Latest Updates
-
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स -
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद -
Gudi Padwa पर गाड़ी खरीदना शुभ है या अशुभ? जानें 2026 में वाहन खरीदने के कुल कितने हैं मुहूर्त -
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि' -
हरीश राणा को कैसे दी जाएगी 'इच्छामृत्यु'? वेंटिलेटर हटने से लेकर अंतिम सांस तक, मरीज के साथ क्या-क्या होता है? -
Navratri 2026: नवरात्रि के दिनों में न करें 5 गलतियां, वरना माता रानी हो जाएंगी रुष्ट -
Shab-e-Qadr Mubarak 2026: इबादत, मगफिरत और दुआओं की रात, अपनों को भेजें शब-ए-कद्र के ये मुबारक संदेश
Aaj Ka Rashifal 1 November Horoscope: इन राशियों पर बरसेगी आज ईश्वर की कृपा, मिलेगा मनचाहा फल
कैसा रहेगा आपका आज का दिन अच्छा या बुरा? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप नई जॉब के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो आज के दिन आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए भी रोजगार के नए रास्ते खुल सकते हैं। व्यापारियों का जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आपका कोई रुका हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ मनमुटाव खत्म होगा और आज आपको अपने प्रिय के साथ अतिरिक्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। आप अपने प्रिय के लिए कोई खास सरप्राइज भी प्लान कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने के आसार है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। न चाहते हुए भी आपको कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापार करते हैं और आपका काम किसी विदेशी कंपनी से जुड़ा हुआ है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में कंपटीशन काफी अधिक रहेगा और आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको घूमने फिरने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज जीवनसाथी का मूड काफी रोमांटिक रहेगा। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे सुंदर दिनों में से एक हो सकता है। सेहत की बात करें तो आज आप को गले से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। नौकरी हो या व्यापार आज आपको कुछ बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में बॉस आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों का आर्थिक नुकसान हो सकता है। पैसों की बात करें तो आपको आय और व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। अगर आप भविष्य में आर्थिक संकट से बचना चाहते हैं तो आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है। आपको गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत में गिरावट आने से आपके दिन भर की योजनाओं में बाधाएं आ सकती हैं।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 34
शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 2:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। अगर आप कोई नया कोर्स करने की योजना बना रहे हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। पैसों के मामले में दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपको अतिरिक्त धन कमाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी मेहनत को सराहना मिलेगी जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। हालांकि आपको अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से बचने की सलाह दी जाती है। आपको भी बहुत आगे जाना है इसलिए आप परिश्रम करते रहें और आगे बढ़ते रहें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज उनके प्रतिद्वंदी काफी कड़ी टक्कर दे सकते हैं। बेहतर होगा आप भी अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। दफ्तर में काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा, साथ ही आपके बॉस आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कई सारी कमियां निकाल सकते हैं। यदि वे आपको काम से जुड़ी कोई सलाह देते हैं तो आपको उस पर गौर करने की जरूरत है अन्यथा आने वाले दिनों में आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बहुत ही सोच समझ कर अपने व्यवसायिक फैसले लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। काम के साथ-साथ परिजनों के साथ भी समय बिताने का प्रयास करें खासतौर पर आपका लापरवाह रवैया आज बच्चों को दुखी कर सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। शरीर के किसी हिस्से में दर्द से आप परेशान रहेंगे। खराब स्वास्थ्य की वजह से आपके दिन भर की योजनाओं में भी बाधा आ सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। छोटी-छोटी गलतियां दोहराने से बचें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपके प्रिय का गुस्सैल स्वभाव आपके बीच दूरियां बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
घर का वातावरण आज काफी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। जीवनसाथी का मूड काफी बढ़िया रहेगा और आज आपके प्रिय आपको खास होने का एहसास करा सकते हैं। मन काफी प्रसन्न रहेगा और आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने के आसार है। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपका परफॉर्मेंस देखकर उच्च अधिकारी काफी प्रभावित हो सकते हैं। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का अंत होगा और आज आप को बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कोई अच्छा अवसर लेकर आ सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का वर्कलोड कम होगा और उच्च अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आज आप धन आसानी से धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपको उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको इस बदलते मौसम में खुद का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा और आपके कठिन कार्य भी आज बड़ी ही सरलता से पूरे हो जाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति होने के आसार हैं। आज आपको कोई भी बड़ी डील न करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। भाई बहनों के साथ आप अपना व्यवहार अच्छा रखने का प्रयास करें अन्यथा आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। जीवनसाथी का बदला हुआ मिजाज आपको परेशान कर सकता है। हो सकता है आपके प्रिय आपके साथ काफी बेरुखी से पेश आएं। सेहत की बात करें तो आपको कोई एलर्जी या इन्फेक्शन होने की आशंका है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 4:35 से रात्रि 9:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज वाहन चलाते समय आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है खासतौर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आपके खर्चों की लिस्ट बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। आपको समय का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद लाभदायक रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है। काम के साथ आप आराम पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको इधर उधर की बातें करने से बचने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आप पर जिम्मेदारियों का बोझ ज्यादा रहे। ऐसे में आपको अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो कारोबार पर छाई हुई मंदी आपकी चिंता बढ़ा सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम के साथ-साथ आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। समय पर भोजन करें और ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 6 बजे दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज दिन की शुरुआत पूजा पाठ से करें। इसके अलावा किसी गरीब को मीठे का दान करें, आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि इस वैश्विक महामारी को देखते हुए आपको पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का बुलावा आ सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं और नए स्टॉक की योजना बना रहे हैं तो आपको पहले पुराने स्टॉक को क्लियर कर लेना चाहिए। जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। भाई बहनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा। यदि पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि आप उन्हें तनाव से दूर रखने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











