्सपोर्ट का काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिल सकता है। आज बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकते हैं। जल्द ही आपके लिए तरक्की का द्वार खुलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का आप सही उपयोग करेंगे तो बेहतर होगा। परिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहने से आपकी बड़ी चिंता दूर हो सकती है। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपने महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही समझदारी से लेने होंगे, विशेष रूप से यदि हाल ही में आपने नहीं कोई नया काम शुरू किया है तो आपको उसके प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। दूसरों के कहने पर अपना कोई भी व्यवसायिक निर्णय लेने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ उलझना महंगा पड़ सकता है। बात आपकी नौकरी पर आ सकती है और आपकी छवि भी खराब हो सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अपनी आमदनी से अधिक खर्च न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के बड़ों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। आज जीवनसाथी आपके साथ कुछ रूखा व्यवहार कर सकते हैं। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो आपको हड्डियों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। टीवी और मोबाइल से दूरी बनाकर रखें और अपने समय का सदुपयोग करें। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आप पर वर्क लोड अधिक रहेगा। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से तय समय पर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। घर का वातावरण शांत रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने की सलाह दी जाती है।।छोटी-छोटी बातों पर राई का पहाड़ बनाने से बचें। पिता का स्वास्थय आज कुछ कमजोर रहने के आसार है। बेहतर होगा आप उन्हें तनाव से दूर रखें। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खानपान में गड़बड़ी के कारण पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। आपकी किसी बड़ी परेशानी का अंत हो सकता है, साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों को बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। आज छोटे भाई या बहन को कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। पैसों के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहने वाला है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। व्यापारियों को आर्थिक लेनदेन करते समय पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। किसी पर भी ज्यादा विश्वास करना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है। माता पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज आपके बड़े आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। यदि मन में कोई बात है तो खुलकर साझा करें झूठ बोलने से बचें, नहीं तो आपके बीच की खटास बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत आपकी कमजोर रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि आपके घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है और पहले से ही उनकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आपको उनका अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, साथ ही सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर हो सकता है। हालांकि आपको अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े बदलाव करने से पहले अपने करीबियों से सलाह लेने की आवश्यकता है। यदि आज आपको निवेश का मौका मिलता है तो आप बिना सोचे समझे अपना फैसला न लें। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपको रोमांटिक डिनर डेट पर या लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप खुलकर खर्च कर सकते हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको संभलकर रहने की जरूरत है, नहीं तो आपकी मेहनत का श्रेय कोई और ले जा सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा अन्यथा वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपको झगड़े झंझट से बचने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने का प्रयास करें अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन के कलह बढ़ सकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











