Aaj Ka Rashifal 1 May Horoscope: पैसों के मामले में ये राशियां रहेंगी आज लकी

अपने दिन भर से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल और अपनी असफलता को बदले सफलता में। तो आइए देखते हैं आज क्या है आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नए कारोबार में अपनी किस्मत आजमाने की योजना बना रहे हैं तो आपको सोच समझकर अपना पैसा लेने की सलाह दी जाती है अन्यथा नुकसान हो सकता है। दफ्तर में आपकी लेटलतीफी आज आपको मुश्किल में डाल सकती है। यदि बॉस ने आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी है तो आप उसे तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है, साथ ही आप अधिक बचत कर पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आपको कोई परेशानी हो रही है तो आपको उसे अनदेखा करने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि हाल ही में आपने कोई नया काम शुरू किया है तो आपको प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। अपने महत्वपूर्ण व्यवसाई फैसले आप जल्दबाजी में न लें तो बेहतर होगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों का अचानक ट्रांसफर हो सकता है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। पैसों के मामले ने आज का दिन आपके लिए बेहद खर्चीला रहेगा। व्यर्थ की चीजों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है जिससे आपका बजट असंतुलित हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता मजबूत रखने का प्रयास करें। अपने प्रिय की खुशियों को नजरअंदाज न करें तो बेहतर होगा। आज आपको चोट चपेट लग सकती है, इसलिए सावधान रहें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं और हाल ही में आपने अपनी पढ़ाई पूरी की है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। जल्द ही आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी पूरा होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा, खासतौर पर आपको बड़े भाई का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। अपनी सूझबूझ से आप आज अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सेहत के मामले में ज्यादा लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। यदि आपको दिल से जुड़ी बीमारी है तो अधिक सतर्क रहें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको अपने उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार ही चलने की आवश्यकता है, क्योंकि इसमें आपका ही फायदा है। आज आपको सहकर्मियों के साथ अनबन से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कठिन रहने के आसार हैं। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधाएं आ सकती है। निजी जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आज आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आज अपने प्रिय के लिए भी समय निकालें और उनकी मनपसंद जगह पर सैर सपाटे के लिए जाएं। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करे तो पुराने रोग से राहत मिल सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको बहुत ही अच्छा परिणाम मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। बेहतर होगा आप और कड़ा परिश्रम करें ताकि जल्द से जल्द आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आप बड़े फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि पार्टनर के साथ आपको अनबन से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। जितना जरूरी है, उतना ही खर्चे करें तो बेहतर होगा नहीं तो आने वाले दिनों में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। सेहत की बात करें तो आपकी थकान बढ़ सकती है और आप काफी कमजोर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कार्यस्थल पर आपको अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा वे आपके काम में बाधा डालने के साथ-साथ आपकी छवि खराब करने का भी प्रयास कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज विषम परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपका आर्थिक नुकसान होने के आसार हैं। दूसरों के बहकावे में न आएं और सोच समझकर ही अपना व्यवसायिक फैसला लें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिल सकता है। घर के बड़े बुजुर्ग आपका मार्गदर्शन करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं और जल्द ही आपकी परीक्षाएं आने वाली है तो आपको अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। अपने समय का सदुपयोग करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वर्क लोड आज कुछ कम रहेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आज आप कोई बड़ा और महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला भी ले सकते हैं। मुमकिन है आने वाले दिनों में इसका अच्छा नतीजा आपको मिले। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। परिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। बच्चों के साथ आज आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिल सकता है। सेहत आपकी कमजोर रहने के आसार है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि आप नया मकान या जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा पुरानी किसी संपत्ति की बिक्री के लिए भी आज का दिन बढ़िया है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। आज आपके जीवनसाथी आपको खास होने का एहसास भी करा सकते हैं। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को एक साथ कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। घर के सदस्यों के बीच मतभेद गहरे होने के आसार हैं। ऐसे में आज घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप शांति से मामले को सुलझाने का प्रयास करें और अपने बड़ों की सलाह अनुसार ही चलें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप की चिंता बढ़ सकती है। इस समय आपके प्रिय को अच्छी देखभाल के साथ-साथ आपके भावनात्मक समर्थन की भी जरूरत है पैसों के मामले में दिनों औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपने लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है ताकि आप अपनी सेहत का ध्यान रख सके।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय उचित है। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है, साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। काफी दिनों बाद आज अपनों के साथ आपको ज्यादा वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आज आपको माता या पिता की ओर से कोई अच्छा सुझाव भी मिल सकता है जो भविष्य में आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और उनका सहयोग मिलेगा। पैसों को लेकर चल रहे प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि आर्थिक मामलों में आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें तो बेहतर होगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। व्यर्थ की बातों में अपना समय नष्ट करने की जगह आप अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान दें। यदि आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में से आज का दिन आपके लिए कोई बढ़िया अवसर लेकर आ सकता है। आप अतिरिक्त धन कमा पाएंगे, साथ ही आज आप किसी करीबी की भी आर्थिक रूप से मदद कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपको काफी कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। रात को शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4:35 से 7:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में आपके बढ़िया मैनेजमेंट की तारीफ होगी, साथ ही सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। यदि आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। जल्द ही आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। कपड़ों के व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। वहीं खाने पीने की चीजों का काम करने वाले जातकों को भी आज फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। बेवजह का गुस्सा जीवनसाथी पर निकालने से बचें। इससे आपके रिश्ते में खटास पड़ सकती है, साथ ही आपके प्रिय की भावनाओं को भी ठेस पहुंचेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। सेहत में सुधार के लिए आपको पर्याप्त आराम करने की जरूरत है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

Story first published: Sunday, May 1, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion