Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश
Aaj Ka Rashifal 1 March Horoscope: महाशिवरात्रि पर इन 4 राशि वालों के लिए बन रहा है शुभ संयोग
क्या आज किस्मत आपका साथ देगी और मिलेगी आपको अपने प्रयासों में सफलता? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर में बॉस के सामने आज आपको ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। उनकी दी हुई जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें। आपको समय का ध्यान रखने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातक यदि आज किसी बड़े क्लाइंट के साथ डील करने वाले हैं तो आपको बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक आज भारी नुकसान करा सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है। अगर आप अपने बजट के अनुसार खर्च करते हैं तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, साथ ही आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की जरूरत है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: सुबह 5:05 से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में अचानक कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। इस मीटिंग में आपकी अहम भूमिका होगी। बॉस आपके सुझावों को काफी महत्व दे सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और आपके कारोबार में तेजी आएगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा, विशेष रूप से माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। बिना सोचे समझे शौक मौज पर बजट से ज्यादा अधिक खर्च न करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कानों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि लंबे समय से आप अपने कामकाज में व्यस्त हैं और परिवार को ठीक से समय नहीं दे पा रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अपनों के लिए वक्त निकलनें में आप सफल रहेंगे। हो सकता है आज आप परिजनों के साथ घूमने फिरने के लिए भी जाएं। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में आप अपना कोई भी व्यवसायिक फैसला न लें तो बेहतर होगा। दफ्तर में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही आपका काम तय समय पर भी पूरा होगा। वैवाहिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। आज जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत को लेकर आप अधिक सतर्क रहें। आज अचानक आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े जातकों को अपने महत्वपूर्ण फैसले खुद ही लेने की सलाह दी जाती है। जरूरत से ज्यादा दूसरों पर निर्भर न रहें अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि लंबित कार्यों की लिस्ट बढ़ती है तो आने वाले दिनों में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के बड़ों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। यदि पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो आपको इस समय धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आप समय पर भोजन करें, साथ ही रोजाना सुबह जल्दी उठने का प्रयास करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज सीढ़ियां चढ़ते उतरते समय आप पूरी सावधानी बरतें अन्यथा गिरकर चोट लग सकती है। इसके अलावा धार धार वस्तुओं का इस्तेमाल भी आपको संभलकर करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आज कोई कठिन कार्य आप बड़ी ही सरलता से पूरा करने में सफल रहेंगे। आपकी काबिलियत देख बहुत आपसे बेहद प्रभावित हो सकते हैं। जल्द ही इसका उचित फल आपको मिलने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से आज आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। निजी जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। घर के सदस्यों के बीच गलतफहमियां बढ़ सकती है। ऐसे में घर का वातावरण काफी तनावपूर्ण रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 35
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज की बात करें तो दफ्तर में चल रही राजनीति से आपको संभलकर रहना होगा। यदि आप बेकार की बातें में अपना कीमती समय नष्ट करते हैं तो आपकी तरक्की रुक सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय बड़े स्टॉक से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप घरेलू साज सजावट पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। इसके अलावा दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है, परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करने की सलाह दी जाती है। ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण आपकी फिसली हुई जुबान अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में एक साथ कई काम निपटाने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। एक वक्त पर आप एक ही काम पूरा करने की प्रयास करें अन्यथा आपसे छोटी-छोटी कई गलतियां हो सकती है। व्यापारियों को मिश्रित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरू किया था आपको प्रचार प्रसार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपको अपने प्रिय के साथ अपने मन की बात साझा करने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको कैल्शियम की कमी हो सकती है। बेहतर होगा आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
संतान पक्ष से कष्ट संभव है। आपको उनकी गतिविधियों पर नजर बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। उन्हें कुसंगति से बचने की जरूरत है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। बेहतर होगा आप उनकी अच्छी देखभाल करें। इस समय आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की भी जरूरत है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए स्थितियां नकारात्मक रहने के आसार हैं। दफ्तर में आज बॉस आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। इसके अलावा आपको दी हुई कोई जिम्मेदारी भी वापस ली जा सकती है। दवाइयों, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, अनाज डेयरी उत्पाद आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज मनचाहा मुनाफा मिल सकता है। आर्थिक समस्याओं के कारण आज मन काफी परेशान रहेगा। शारीरिक रूप से भी आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4:40 से रात्रि 8:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। दफ्तर में आपको आपकी तरक्की की सूचना मिल सकती है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें, जल्द ही आप सफलता के शिखर पर होंगे। वहीं व्यापारियों को भी आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। चीजें आज आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा, साथ ही किसी पुराने कोर्ट कचहरी के मामले में भी आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। घर के बड़ों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने की कोशिश करें। यदि वे आपको कोई सलाह देते हैं तो आपको उस पर गौर करने की जरूरत है। आपके अपने आपका भला ही चाहते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
ज्यादा चिंता करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। यदि इस समय आपको उचित परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। खुद पर किसी भी बात का ज्यादा दबाव डालने से बचें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आप अपनी ओर से कड़ी मेहनत करते रहें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। विपरीत परिस्थिति में आपको अपनों का सहयोग मिलेगा। बच्चों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अति उत्साहित होकर आप अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में आज काम का बोझ अधिक रहने से आपको काफी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। ऐसे में आपके आसपास के लोगों के साथ आपकी अमन संभव है। बेहतर होगा आप इस तरह की बातों से दूर रहें और अपने काम पर शांत दिमाग से फोकस करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त होगा। खुदरा व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। आज आपके प्रिय की ओर से आपको कोई कीमती तोहफा मिल सकता है। आपके रिश्ते में मिठास आएगी, साथ ही एक दूसरे पर आपका विश्वास भी बढ़ेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं तो ग्रहों की चाल अच्छे संकेत दे रही है। स्वास्थ्य मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पुराने मित्रों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। लंबे समय बाद आप खुद को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। आज आपको अपने दोस्तों की ओर से कोई बढ़िया सुझाव भी मिल सकता है? कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को एक ही गलती बार-बार दोहराने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण आज बड़ा नुकसान संभव है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर आज आप कोई भी व्यवसायिक फैसला लेने से बचें। घर का वातावरण शांत रहेगा। भाई बहनों के साथ आज का दिन बहुत ही यादगार गुजरने वाला है। यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य है आज उनके विवाह की चर्चा भी हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कमर या पीठ से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। लगातार बैठकर काम करने से बचें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











