For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

1 October Horoscope: अक्टूबर की शुरुआत इन राशियों के लिए होगी बेहद खास

|

ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आज आपकी मेहनत सफल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। आप मन लगाकर अपना काम करने का प्रयास करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। पिता की ओर से आज आपको आपका मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में एक खूबसूरत मोड़ आने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। सेहत में सुधार आएगा। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। पैसों की स्थिति में मजबूती आ सकती है। आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपका कोई कठिन कार्य आज आसानी से पूरा हो सकता है। बॉस आपकी मेहनत को काफी सराहेंगे। हालांकि आपको कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई नया ऑर्डर मिल सकता है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। घर के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो मौसम में बदलाव के कारण अचानक आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक:31

शुभ समय:दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। इस वजह से आप काफी बोझिल और थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आपको काम के साथ-साथ खुद पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी करने वाले जातकों को आज अपने सभी काम तय समय पर पूरे करने का प्रयास करना चाहिए। आपकी लेटलतीफी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। बॉस कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को आज कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको मसालेदार और तले भुने भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:हल्का पीला

शुभ अंक:25

शुभ समय:सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप खुद को शांत रखें। बेवजह बात को बढ़ाने से बचें अन्यथा आपके घर का माहौल बिगड़ सकता है, साथ इससे आपकी मानसिक शांति भी भंग हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको कर्ज और उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि पहले से ही आपने कोई कर्ज लिया है तो धीरे-धीरे ही सही उसे चुकाने का प्रयास करें। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की आवश्यकता है। यदि बॉस ने आपको कोई काम सौंपा है आप उसे जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। व्यापारियों पर मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपको ज्यादा क्रोध और तनाव से बचने की आवश्यकता नहीं तो सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक: 34

शुभ समय:प्रातः 5 बजे से शाम 5:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। यदि आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं है तो आप तो कोई अच्छी किताब पढ़ें या फिर अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जाएं। इससे आप काफी तरोताजा और बेहतर महसूस करेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज काम का बोझ भी कुछ कम रहने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के सदस्य के साथ आपको काफी मजेदार समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप घर पर ही कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:4

शुभ समय:शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए कुछ तनाव लेकर आ सकता है। परिवार से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने के आसार हैं। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। आज पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण कार्य न करें। अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आज आप की योजना को आगे बढ़ सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में समय का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आज आप पर काम का बोझ कुछ अधिक रहे। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ कमजोर रहेगा। आपकी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 4

शुभ समय:सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करेंगे तो बेहतर होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस आपके काम से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। जल्द ही इसका अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो उसके लिए दिन उचित है। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण शांत रहेगा। बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। संतान की सेहत में सुधार आने से आपकी बड़ी चिंता भी दूर होगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आपको आराम करने का पर्याप्त समय मिलेगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक:12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

बातचीत में कुशलता आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। अपनी अच्छी वाणी के बल पर आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। अगर आप व्यापारी हैं तो अपनी सूझबूझ से आज आप अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिल सकता है। आपकी ऊर्जा और सकारात्मकता हर किसी को प्रभावित करेगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। आज आप किसी करीबी की आर्थिक रूप से मदद भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आज आपको खास होने का एहसास कराएगा। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक: 17

शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यर्थ की चिंताओं को भूलकर यदि आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है इसलिए आप इसका सदुपयोग करने का प्रयास करें। कामकाज की बात करें तो व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। साथ ही अपना कामकाज आगे बढ़ाने का अच्छा मौका भी आपको मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर आज काम का बोझ कुछ अधिक रहने के आसार हैं। बेहतर होगा आप छोटी सी भी लापरवाही न करें, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह शक करने की आपकी आदत के कारण आपके बीच दूरियां सकती हैं। सेहत को नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:15

शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

समस्या आने पर आपको घबराने की जगह शांत दिमाग से काम लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप चुनौतियों का सामना डटकर करेंगे तो निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में अब संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। यदि आप किसी नए व्यापार में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं तो आपको अच्छी तरह सोच विचार कर लेना चाहिए। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की सलाह दी जाती है। यदि आप इसी तरह लापरवाही करते रहेंगे तो आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनों का समर्थन आपको मिलेगा। यदि कुछ समय से जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज के बीच सबकुछ सामान्य हो सकता है। सेहत की बात करें तो आज आपको हाथ, पैर या घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि हाल ही में अपने किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। यदि आप पहले से ही नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि होने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है, विशेष रूप से अगर आपका काम तेल, दवाइयों, कपड़े, खाने पीने की चीजों, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि का है तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। आपके क्रोध में वृद्धि हो सकती है। आपका गुस्सैल स्वभाव अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो आजा आप सावधान रहें।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:10

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

सेहत को लेकर आप काफी सजग रहेंगे। हो सकता आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव भी करें। साथ हारीअपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए आप जिम आदि भी ज्वाइन करने का मन बनाएं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आपके बढ़ते हुए खर्चे आपको मुसीबत में डाल सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने खर्चों पर लगाम लगाने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता आपका मार्गदर्शन कर सकते हैं। यदि आप शादीशुदा हैं और आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह की कमी है तो आपको एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। हो सके तो अपने प्रिय के साथ उनकी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जाएं। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Horoscope Today 1 October Horoscope 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Today's Rashifal 1 October Horoscope 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vrischik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Friday, September 30, 2022, 14:54 [IST]
Desktop Bottom Promotion